Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत के सामने श्रीलंका, पाकिस्तान भिड़ेगा बांग्लादेश से; चारों टीमों ने नहीं खेली एक भी गेंद
स्पोर्ट्स डेस्क। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में अब खिताब की जंग चार टीमों के बीच रह गई है। लगातार बारिश के कारण सभी चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द होने के बाद भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। खास बात यह है कि सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी गेंद नहीं खेली है।
भारत को क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ना था, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका। बेहतर सीडिंग के कारण भारत को सेमीफाइनल में जगह मिली। दूसरी ओर पाकिस्तान और हांगकांग का क्वार्टर फाइनल भी बारिश की भेंट चढ़ गया और पाकिस्तान ने ऊंची सीडिंग के आधार पर अंतिम चार में प्रवेश किया।
मंगलवार को श्रीलंका-नेपाल और बांग्लादेश-मलेशिया के क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण नहीं हो सके। श्रीलंका और बांग्लादेश को भी अपनी बेहतर सीडिंग का फायदा मिला। इस तरह टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज से क्वार्टर फाइनल तक पहुंची नेपाल, अफगानिस्तान, मलेशिया और हांगकांग की टीमें अब बाहर हो गई हैं। इन चारों टीमों ने एक जीत, एक हार और एक वॉशआउट के साथ अपना अभियान खत्म किया।
अब गुरुवार को पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबले निसिन में ही खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का कांस्य पदक मुकाबला और फाइनल शनिवार को इसी मैदान पर होगा।
मौसम एक बार फिर सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। गुरुवार को भी बारिश की आशंका है, हालांकि मौसम के कुछ बेहतर रहने का अनुमान है। अगर सेमीफाइनल में मुकाबला टाई होता है तो विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा। लेकिन बारिश के कारण मैच या सुपर ओवर पूरा नहीं हो पाया तो ऊंची सीडिंग वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्थिति में भारत और पाकिस्तान को फायदा होगा।
फाइनल में भी बारिश का असर पड़ा और मुकाबला नहीं हो सका तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वहीं अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल जीतते हैं, तो एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में दोनों चिर-प्रतिद्वंदियों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब क्रिकेट फैंस की नजरें मौसम और गुरुवार के सेमीफाइनल पर टिकी हैं।
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24









