Responsive Scrollable Menu

Thailand Flood: थाईलैंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 23 की मौत, राजधानी में 7 लाख लोग प्रभावित

Thailand Flood: थाईलैंड में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने देश भर में तबाही मचा दी है. सरकार ने मंगलवार को बाढ़ से जुड़ी जानकारी दी. सरकार के अनुसार, थाईलैंड की राजधानी में बाढ़ की वजह से मंगलवार को चार और लोगों की मौत हो गई है. इन चार लोगों की मौत को मिलाकर थाईलैंड में अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 23 हो गई है. अकेले बैंकॉक शहर में बाढ़ से करीब 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.  

बैंकॉक में 230 से अधिक शेल्टर होम्स

बैंकॉक में लगातार 48 घंटे तक इतनी तेज बारिश हुई है कि 3 दिन बाद भी कुछ हिस्सों में पानी भरा रहा. भारी बारिश की वजह से शहर में आपदा घोषित किया गया है. स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा, बैंकॉक में 230 से अधिक शेल्टर होम खोले गए हैं, जिसमें 7 हजार से अधिक लोग रहने को मजबूर हैं. थाईलैंड के 77 प्रांतों में से 29 प्रांत बाढ़ से प्रभावित हैं. 

बैंकॉक से बाढ़ की तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें गाडियां पूरी तरह से डूबी दिखाई दे रहीं हैं. स्वर्ण भूमि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं हैं. बाढ़ की वजह से बैंकॉक सहित देश के प्रमुख शहरों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है. 

राहत और बचाव कार्य जारी

बता दें, थाईलैंड में सितंबर माह में सबसे अधिक बारिश होती है. हालांकि, राजधानी के रहने वाले लोगों का कहना है कि इस साल आई बाढ़ पिछली बाढ़ों की तुलना में सबसे ज्यादा गंभीर लग रही है. बता दें, बैंकॉक शहर दलदली जमीन पर बसा हुआ है. यहां नहरों का जाल बिछा हुआ है. बारिश की वजह से इनमें से कई नहरें ऊफान पर आ जाती हैं और शहर बाढ़ की जद में आ जाता है. 

शहर से पानी निकालने में लगेगा कम से कम एक सप्ताह

इसके अलावा, पंपिंग स्टेशन पिछले कई दिनों से अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं. बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने रविवार को बताया था कि पानी को पूरी तरह से निकलने में एक सप्ताह तक का वक्त लग सकता है. वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि जैसे-जैसे जीवाश्म ईंधन के उत्सर्जन के कारण ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ेगी.

 

Continue reading on the app

CSK की जर्सी में फिर लौटेगा धोनी का सबसे भरोसेमंद सिपाही! जहीर खान का देगा साथ, IPL 2027 में बन सकता है बॉलिंग कोच

IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आ रही है. आईपीएल 2027 से पहले सीएसके अपने सपोर्ट स्टाफ में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. साल 2014 में चेन्नई के लिए खेलते हुए पर्पल कैप जीतने वाले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को CSK अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त कर सकती है. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन की माने तो, टीम के नए हेड कोच जहीर खान ने खुद मोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की है. इस फैसले के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने कोचिंग स्टाफ में मजबूत भारतीय कोर तैयार कर रही है. 

जहीर खान और मोहित शर्मा की नई जोड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. जहीर के आते ही टीम की गेंदबाजी रणनीति को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद थी. अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सीएसके मोहित शर्मा को अपना नया बॉलिंग कोच बना सकती है. मोहित के आने से सीएसके का 'बॉलिंग थिंग टैंक' बेहद मजबूत हो जाएगा. जहीर और मोहित दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल का भी लंबा अनुभव है, जिसका सीधा फायदा चेन्नई के युवा तेज गेंदबाजों को मिलेगा.

चेन्नई के साथ मोहित शर्मा का पुराना और सुनहरा रिश्ता

मोहित शर्मा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का परिवार कोई नया नहीं है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे सुनहरा सफर एमएस धोनी की कप्तानी में इसी टीम के साथ तय किया है. साल 2014 के आईपीएल में मोहित ने सीएसके के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट चटकाए थे और 'पर्पल कैप' जीतकर तहलका मचा दिया थ. मैदान पर माही को जब भी विकेट की तलाश होती थी, उनका भरोसा हमेशा मोहित शर्मा पर ही होता था. 

स्लोअर और डेथ ओवरों की महारत से चमकेगा युवा अटैक

मोहित शर्मा को मुख्य रूप से उनकी जादुई 'बैक-ऑफ-द-हाथ' स्लोअर बॉल, कटीली नकल बॉल और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने की महारत के लिए जाना जाता है. उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आईपीएल 2023 का सीजन था. आईपीएल 2022 में वह अनसोल्ड हो गए थे, लेकिन फिर उन्हें गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने का मौका मिला और उन्होंने आईपीएल 2023 के सीजन में 27 विकेट हासिल कर एक ऐतिहासिक और धमाकेदार वापसी की थी. उनकी इस जादुई गेंदबाजी ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि आधुनिक टी20 क्रिकेट की चाल और बल्लेबाजों के दिमाग को पढ़ने में उनका कोई तोड़ नहीं है.

एक खिलाड़ी से गुरु बनने का नया सफर

37 वर्षीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने दिसंबर 2025 में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर क्रिकेट के सभी प्रारूपों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. अपने लगभग 14 साल लंबे और शानदार क्रिकेट करियर में 120 आईपीएल मैच खेलने और 134 विकेट चटकाने वाले मोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर हमेशा अपना शत-प्रतिशत दिया और अपनी गेंदबाजी की एक अमिट छाप छोड़ी. अब आईपीएल 2027 में मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के डगआउट में नजर आ सकते हैं, जहां वह चेपॉक के ऐतिहासिक मैदान पर 'येलो आर्मी' के गेंदबाजों को मैच जिताने वाली रणनीतियां समझाते और विकेट चटकाने के अनोखे गुर सिखाते हुए दिखाई देंगे. उनकी और जहीर खान की जोड़ी सीएसके में एक नई ऊर्जा भर सकती है.

यह भी पढ़ें:  'बुरा बोलना पसंद है, ऐसा करके मजा...' अश्विन ने खोला विराट कोहली का राज, बुमराह की नकल उतारने का किस्सा किया शेयर

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Medal Tally: एशियन गेम्स के 11वें दिन आए 2 गोल्ड, 52 पदकों के साथ भारत की टॉप-10 में वापसी

India Medal Tally Asian Games: एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने दो ऐतिहासिक स्वर्ण पदकों के साथ शानदार वापसी करते हुए पदक तालिका के शीर्ष 10 में फिर से जगह बना ली. नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप में एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ ऐतिहासिक गोल्ड जीता, जबकि महिला 4x400m रिले टीम ने स्वर्णिम सफलता दोहराई. आठ नए पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या 52 (6 स्वर्ण, 21 रजत, 25 कांस्य) हो गई है, जिससे देश 10वें स्थान पर पहुंच गया. Tue, 29 Sep 2026 19:47:11 +0530

  Videos
See all

Fatehpur में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट! पलभर में मलबे में बदल गया 2 मंजिला मकान | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T14:17:20+00:00

ChakraView: संभल हिंसा: SC ने यूपी सरकार पर लगाया ₹10 लाख जुर्माना#chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T14:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers