टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी नई टाटा नेक्सन, नए अलॉय व्हील्स से उठा पर्दा! जानिए कब होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स काफी समय से अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। सड़कों पर बार-बार टेस्टिंग के दौरान दिखी इस नई कार से जुड़े कई बदलाव लगातार सामने आ रहे हैं।
Electric SUV: फोक्सवैगन ID. टिगुआन इलेक्ट्रिक अगले महीने होगी पेश, 2027 में शुरू होगी बिक्री
Electric SUV: फोक्सवैगन अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी टिगुआन का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। नई ID. टिगुआन को अगले महीने पेश किया जाएगा। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक आईडी रेंज में ID. पोलो और ID. क्रॉस के बाद तीसरा नया मॉडल होगा। इसकी ग्लोबल बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल के साथ मिलेगी जगह
फोक्सवैगन की नई ID. टिगुआन को मौजूदा पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टिगुआन के साथ बेचा जाएगा। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक मॉडल ID.4 और ID.5 के ऊपर या उनके स्थान पर रेंज में शामिल करने की तैयारी कर रही है।
टिगुआन नाम फोक्सवैगन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह कंपनी के दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में शामिल है। पिछले साल टिगुआन और इसके तीन-रो वाले वर्जन टैरॉन की संयुक्त डिलीवरी 10 लाख यूनिट से ज्यादा रही थी।
टिगुआन और ID मॉडल का दिखेगा मिश्रण
डिजाइन की बात करें तो नई ID. टिगुआन में मौजूदा टिगुआन और फोक्सवैगन की ID इलेक्ट्रिक कारों की डिजाइन भाषा का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसमें स्लिम एलईडी लाइट्स के साथ चौड़ा और मजबूत फ्रंट लुक दिया गया है।
एसयूवी के साइड प्रोफाइल में ढलान वाला सी-पिलर और पीछे सीधा टेलगेट देखने को मिलता है। कुल मिलाकर इसका डिजाइन पारंपरिक टिगुआन और इलेक्ट्रिक ID मॉडल के बीच का संतुलन दिखाता है।
अलग-अलग बैटरी और पावरट्रेन मिल सकते हैं
फोक्सवैगन ने अभी ID. टिगुआन के तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। कंपनी की ओर से जारी तस्वीरों में टेस्टिंग के दौरान इसके अलग-अलग प्रोटोटाइप देखने को मिले हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अक्टूबर की शुरुआत में इसके ग्लोबल डेब्यू के दौरान अलग-अलग पावरट्रेन, बैटरी क्षमता और इलेक्ट्रिक मोटर विकल्पों की जानकारी सामने आ सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
Haribhoomi








