Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के प्रस्तावित बालाघाट दौरे पर विश्वास सारंग ने साधा निशाना, बोले “उनकी दाल नहीं गलने वाली”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 1 अक्टूबर को प्रस्तावित बालाघाट दौरे को लेकर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां विघटन की राजनीति करते हैं और देश के सम्मान को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।

मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों से लेकर देश के भीतर तक झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर भी नया विवाद खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ की शुरुआत नेहरू के समय हुई थी और उन्होंने पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था।

विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर साधा निशाना

विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को लेकर भी आरोप लगाया और कहा कि देश की नागरिकता बाद में मिली, जबकि उससे पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में आ गया था। उन्होंने कहा कि राजनीति सनसनी पैदा करने से नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर चलती है। उन्होंने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर कहा कि वे कहीं भी दौरा कर लें उनकी दाल नहीं गलने वाली।

1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे राहुल गांधी

बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत के मामले को लेकर राहुल गांधी 1 अक्टूबर को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे बिरसा क्षेत्र के जगला गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का 13 दिनों में ये दूसरा मध्यप्रदेश दौरा होगा। इससे पहले 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बीमारी और कुपोषण से बच्चों की मौत को लेकर सरकार से सवाल किए थे।

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर विश्वास सारंग ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं और यह देश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने मध्यप्रदेश की शूटिंग खिलाड़ियों नीरू और मनीषा के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश खेल विभाग की शूटिंग अकादमी से जुड़ी हैं और उनका पदक जीतना प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है।

Continue reading on the app

Opinion : पत्नी या बहू को फंसाने से पहले सोच लें! शालू केस बताता है, झूठे आरोप की कीमत कितनी बड़ी हो सकती है…

Opinion : शालू को ससुर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और करीब 21 दिन जेल में रहने के बाद 28 सितंबर को वह बाहर आईं. पुलिस ने जांच के बाद उनके खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और कहा कि हत्या से जोड़ने वाला पर्याप्त सबूत नहीं मिला.

Continue reading on the app

  Sports

1978 में ससुर ने जीता एशियन गेम्स में पहला गोल्ड, 48 साल बाद दामाद ने दोहराया कारनामा, रेंज पर बेटी की आंखे छलछलाई

emotional story of shooter kynan: देश के लिए शूटिंग में पहले मेडल जीतने वाले राजा रणधीर सिंह भले ही आज इस दुनिया मे नहीं है पर वो नीरू ढांडा और केनान चेनाई की जोड़ी ने जब गोल्ड मेडल जीता तो उनका आशीर्वाद जरूर मिला होगा क्योंकि केनान चेनाई से उनका बहुत करीबी रिश्ता है मजे की बात देखिए जब ये जोड़ी गोल्ड पर निशाना साध रही थी तो राजा साहब की बेटी भी रेंज पर मौजूद थी Wed, 30 Sep 2026 16:15:18 +0530

  Videos
See all

Shivraj Singh Chouhan: राहुल गांधी और खरगे देश में भ्रम फैला रहे हैं- शिवराज सिंह चौहान | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T10:42:35+00:00

Weather Update : 1 अक्टूबर को जमकर बरसेंगे बादल! जानें किन इलाकों में बारिश का अलर्ट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T10:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers