दमोह: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच की मांग
दमोह: दमोह जिले में डॉक्टर बुधवानी की विद्या अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हिंडोरिया निवासी मरीज सचिन अग्रवाल की हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर अग्रवाल समाज के लोगों और मृतक के परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले में परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही लगाते हुये अस्पताल बंद कर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दें कि मरीज की मौत मामले में मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी से न्याय की गुहार लगाई। मृतक के परिजनों के हाथों में तख्ती थी जिसमें डॉक्टर पर FIR कर जेल भेजने एवं अस्पताल सील करने जैसे नारे लिखे हुए थे।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मृतक सचिन अग्रवाल के परिजनों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुये आरोप लगाया कि 21 सितंबर को रात करीब 10 बजे गलत तरीके से मरीज को एनेस्थीसिया दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ जो घटना हुई, उसकी पुनरावृत्ति किसी दूसरे परिवार के साथ न हो। इसी मांग को लेकर परिजनों ने संबंधित अस्पताल को बंद कराने की भी मांग उठाई।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी ने प्रदर्शनकारियों की विस्तान से बात सुनी और निष्पक्ष जांच के बाद कड़ी कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल फोन लगाकर जांच रिपोर्ट शीघ्र सौंपने के निर्देश दिए ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके।
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और अग्रवाल समाज के लोगों ने कहा कि उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय चाहिए। उन्होंने मांग की कि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और यदि जांच में चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं, समाज के लोगों ने एनेस्थीसिया प्रक्रिया, संबंधित चिकित्सक की योग्यता एवं अधिकृत अनुमति, ऑपरेशन से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड, दवाओं और एनेस्थीसिया रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई
राहुल गांधी के प्रस्तावित बालाघाट दौरे पर विश्वास सारंग ने साधा निशाना, बोले “उनकी दाल नहीं गलने वाली”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 1 अक्टूबर को प्रस्तावित बालाघाट दौरे को लेकर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां विघटन की राजनीति करते हैं और देश के सम्मान को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों से लेकर देश के भीतर तक झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर भी नया विवाद खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘वोट चोरी’ की शुरुआत नेहरू के समय हुई थी और उन्होंने पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था।
विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर साधा निशाना
विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को लेकर भी आरोप लगाया और कहा कि देश की नागरिकता बाद में मिली, जबकि उससे पहले ही उनका नाम मतदाता सूची में आ गया था। उन्होंने कहा कि राजनीति सनसनी पैदा करने से नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर चलती है। उन्होंने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर कहा कि वे कहीं भी दौरा कर लें उनकी दाल नहीं गलने वाली।
1 अक्टूबर को बालाघाट जाएंगे राहुल गांधी
बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत के मामले को लेकर राहुल गांधी 1 अक्टूबर को प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे बिरसा क्षेत्र के जगला गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का 13 दिनों में ये दूसरा मध्यप्रदेश दौरा होगा। इससे पहले 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बीमारी और कुपोषण से बच्चों की मौत को लेकर सरकार से सवाल किए थे।
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर विश्वास सारंग ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं और यह देश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने मध्यप्रदेश की शूटिंग खिलाड़ियों नीरू और मनीषा के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश खेल विभाग की शूटिंग अकादमी से जुड़ी हैं और उनका पदक जीतना प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








