Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: लीगल एक्शन की धमकी पर भड़के एकम बावा, रिती तिवारी की टीम से बोले- दम है तो सामने आकर बात करो

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट रिती तिवारी और उनकी फैमिली से जुड़ा विवाद अब और बढ़ गया है। रिती की टीम ने एकम बावा के दावों को गलत बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। अब एकम बावा ने वीडियो जारी कर इन आरोपों और लीगल एक्शन पर जवाब दिया है।

एकम ने कहा- मैंने कब रोका?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एकम बावा ने वीडियो में कहा कि अगर रिती की टीम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है तो वह ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें लीगल एक्शन की धमकी दी जा रही है, जबकि उन्होंने जो भी बातें कही हैं, उनमें उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता। एकम ने दावा किया कि उन्होंने अपने वीडियो में सिर्फ अपनी बात और अपने हिसाब से सच्चाई बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह काफी समय से तलाक लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक तलाक नहीं मिला है।

बोले- आज भी हूं लीगल पिता
एकम बावा ने रिती की मां के साथ अपनी शादी का जिक्र करते हुए कहा कि वह आज भी कानूनी तौर पर रिती के पिता हैं। उन्होंने रिती की टीम के उस पक्ष को भी खारिज किया, जिसमें उनके रिश्ते को गलत बताया गया है। एकम ने कहा कि अगर उनके किसी बयान को गलत बताया जा रहा है तो उनके सामने आकर इस पर बात की जाए।

रिती के परिवार पर को लेकर किए कई खुलासे
एकम ने आगे रिती को लेकर कई सवाल उठाए और उनकी फिल्मों से जुड़े पैसों की जांच की बात कही। उन्होंने 'एमएस धोनी' फिल्म का नाम लेते हुए कहा कि फिल्म से जुड़े पैसों की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने रिती के परिवार और निजी जिंदगी को लेकर भी कई दावे किए। एकम ने कहा कि उनके पास ऐसे कई खुलासे हैं, जिन्हें वह सामने ला सकते हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

रिती की टीम ने पहले क्या कहा था?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इससे पहले रिती तिवारी और उनकी मां प्रतिमा पांडे की ओर से जारी कानूनी नोटिस में एकम बावा के खुद को रिती का सौतेला पिता और प्रतिमा का पति बताने वाले दावों को गलत बताया गया था। नोटिस में कहा गया था कि एकम का रिती और उनकी मां से ऐसा कोई कानूनी रिश्ता नहीं है। साथ ही, उनके बयान, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट को गलत और बदनाम करने वाला बताया गया था।

रिती की टीम ने यह भी कहा था कि एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम ने मीडिया से अपील की थी कि रिती और उनके परिवार से जुड़ी किसी भी बात को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच की जाए। रिती इस समय बिग बॉस 20 के घर में हैं, इसलिए उनकी टीम ने कहा था कि वह खुद इन दावों का जवाब नहीं दे सकतीं।

यह भी पढ़े- Rhiti Tiwari के पॉकेटमनी वाले दावे पर भड़के सौतेले पिता: बोले- 4 लाख के बैग और रेंज रोवर है, लोगों को गुमराह मत करो...

Continue reading on the app

Ramayana BTS Video: 'रामायण' में भगवान राम बनने के लिए रणबीर कपूर की पूरी तैयारी, बोले- 'यह रोल नहीं, जिम्मेदारी है'

Ramayana BTS Video: आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर रणबीर कपूर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। इस कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं और बहस हुई है कि क्या रणबीर इस किरदार के लिए उपयुक्त हैं। अब फिल्म के निर्माताओं ने रणबीर के 44वें जन्मदिन पर फिल्म की शूटिंग और कलाकारों की तैयारी से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है। इसमें रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने की अपनी सोच के बारे में खुलकर बात की।

रणबीर ने कहा- ‘यह एक जिम्मेदारी है’
फिल्म के BTS वीडियो में निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आए। वीडियो में फिल्म की तैयारी और कलाकारों के चयन से जुड़ी कई बातें सामने आईं। भगवान राम की भूमिका के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, "भगवान राम की सबसे बड़ी ताकत उनका धनुष और तीर नहीं था, यह उनकी क्षमा (क्षमा करने की प्रकृति) थी - उनकी माफ करने की क्षमता। ये भूमिका नहीं है। यह एक रोल नहीं है कि मुझे एक फिल्म ऑफर हुई है और रोल एक्साइटिंग है। यह एक जिम्मेदारी है।"

‘मुझे लोगों के विश्वास के लायक बनना है’
रणबीर ने आगे कहा- “सब कुछ भगवान राम का किरदार निभाने वाले व्यक्ति के विश्वास और सादगी पर निर्भर करता है। मैं हर दिन खुद को याद दिलाता था कि मेरा काम सिर्फ इस रोल के लायक बनना नहीं था, बल्कि उस भरोसे के लायक बनना था जो लोग इस कहानी पर करते हैं।”

टीवी के 'राम' अरुण गोविल ने भी रणबीर की तारीफ की
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल ने भी रणबीर कपूर की भूमिका को लेकर अपनी राय साझा की है। अरुण गोविल ने रणबीर के हाव-भाव और उनके किरदार को समझने के तरीके की तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनके मन में भगवान राम की छवि को लेकर यह विचार रहता था कि वह किस तरह चलते होंगे, बैठते होंगे, देखते और बोलते होंगे। गोविल ने कहा कि उन्हें रणबीर में इन चीजों की झलक दिखाई देती है।

‘युवा सितारों में रणबीर सबसे करीब हैं’
अरुण गोविल ने रणबीर के स्वभाव और विनम्रता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर किसी बड़े स्टार से यह उम्मीद नहीं की जाती कि वह किसी के पैर छुएगा, लेकिन रणबीर हमेशा ऐसा करते हैं।

उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा समय में उपलब्ध युवा सितारों में “रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने के सबसे करीब हैं।”

दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है। वहीं, दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर समेत कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा टी-20 क्रिकेट मैच, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को टी-20 मैच होगा. टिकट बिक्री 5-6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए काउंटर और district.in पर होगी. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है. Wed, 30 Sep 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Heavy Rain Alert:IMD की चेतावनी से मचा हड़कंप, कई राज्यों में बारिश! Weather News Today | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T23:30:16+00:00

SIR Row | INDIA Bloc की बैठक के बाद Mamata Banerjee का बड़ा हमला, ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कह गईं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T23:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers