'जिसे हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई और भी नहीं बेच पाएगा...', ईरान ने अमेरिका को दी नई चेतावनी
US Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल जंग नहीं हो रही है लेकिन दोनों देश एक दूसरे को आए दिन नई धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे हैं. शांति वार्ता पर बात होते होते ईरान ने अमेरिका को नई धमकी दी है. ईरान ने साफ कहा कि जिस इलाके में हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई और भी तेल नहीं बेच पाएगा.
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने अमेरिका और अन्य देशों को होर्मुज को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो क्षेत्र में कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा. मंगलवार को एक सार्वजनिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान गालिबाफ ने होर्मुज और वहां से जहाजों की आवाजाही को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी.
गालिबाफ ने कहा कि ट्रंप की ओर से दिए गए बयान पहले किए गए दावों की ही दोहराव हैं और उनकी सच्चाई सभी के सामने है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और दूसरे देशों को यह समझना चाहिए कि जैसा हमने पहले भी कहा है, जिस इलाके में हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई और भी तेल नहीं बेच पाएगा.
बुनियादी ढांचा खत्म करने की दी धमकी
गालिबाफ ने आगे कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती है तो क्षेत्र में कोई भी बुनियादी ढांचा सुरक्षित नहीं रहेगा.
110 साल पुराने स्टेडियम में बनेगा रविचंद्रन अश्विन के नाम पर स्टैंड, इन 2 खिलाड़ियों को भी मिलेगा सम्मान
टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन को बड़ा सम्मान मिलने वाला है. इस खिलाड़ी के नाम पर एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में स्टैंड बनने वाला है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







