Responsive Scrollable Menu

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई, खरगोन में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, कृषि भूमि नामांतरण के लिए मांगे थे 2 लाख

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में इंदौर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सोमवार देर रात जिले की सेगांव तहसील में पदस्थ पटवारी खूमसिंह धारवे को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह राशि कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में मांगी गई थी।साथ ही मामले में तहसीलदार और एक अन्य पटवारी के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बड़ी कसरावद निवासी पुनीत नाडीवाल ने अपनी पत्नी की कृषि भूमि के नामांतरण के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत (25 सितंबर 2026) इंदौर लोकायुक्त पुलिस से की थी। पुनीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि अपनी पत्नी के नाम से खरीदी गई ज़मीन के नामांतरण के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था। तहसीलदार अंतरसिंह कनेश ने पटवारी खुमसिंह धारवे से संपर्क करने को कहा ।

पटवारी खेमसिंह धारवे ने पटवारी कुलदीप यादव के जरिए 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी है। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने मामले की जांच  की और सत्यापन होने पर  8 सदस्यीय टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से पटवारी को पकड़ने का जाल बिछाया।  इसके बाद  शारदा हॉस्पिटल के सामने स्थित पाटीदार मेडिकल के पास पीड़ित ने जैसे ही रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपये दिए, लोकायुक्त टीम ने पटवारी खूमसिंह धारवे को रंगे हाथों पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि इस खेल में  पटवारी धारवे के साथ सेगांव तहसीलदार अंतरसिंह कनेश और  पटवारी कुलदीप यादव भी शामिल थे, इसलिए टीम ने तहसीलदार और दोनों पटवारियों  के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। लोकायुक्त की टीम ने नामांतरण संबंधी मूल राजस्व दस्तावेज, डायरी और अन्य साक्ष्य  भी अपने कब्जे में ले लिए हैं  और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Continue reading on the app

गणेश विसर्जन में श्रद्धालुओं पर झपटे जेबकतरे: मुंबई में 200 से अधिक फोन और सोने की चेन चोरी, 18 शातिर अरेस्ट

Ganesh Visarjan 2026: मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर बाप्पा के विसर्जन के दौरान उमड़े आस्था के महासागर में शातिर चोर गिरोहों ने बड़े पैमाने पर सेंधमारी की. 'लालबागचा राजा' की विदाई यात्रा, परेल और गिरगांव चौपाटी जैसे प्रमुख इलाकों में लाखों की भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और महिलाओं के गले से सोने की चेन पार कर दीं.

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, अब दिखेगा वनडे क्रिकेट का असली रोमांच

पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने 16 सदसस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने एक मजूबत स्क्वाड को चुना है. लंबे समय बाद मजबूत टीमों के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का रोमांच फैंस को देखने को मिलेगा. Thu, 1 Oct 2026 17:20:55 +0530

  Videos
See all

Madhuri Dixit: KBC के सेट पर नजर आईं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित #madhuridixit #kbc #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T12:13:01+00:00

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद का गिराया मीनार #mp #jamamasjid #viral #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T12:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers