Responsive Scrollable Menu

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स का धमाल, श्री चरणी ने रचा इतिहास, दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने भी बिखेरा जलवा

ICC T20I Rankings : इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम लगातार खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया एशिया की सबसे मजबूत टीम है, ये उसने हाल की के दिनों में एक नहीं बल्कि दो-दो बार साबित कर दिया है. भारत ने हाल ही में पहले एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया और फिर एशियन गेम्स 2026 का फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन में भारत की महिला क्रिकेर्ट्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैेंकिंग में मिलता है. अब एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत की श्री चरणी, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने जलवा बिखेरा है.

श्री चरणी ने हासिल किए करियर के बेस्ट रेंटिंग प्वाइंट्स

भारत की श्री चरणी आईसीसी विमेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में अपने करियर के बेस्ट 817 रेटिंग पॉइंट्स पर पहुंच गई हैं, जो नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट के बनाए 806 के पिछले हाई मार्क से आगे निकल गई हैं. ये विमेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में हासिल किए गए अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हैं. लेफ्ट-आर्म स्पिनर हाल ही में आठवें विमेंस एशिया कप टाइटल और उसके कुछ दिनों बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में भारत की पसंदीदा बॉलर थीं.

श्री चरणी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर मचाया धमाल

श्री चरणी ने पूरे एशिया कप में 12 विकेट लिए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 4/20 का विकेट भी शामिल है, जिसमें भारत ने 72 रन से जीत हासिल करके आठवीं बार ट्रॉफी उठाई. जापान में हुए एशियन गेम्स में श्री चरणी ने मेजबान जापान के खिलाफ अपने करियर का सबसे अच्छा 4/10 का प्रदर्शन करके भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, फिर 22 सितंबर को गोल्ड-मेडल मैच में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर दो विकेट लिए, जिससे उनकी रेटिंग 817 के पीक पर पहुंच गई.

दीप्ति और मंधाना का भी जलवा बरकरार

भारत की ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में तीन विकेट लिए. इससे उनके टी20I बॉलिंग रैंकिंग में 754 पॉइंट हो गए हैं, वो दूसरे नंबर पर हैं. जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 723 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. चरणी और दीप्ति के अलावा टॉप 20 में भी कोई अन्य गेंदबाज साशिल नहीं हैं.

बैटर्स में स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप पांच में वापस आ गई हैं. बाएं हाथ की ओपनर ने एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका पर भारत की जीत में 79 रन बनाए थे. आईसीसी टी20 महिला रैंकिंग में भारत की शेफाली वर्मा 759 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं. वही टॉप 10 में यानी 10वें नंबर पर हमनप्रीत कौर मौजूद हैं. भारतीय कप्तान के नाम 656 रेटिंग प्वाइंट्स दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 में भारत को मिला 5वां गोल्ड मेडल, नीरू ढांडा ने साधा सोने पर निशाना, कुछ ही घंटों में दो पदक जीत रचा इतिहास

Continue reading on the app

1 अक्टूबर से आपकी जेब पर पड़ने वाला है असर, बैंक ATM, FD, LPG और खरीदारी के नए नियम जानिए

New Rules October 2026: नया महीना शुरू होने के साथ ही देश के आम नागरिकों की जिंदगी और बजट पर सीधा असर डालने वाले कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं. अक्टूबर 2026 का आगमन वित्तीय मोर्चे पर कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. अगर आप बैंक में खाता रखते हैं, नियमित तौर पर नकदी निकालते हैं, रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं या त्योहारी सीजन में अपने लिए नई कार या घरेलू सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन सभी बदलावों की जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है. इन नए नियमों की अनदेखी आपके मासिक बजट को बिगाड़ सकती है. इसलिए समय रहते इन सभी जरूरी बदलावों को समझ लेना ही समझदारी है.

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों पर नई घोषणा

डाकघर और बैंकों के जरिए चलने वाली छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वाले करोड़ों निवेशकों की निगाहें सरकार के ताजा फैसले पर टिकी हैं. पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम जैसी योजनाओं की ब्याज दरों की हर तिमाही समीक्षा की जाती है. अक्टूबर से दिसंबर की नई तिमाही के लिए सरकार जल्द ही दरों का ऐलान करने जा रही है. पिछली तिमाही में इन दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बाजार की स्थिति को देखते हुए नई दरें तय होंगी. इन फैसलों के बाद ही आम बचतकर्ता यह तय कर पाएंगे कि सुरक्षित भविष्य के लिए पैसा कहां जमा करना सबसे बेहतर होगा.

रिजर्व बैंक की बैठक और कर्ज की किस्तों पर असर

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच होने जा रही है. बैठक के आखिरी दिन यानी 7 अक्टूबर को केंद्रीय बैंक रेपो रेट पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगा. वर्तमान में देश में रेपो रेट 5.25% के स्तर पर बना हुआ है. वित्तीय विश्लेषकों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी का फैसला ले सकता है. अगर नीतिगत दरों में यह इजाफा होता है, तो बैंकों से मिलने वाले होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की मासिक किस्त बढ़ सकती है. हालांकि इसका दूसरा पहलू यह भी होगा कि आम जनता को बैंक में जमा पैसों पर थोड़ा बेहतर ब्याज मिल सकेगा.

SBI ATM से पैसे निकालना होगा महंगा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कुछ सैलरी पैकेज खाताधारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने के नियमों को बदल दिया है. 1 अक्टूबर से ऐसे ग्राहकों को दूसरे बैंकों के एटीएम या ऑटोमेटेड डिपॉजिट कम विड्रॉल मशीन से महीने में सिर्फ 5 मुफ्त लेन-देन की सुविधा मिलेगी. अब तक यह सीमा 10 मुफ्त लेन-देन की थी. तय सीमा पार होते ही खाताधारकों को प्रत्येक वित्तीय लेन-देन पर 23 रुपये के साथ जीएसटी देना पड़ेगा. वहीं बैलेंस चेक करने जैसे गैर वित्तीय लेन-देन पर 11 रुपये के साथ जीएसटी वसूला जाएगा. ऐसे में जो लोग बार-बार एटीएम जाकर पैसे निकालते हैं, उन्हें अपनी आदत बदलनी होगी.

बल्क एफडी और बेसिक बचत खातों के नए नियम

रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर से बैंकों में 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की बल्क डिपॉजिट यानी बड़ी फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में भी बड़ा फेरबदल हो रहा है. ऐसे बड़े डिपॉजिट पर बैंकों को अपनी जरूरत के अनुसार ब्याज तय करने की ज्यादा छूट मिल जाएगी. इसके अलावा एसबीआई के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी बीएसबीडी खाताधारकों के लिए भी नकद निकासी के नियम सख्त किए गए हैं. इस तरह के खाते से महीने में पहली 4 नकद निकासी ही बिल्कुल मुफ्त रहेंगी. इसके बाद हर निकासी पर 15 रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इसमें आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिए निकाली गई रकम भी शामिल रहेगी.

रसोई गैस सब्सिडी और यूपीआई का नया ढांचा

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए भी 1 अक्टूबर से बड़ा नियम लागू होने जा रहा है. अगर आप सरकार की तरफ से मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा कराना होगा. यह प्रक्रिया गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय, अपनी गैस एजेंसी पर जाकर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप से पूरी की जा सकती है.

इसके अलावा यूपीआई मर्चेंट भुगतान में 2000 रुपये से ऊपर के चुनिंदा लेन-देन के लिए नया ढांचा लागू किया जा रहा है, हालांकि इसका कोई अतिरिक्त बोझ सीधे आम ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा. वहीं विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भारत में संपत्ति खरीदने के नियमों को भी आसान करते हुए अलग टैन नंबर की बाध्यता को हटा दिया गया है.

टैक्स की अंतिम तारीख और त्योहारों में बढ़ती महंगाई

टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले व्यापारियों और कंपनियों के लिए 31 अक्टूबर तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य है. तय तारीख बीत जाने के बाद भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इस बीच त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका भी लगने वाला है.

ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने अपनी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है. वहीं कच्चे माल, तांबा, एल्युमिनियम और स्टील के दाम बढ़ने के कारण एयर कंडीशनर की कीमतों में 5% से 8% और टीवी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन जैसे जरूरी सामानों में 3% से 4% तक की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. ऐसे में त्योहारों की खरीदारी के लिए ग्राहकों को अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: VIDEO: ATM Rule Change: सैलरी आने पर अब कटेंगे पैसे! 1 अक्टूबर से ATM से कैश निकालने पर बदला नियम

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Medal Tally: एशियन गेम्स के 11वें दिन आए 2 गोल्ड, 52 पदकों के साथ भारत की टॉप-10 में वापसी

India Medal Tally Asian Games: एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत ने दो ऐतिहासिक स्वर्ण पदकों के साथ शानदार वापसी करते हुए पदक तालिका के शीर्ष 10 में फिर से जगह बना ली. नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप में एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ ऐतिहासिक गोल्ड जीता, जबकि महिला 4x400m रिले टीम ने स्वर्णिम सफलता दोहराई. आठ नए पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या 52 (6 स्वर्ण, 21 रजत, 25 कांस्य) हो गई है, जिससे देश 10वें स्थान पर पहुंच गया. Tue, 29 Sep 2026 19:47:11 +0530

  Videos
See all

Fatehpur में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट! पलभर में मलबे में बदल गया 2 मंजिला मकान | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T14:17:20+00:00

ChakraView: संभल हिंसा: SC ने यूपी सरकार पर लगाया ₹10 लाख जुर्माना#chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T14:14:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers