Responsive Scrollable Menu

100 रुपये से शुरू हुए घुंघरू कंगन सेट, महिलाओं की पहली पसंद बने नए डिजाइन, देखिए लेटेस्ट कलेक्शन

त्योहारी सीजन से पहले फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट में घुंघरू वाले कंगन सेट महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. 100 से 400 रुपये तक मिलने वाले इन कश्मीरी चूड़ी कंगन सेट को महिलाएं अपनी पसंद की चूड़ियों के साथ मैच करके पहनना पसंद कर रही हैं.

Continue reading on the app

दिल्लीवासियों को मिली बड़ी सौगात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर-मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन

Amit Shah Inaugurates Barapullah Corridor: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। दरअसल राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयार बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का आज 29 सितंबर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन कर दिया।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए लोगों को संबोधित किया।  

ऐसा कहा जा रहा है कि बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर के शुरू हो जाने से पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच लोगों का आवागमन आसान बनेगा। इसके साथ ही लोगों को मयूर विहार से AIIMS तक करीब 10 किलोमीटर का सिग्नल-फ्री रास्ता मिलेगा।  

कॉरिडोर 4.9 किलोमीटर लंबा

बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर को सराय काले खां से मयूर विहार फेज-1 तक तैयार किया गया है। इसकी मुख्य लंबाई 3.5 किलोमीटर है, जबकि रैंप और लूप को जोड़ने के बाद इसकी कुल लंबाई करीब 4.9 किलोमीटर हो जाती है।

6 लेन वाले इस कॉरिडोर में दोनों तरफ तीन-तीन लेन बनाई गई हैं। कॉरिडोर को केवल वाहनों के लिए ही नहीं बल्कि पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की सुविधा भी दी गई है।  

सफर में 25 मिनट की होगी बचत

इस कॉरिडोर के शुरू हो जाने से मयूर विहार फेज-1 और नोएडा से AIIMS तक करीब 10 किलोमीटर का सिग्नल-फ्री कॉरिडोर की सुविधा मिलेगी। इससे दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को कई ट्रैफिक सिग्नलों से राहत मिलने की संभावना है।

व्यस्त समय में इस रूट पर यात्रा के दौरान करीब 20 से 25 मिनट तक की बचत होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा INA और IIT दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकती है।

दिल्ली का विकास ठप कर दिया-सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी परियोजना को पूरा होने पर अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की।  सीएम रेखा गुप्ता ने गृह मंत्री के पहुंचने से पहले कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, दिल्ली का विकास ठप कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने यह पुलिस रोक कर रखा हुआ था।  

इसे आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था, पैसा मिलने के बाद भी उस सरकार ने  काम को पूरा नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद तमाम झंझट दूर किए गए और काम को आगे बढ़ाया गया आज इसे जनता को समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अगले 5 साल में आप सब के सहयोग से इतना काम कर देंगे इतने विकास कार्य कर देंगे जो पिछली सरकार ने 50 साल में भी नहीं किए होंगे।

परियोजना का निर्माण करीब 11 साल से चल रहा-PWD मंत्री प्रवेश वर्मा

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि  इस परियोजना का निर्माण करीब 11 साल से चल रहा था। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के कुछ समय बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और लंबित कामों की स्थिति को समझा। उनके अनुसार, परियोजना में कई NOC और जरूरी अनुमतियों से जुड़े मामले लंबित थे। इन्हें दूर करने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक पुल का शुभारंभ नहीं है, यह दिल्ली के लोगों के टैक्स के पैसे से बनने वाली उस योजना का भी शुभारम्भ है जिसे, पिछ्ली सरकार ने रोक कर रख दिया था।

सबसे पहले मैंने पुल का निरीक्षण किया-प्रवेश वर्मा

हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले मैंने इस पुल का निरीक्षण किया था, तब अधिकारियों ने कहा था कि पहली बार कोई मंत्री है जो इस पुल को निरिक्षण करने आया है, पिछली सरकार में यहां कोई देखने तक नहीं आया।

इससे पहले की सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने शीश महल में सोते थे और कोई देखने तक नहीं जाता था कहां क्या काम हो रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार दिल्ली का विकास हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

श्री चरणी ने T20I Bowling Rankings में रचा इतिहास, 817 पॉइंट्स के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

भारत की श्री चरणी ने महिला T20I बॉलिंग रैंकिंग में सबसे ज़्यादा रेटिंग पॉइंट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 22 साल की इस खिलाड़ी ने एशिया कप और एशियन गेम्स जैसे दो बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 817 पॉइंट्स हासिल किए। इसके साथ ही, उन्होंने मेगन शट का सबसे ज़्यादा पॉइंट्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो नवंबर 2018 में बना था। ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी के नाम 806 पॉइंट्स का रिकॉर्ड था और चरणी के इसे तोड़ने से पहले यह रिकॉर्ड लगभग आठ साल तक कायम रहा।

इसे भी पढ़ें: Kapil Dev ने Virat Kohli के जज्बे को किया सलाम, 15000 ODI रन बनाने पर सराहा

खास बात यह है कि भारत के आठवें एशिया कप खिताब जीतने के सफर में चरणी ने 12 विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ़ फ़ाइनल मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया; उन्होंने 20 रन देकर चार विकेट लिए और भारत ने 72 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। चरणी ने जापान में हुए एशियाई खेलों में भी अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखा। मेज़बान टीम के ख़िलाफ़ चरणी ने 4/10 के अपने करियर के सबसे अच्छे आंकड़े दर्ज किए, जिससे भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुँचने में मदद मिली। इसके बाद, 22 सितंबर को श्रीलंका के ख़िलाफ़ गोल्ड-मेडल मैच में उन्होंने दो विकेट लिए, जिसमें भारत ने 147 रनों से जीत हासिल की। ​​इस प्रदर्शन से उनकी रेटिंग रिकॉर्ड 817 तक पहुँच गई।

वहीं, एशियाई खेलों के फ़ाइनल में तीन विकेट लेने के बाद दीप्ति शर्मा भी T20I बॉलिंग रैंकिंग में ऊपर पहुँचीं। अब उनके 754 पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफ़ी एक्लेस्टोन 723 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एशियाई खेलों के फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 79 रन बनाने के बाद स्मृति मंधाना T20I बैटिंग रैंकिंग में टॉप पांच में वापस आ गई हैं।

हरारे में ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज़ के बीच चल रही सीरीज़ (जो अभी 1-1 से बराबरी पर है) के बाद ODI रैंकिंग में कुछ अहम बदलाव हुए हैं। वेस्टइंडीज़ की कप्तान हेले मैथ्यूज पहले मैच में रिकॉर्ड 182 रन बनाने के बाद 711 पॉइंट्स के साथ ODI बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गई हैं। रियालिना ग्रिमंड 270 पॉइंट्स के साथ 34 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ने Virat Kohli संग रिश्ते पर रखी बात, कहा- हमारे बीच है बेहद मजबूत बॉन्डिंग

वेस्टइंडीज़ की गेंदबाज़ अश्विनी मुनिसार और आलिया एलीन भी आगे बढ़ी हैं और क्रमशः संयुक्त रूप से 84वें और 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, एशले गार्डनर ODI ऑल-राउंडर्स में टॉप पर बनी हुई हैं, जबकि मैथ्यूज T20I ऑल-राउंडर्स में सबसे आगे हैं। अलाना किंग ODI बॉलिंग में टॉप पर हैं, बेथ मूनी T20I बैटिंग में सबसे आगे हैं और मंधाना ODI बैटिंग में नंबर 1 पर बनी हुई हैं।

Tue, 29 Sep 2026 15:48:00 +0530

  Videos
See all

CM Suvendu Adhikari: विपक्षी गठबंधन पर ये क्या कह गए बंगाल के सीएम? | #bengal #cmsuvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:47:12+00:00

UP Special TET Exam Date: यूपी में दिसंबर तक पांच बड़ी परीक्षाएं, परीक्षा कैलेंडर जारी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers