Responsive Scrollable Menu

रेवंत रेड्डी के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली-देश को बांटने की कोशिश, कांग्रेस ने किया बचाव

रेवंत रेड्डी के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा बोली-देश को बांटने की कोशिश, कांग्रेस ने किया बचाव

Continue reading on the app

कैंसर की ₹3000 वाली दवा की MRP ₹27 हजार:सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- रिटेल कीमत से MRP 16% से ज्यादा क्यों होनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि दवाओं की MRP, रिटेलर कीमत से 16% से ज्यादा क्यों होनी चाहिए। रिटेल कीमत और MRP में इतना बड़ा अंतर क्यों है। कोर्ट ने बताया कि कैंसर की करीब तीन हजार रुपए की रिटेलर कीमत वाली दवाई की MRP करीब 27 हजार रुपए है। कोर्ट ने दवाओं की कीमत तय करने के लिए एक समान नियम लागू करने की संभावना पर भी सवाल उठाया। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने माना कि यह गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाधान जरूरी है, जिसमें मरीजों, सरकार और फार्मा कंपनियों सभी के हितों का संतुलन रहे। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच दवाओं की कीमत, जेनेरिक दवाओं की प्रिस्क्रिप्शन और मेडिकल डिवाइस के नियंत्रण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने दवाओं पर 10 गुना या उससे ज्यादा मुनाफे के आरोप और DPCO, 2013 के तहत जरूरी व गैर-जरूरी दवाओं के अलग-अलग नियमों पर भी सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि कई कॉरपोरेट अस्पताल मरीजों को अपनी फार्मेसी से दवा खरीदने के लिए कहते हैं। सरकारी योजनाओं में इसका खर्च आखिरकार टैक्स देने वालों पर पड़ता है। याचिकाओं में दवाओं की कीमतों में बड़े अंतर से मरीजों और सरकारी योजनाओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, जिन दवाओं की कीमत सरकार तय करती है, उनका बाजार हिस्सा कम है। वहीं गैर-सूचीबद्ध दवाएं बाजार का करीब 80% या उससे ज्यादा हिस्सा हैं और उनकी शुरुआती MRP तय करने में कंपनियों को ज्यादा छूट मिलती है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इससे दवाओं की कीमत और मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ सकता है। कई मरीज इलाज के लिए अपनी संपत्ति या गहने तक बेचने को मजबूर होते हैं। पिछली सुनवाई में भी सवाल पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर कड़ी टिप्पणी की थी और नियामक संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे।

Continue reading on the app

  Sports

भारत में जो कमाल लारा, गेल, पूरन नहीं कर पाए वो जॉन कैम्पबेल ने कर दिखाया, ठोका रिकॉर्डतोड़ शतक

India vs West Indies 2nd ODI: जॉन कैम्पबेल ने भारत के खिलाफ 68 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. गुवाहाटी में इस बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. Wed, 30 Sep 2026 15:40:06 +0530

  Videos
See all

Hijack की खबरों के बीच सफल लैंडिंग का वीडियो | Fly Dubai Emergency Landing | Cockpit Attack #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T10:44:22+00:00

Weather Update : 1 अक्टूबर को जमकर बरसेंगे बादल! जानें किन इलाकों में बारिश का अलर्ट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T10:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers