Bihar D.El.Ed Result 2026: फर्स्ट और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Bihar D.El.Ed Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) परीक्षा 2026 के फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन रिजल्ट पोर्टल उपलब्ध कराया है।
95 फीसदी से ज्यादा रहा पास प्रतिशत
BSEB की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल D.El.Ed फर्स्ट ईयर की परीक्षा में 32 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 30,689 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। फर्स्ट ईयर का पास प्रतिशत 95.40 फीसदी रहा।
वहीं, सेकंड ईयर की परीक्षा में करीब 30,939 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 29,559 उम्मीदवार पास हुए। सेकंड ईयर में पास प्रतिशत 95.53 फीसदी दर्ज किया गया।
परीक्षा शामिल अभ्यर्थी सफल अभ्यर्थी पास प्रतिशत
D.El.Ed फर्स्ट ईयर 32,000+ 30,689 95.40%
D.El.Ed सेकंड ईयर 30,939 29,559 95.53%
दो वर्षीय D.El.Ed पाठ्यक्रम का रिजल्ट
D.El.Ed परीक्षा दो वर्षीय Diploma in Elementary Education पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। यह प्रशिक्षण उन संस्थानों में संचालित होता है, जिन्हें National Council for Teacher Education (NCTE) से मान्यता प्राप्त है और जो BSEB से संबद्ध हैं।
यह रिजल्ट वर्ष 2026 के दो वर्षीय D.El.Ed Face-to-Face प्रशिक्षण बैच के फर्स्ट और सेकंड ईयर के विद्यार्थियों से संबंधित है।
Bihar D.El.Ed Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले BSEB के D.El.Ed रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर BSEB D.El.Ed Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
- आपका D.El.Ed रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट में दर्ज अंकों और विवरण को चेक करें।
- भविष्य के इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक पोर्टल से ही चेक करें रिजल्ट
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपना रिजल्ट चेक करने और उसकी कॉपी डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक BSEB रिजल्ट पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर अपने पास रखें।
अफगान टी20 लीग में नहीं मिली पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह, जानिए क्यों हुआ ऐसा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











