योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, भूखंड घोटाले के दोषी सीनियर PCS अधिकारी को किया बर्खास्त
UP News: योगी सरकार राज्य में विकास परियोजनाओं से जहां गरीबों को राहत पहुंचा रही है तो वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति भी अपना रही है. इस बीच योगी सरकार ने सोमवार देर रात भ्रष्टाचार के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की. दरअसल, योगी सरकार ने वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र को नोएडा में 4000 करोड़ रुपये के भूखंड घोटाले के मामले में बर्खास्त कर दिया.
सरकार ने जारी किया आदेश
बता दें कि हरीश चंद्र वर्तमान में कोलकाता में स्थानिक प्रतिनिधि खाद्य एवं रसद विभाग के पद पर तैनात हैं. उनकी बर्खास्तगी के संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने आदेश जारी कर दिया है.
जानें क्या है पूरा मामला?
वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरीश चंद्र पर नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (NOIDA) में तैनाती के दौरान शाहदरा गांव के सेक्टर 140-A, 141, 142 और 143 में प्राधिकरण की तरफ से अर्जित और कब्जा प्राप्त 381527 वर्ग मीटर भूमि के लिए नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा था. उनपर नियमों के विपरीत लीज बैक कर गंभीर अनियमितता के आरोप में 27 सितंबर 2013 को अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए मेरठ के कमिश्नर को जांच सौंपी गई थी.
जांच में क्या आया सामने?
इस जांच रिपोर्ट में सामने आया कि नियमों के विपरीत जाकर लीज बैक कर गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया. बता दें कि नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान शहदरा की आबादी निस्तारण के लिए सर्वे कराया गया था. इसके लिए आबादी का निर्धारण सेटेलाइट इमेज के आधार पर किया जाना चाहिए था, लेकिन फैक्ट्स को छिपाने के लिए सेटेलाइट इमेज का इस्तेमाल ही नहीं किया गया. जो सर्वे आख्या पेश की गई उसमें भी कई भू-मालिक, प्राइवेट कंपनियों और गांव के बाहर के लोगों को भी शामिल किया गया था. अनियमित तरीके से आवंटित की गई जमीन का समिति को संदर्भित क्षेत्रफल का भी उल्लेख नहीं किया गया.
वहीं लीज बैक के लिए डीएम, एसएसपी की सदस्यता वाली समिति, प्राधिकरण बोर्ड और अन्य उच्चाधिकारियों के समक्ष तथ्यों को छिपाते हुए भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई थी, जिससे लीज बैक शाहदरा के बाहर के व्यक्तियों और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के पक्ष में कराई जा सके. उसके बाद समिति को भ्रामक आख्या प्रस्तुत कर लगभग 400447 वर्ग मीटर भूमि जिसका बाजार मूल्य लगभग 4000 करोड़ रुपए था. इसे अनियमित तरीके से भू-माफिया से साठगांठ कर आवंटित कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने युवाओं को दिया सरकारी नौकरी का तोहफा, 1,375 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मामले में दोषी पाए गए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी
इस मामले में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी ने वास्तविक तथ्यों को छिपाया और नियमों के विपरीत जानबूझकर भ्रामक आख्या प्रस्तुत की, साथ ही स्वयं व संबंधित निजी पक्षकारों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से करीब 4000 करोड़ रुपये की क्षति पहुंचाने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है. जांच में पाया गया कि तथ्यों को जानबूझकर छिपाया गया. राजस्व अभिलेखों में दर्ज प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों की तरफ से कुलदीप शर्मा पुत्र भूलेराम के स्थान पर तथ्यों को छिपाते हुए सिर्फ कुलदीप शर्मा का नाम सर्वे में दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: यूपी मातृभूमि योजना से बदलें अपने गांव की तस्वीर, 60 फीसदी आपका 40 सरकार का; ऑनलाइन आवेदन शुरू
Amazon पर 75% तक Discount में 64GB Pen Drive, ₹786 में HP और ₹799 में EVM USB 3.2
Amazon पर 64GB Pen Drive पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जहां कीमत ₹786 से शुरू हो रही है. HP v222w 64GB पर 75% की सबसे बड़ी छूट है, जबकि EVM EnX USB 3.2 Gen 1 मॉडल ₹799 में मिल रहा है. SanDisk, Amazon Basics और HIKVISION के 64GB Pen Drive भी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं. जानें कीमत, USB इंटरफेस और खरीदने से पहले जरूरी बातें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







