Responsive Scrollable Menu

बिहार : अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर जदयू नेता बोले- पार्टी के बड़े नेताओं के संज्ञान में है मामला

बिहार : अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर जदयू नेता बोले- पार्टी के बड़े नेताओं के संज्ञान में है मामला

Continue reading on the app

रेप के आरोपी अभिषेक पोरेल की बंगाल टीम में वापसी:असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए चुने गए; 36 दिन बाद मिली थी जमानत,

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की सीनियर बंगाल टीम में वापसी हुई है। 18 सितंबर को करीब 36 दिन जेल में रहने के बाद जमानत मिलने के 10 दिन बाद उन्हें असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है। यह अगस्त में गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सीनियर टीम में उनका पहला चयन है। टीम की कप्तानी सुदीप चटर्जी करेंगे। पहले सीनियर प्रोबेबिल्स में नहीं थे ्रCAB ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए जारी सीनियर प्रोबेबिल्स की सूची में पोरेल को शामिल नहीं किया था। अब उन्हें असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए बंगाल की टीम में जगह दी गई है। 30 सितंबर को टीम गुवाहाटी रवाना होगी बंगाल की टीम 30 सितंबर को कोलकाता से गुवाहाटी रवाना होगी। असम के खिलाफ चार दिन का मैच 2 से 5 अक्टूबर तक बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रणजी ट्रॉफी से पहले लाल गेंद के क्रिकेट की तैयारी के लिए रखा गया है। क्या है पूरा मामला पोरेल पर 30 जून को एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में रेप, शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी समेत कई आरोप लगाए गए थे। ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। 11 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद पोरेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। इसके बाद 14 अगस्त को जमानत नहीं मिली और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में वे करीब 36 दिन जेल में रहे। 18 सितंबर को उन्हें जमानत मिली। मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है। IPL 2026 के बाद से नहीं खेला कॉम्पिटेटिव क्रिकेट पोरेल ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार मैच खेले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला है। असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच उनके लिए लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी का मौका होगा। रणजी ट्रॉफी से पहले तैयारी बंगाल का रणजी ट्रॉफी अभियान 11 अक्टूबर से शुरू होगा। टीम का पहला मैच दिल्ली के खिलाफ कल्याणी में है। उससे पहले असम के खिलाफ चार दिन का मैच खिलाड़ियों को लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार करने का मौका देगा। पोरेल के चयन के बाद अब उनका प्रदर्शन भी नजर में रहेगा। हालांकि, इस चयन से यह तय नहीं होता कि उन्हें रणजी ट्रॉफी के मुख्य मैचों के लिए भी टीम में जगह मिलेगी। कानूनी मामला अभी जारी है। खिलाड़ियों के लिए BCCI की गाइडलाइन BCCI खिलाड़ियों को मैदान के बाहर भी अनुशासन और सावधानी बरतने की सलाह देता है। IPL और अन्य टूर्नामेंटों के दौरान खिलाड़ियों, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी गाइडलाइंस होती हैं, जिनके तहत ड्रेसिंग रूम, डगआउट और टीम होटल जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में वीडियो या रील बनाने पर रोक रहती है। BCCI की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और अनधिकृत लोगों से संपर्क के खतरों को लेकर भी जागरूक करती है। इसके अलावा, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता का पालन जरूरी है और नियमों के उल्लंघन पर फटकार, जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। -------------------------------------- इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार:मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई, दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें पोरेल पर रेप, धमकी और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: गुवाहाटी में गरजता है विराट कोहली का बल्ला, हर बार लगाया शतक, दूसरी बार हैट्रिक का मौका

विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम में जबरदस्त शतक के साथ भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत की. अब वो उस मैदान पर उतरेंगे, जहां उनके बल्ले से रनों का अंबार निकलता है. Tue, 29 Sep 2026 21:18:29 +0530

  Videos
See all

SP Congress Alliance: कांग्रेस-सपा का गठबंधन! 2027 में क्या होगा खेल? | Akhilesh Yadav | Rahul |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T16:10:10+00:00

Khabardar With Sweta Singh: KGMU में BSE Nursing की छात्रा Divyanshi Yadav की मौत कैसे हुई? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T16:06:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers