Responsive Scrollable Menu

NLSIU Fellowship 2027: लॉ और पब्लिक पॉलिसी में रिसर्च का मौका, 2 लाख तक स्टाइपेंड; ऐसे करें आवेदन

NLSIU Fellowship 2027: लॉ और पब्लिक पॉलिसी में रिसर्च का मौका, 2 लाख तक स्टाइपेंड; ऐसे करें आवेदन

Continue reading on the app

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव- वोटिंग हो रही, रिजल्ट पर रोक:सुप्रीम कोर्ट बोला-लिफाफे में बंद रहेगा परिणाम; मैदान में मंत्री, सांसद और MLA के बेटे

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के करीब चार साल बाद चुनाव हो रहे हैं। वोटिंग हो रही है, लेकिन रिजल्ट अभी जारी नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करके आदेश जारी करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जब तक सुनवाई पूरी करके फैसला नहीं सुना देता, तब तक चुनाव परिणाम जारी करने पर रोक रहेगी। रिजल्ट सीलबंद लिफाफे में रहेगा। दरअसल, RCA की एडहॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर व बीजेपी नेता दीनदयाल कुमावत और मेघा गौड़ ने चुनाव पर रोक लगाने की याचिका लगाई थी। दीनदयाल कुमावत ने अध्यक्ष पद से नामांकन पत्र वापस ले लिया था। RCA में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य चुने जाने हैं। अध्यक्ष पद के लिए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह और दौसा जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजकिशोर उपाध्याय आमने-सामने हैं। छह पदों पर कुल 11 प्रत्याशी हैं। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। मोहित यादव उपाध्यक्ष और सचिव दोनों पद पर उम्मीदवार हैं। कार्यकारी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय वोटिंग से पहले RCA की एनुअल जनरल बॉडी (AGM) की बैठक हुई। धनंजय गुट के धर्मवीर सिंह शेखावत ने चुनाव से पहले कार्यकारी सदस्य पद से नाम वापस ले लिया। उन्होंने AGM की बैठक में सभी जिलों के सचिव के सामने कहा- मेरा नामांकन गलती से रह गया था। मैं अब इस चुनावी मुकाबले में शामिल नहीं हूं। ऐसे में अब बृजकिशोर गुट के अरिष्ट सिंघवी का कार्यकारी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। आरसीए में दिसंबर 2022 में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत निर्विरोध अध्यक्ष बने थे। इसके बाद फरवरी 2024 में इस्तीफा दिया था। 2 पूर्व क्रिकेटर सहित कुल 38 वोटर चुनाव अधिकारी की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 38 लोगों को वोटिंग का अधिकार दिया गया है। इनमें 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिव हैं। इनके अलावा जयपुर एडहॉक कमेटी के कन्वीनर राजेश कुमार तांबी और नागौर के कन्वीनर राजेश बिश्नोई हैं। पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर गगन खोड़ा और पंकज सिंह को भी वोटिंग के राइट्स हैं। RCA चुनाव से जुड़ी PHOTOS… … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: बॉलिंग बनी टीम इंडिया का सिरदर्द, वर्ल्ड कप से पहले जारी माथापच्ची, गुवाहाटी में क्या होगा प्लान?

India vs West Indies Guwahati ODI: इस बात में कोई संदेह नहीं कि बैटिंग भारत की सबसे बड़ी ताकत है. भारत ने 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे में सारा फोकस बॉलर्स पर होगा. शुभमन गिल की सबसे बड़ी परेशानी बॉलिंग कॉम्बिनेशन की होगी. Tue, 29 Sep 2026 14:56:56 +0530

  Videos
See all

Republic Summit 2026 : 'देश की कुर्सी पर हिंदू के होने से ही सुरक्षित है सेक्युलरिज्म': मनोज मुंतशिर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:33:49+00:00

RAC Ticket पर भी आपकी हो सकती है पूरी सीट । टीईटी से नहीं पूछने की जरूरत । Train News । Train Ticket #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:34:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers