Responsive Scrollable Menu

‘Udta Teer’ का पहला गाना ‘भूतनी का’ रिलीज, आयुष्मान खुराना के देसी अंदाज ने मचाया धमाल

Udta Teer Song 'Bhootni Ka' Out: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' इन दिनों चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. वहीं, अब मेकर्स ने इसका पहला गाना  'भूतनी का' भी रिलीज कर दिया है, जिसनें फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

‘भूतनी का’ गाने में छाए आयुष्मान खुराना

‘उड़ता तीर’ के गाने ‘भूतनी का’ में आयुष्मान खुराना जबरदस्त एनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं. एक्टर का देसी और एक अलग मस्ती भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. गाने का म्यूजिक ऐसा है, जो पहली बार सुनते ही ध्यान खींचता है. इसमें देसी टच के साथ फास्ट बीट्स का यूज किया गया है. वहीं, आयुष्मान के डांस मूव्स भी गाने को और मजेदार बना रहे हैं. गाने में उनका लुक भी काफी अलग दिखाई दे रहा है.

किसने गाया ‘भूतनी का’ गाना?

‘उड़ता तीर’ के ‘भूतनी का ’ (Bhootni Ka) गाने को काका, ट्विंकल अग्रवाल और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है, जबकि इसके मजेदार और कैची लाइन्स अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) ने लिखे हैं. गाने में म्यूजिक, बीट्स और लिरिक्स का ऐसा कॉम्बिनेशन सुनने को मिलता है, जो इसे फिल्म के बाकी गानों से काफी अलग बनाता है और यही वजह है कि लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'स्वरा भास्कर से बात कैसे कर ली?', सिवेट तोमर से नाराज राजपूत सामाज, इन्फ्लूएंसर बोलें- 'उसने माफी मांगी'

सचिन-जिगर की जोड़ी को आया मजा

अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए कंपोजर जोड़ी सचिन-जिगर (Sachin-Jigar) ने कहा कि 'भूतनी का' गाने को कंपोज करने में उन्हें काफी मजा आया. दोनों ने कहा कि अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल इस तरह लिखे थे कि उन्हें हमेशा ये जानने की एक्साइटमेंट बनी रहती थी कि आगे क्या होने वाला है. वहीं, उन्होंने ये भी माना कि ये गाना भले ही मजेदार है, लेकिन इसका सही बैलेंस बनाना उतना आसान नहीं था जितना सुनने में लगता है.

फिल्म को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

‘भूतनी गाने’ के रिलीज होने के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म से जुड़ी चीजें सामने ला रहे हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म के दूसरे गानों को लेकर भी फैंस की नजर बनी रहेगी. आयुष्मान का इस फिल्म में एक नया अंदाज देखने को मिलने वाला है. दरअसल, आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत आता है, लेकिन अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को हिंदुस्तानी जासूस समझकर अपने ही पुराने मिशन के खिलाफ खड़ा हो जाता है.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द पैराडाइज' या 'द वन'? कौन सी फिल्म निकली आगे, जानें कलेक्शन

Continue reading on the app

उज्जैन में विवादित स्थल पर अब सन्नाटा: पत्थरबाजी के बाद लोगों ने खुद हटाईं दीवारें, 12 धर्मस्थल पहले हटने के बावजूद क्यों बिगड़ी बात?

उज्जैन में विवादित स्थल पर अब सन्नाटा: पत्थरबाजी के बाद लोगों ने खुद हटाईं दीवारें, 12 धर्मस्थल पहले हटने के बावजूद क्यों बिगड़ी बात?

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | विमान दुर्घटना को इजरायल की साजिश किसने बताया? #shorts #aajtak #flydubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T18:37:26+00:00

What do we know about the Dubai to Tel Aviv flight attack? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers