Responsive Scrollable Menu

29 सितंबर के प्रकोप से नहीं बच पाई कोई भी फिल्म, सारे सुपरस्टार्स हुए फेल, सिर्फ वरुण धवन ने बचाई बॉलीवुड की लाज

29 सितंबर की तारीख बॉलीवुड के इतिहास में एक अनोखे बॉक्स ऑफिस श्राप के तौर पर दर्ज है, जिसने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का स्टारडम भी हिला दिया था. सलमान खान की 'वीरगति', संजय कपूर की 'कर्तव्य' और अभिषेक-ऐश्वर्या की 'ढाई अक्षर प्रेम के' जैसी बहुत सराही गईं फिल्में इस दिन थिएटर में फ्लॉप हो गईं. लेकिन साल 2017 में इसी तारीख को वरुण धवन ने डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जुड़वा 2' से ऐसी धमाकेदार वापसी की कि बॉलीवुड की साख बच गई. 200 करोड़ से ज्यादा कमाकर वरुण ने साबित कर दिया कि सही एंटरटेनमेंट से बदकिस्मत इतिहास भी बदला जा सकता है.

Continue reading on the app

खरगोन में आपस में भिड़े दो पक्ष, किया पथराव, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की FIR

खरगोन में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद मारपीट और पथराव होने की जानकारी सामने आई है। सोमवार रात करीब 11 बजे यह झगड़ा हुआ। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

ये पूरा घटनाक्रम जिले के अंजुमननगर इलाके का बताया जा रहा है। यहां हुए पथराव की वजह से दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। झगड़े की वजह से इलाके में लोगों की भीड़ लग गई थी। जैसे ही कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना मिली। पुलिस के टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भीड़ ज्यादा होने की वजह से पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों को वहां से हटाया। क्षेत्र में शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया।

लड़की के जाने से जुड़ा है मामला

जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच चल रहा है यह झगड़ा आज का नहीं बल्कि पुराना है। इनके बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। यह भी कहां जा रहा है कि पूरा विवाद लड़की के चले जाने से जुड़ा हुआ है। इसी पर हुआ झगड़ा कुछ ही देर में मारपीट और पथराव में बदल गया। इस वजह से पूरे क्षेत्र की शांति भंग हो गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।

दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर

पथराव के इस मामले में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी का इलाज किया गया है और कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि इन दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश का ये मामला कब से ओर क्यों चल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: केएल राहुल के लिए खास होगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे, ऐसा करने वाले बनेंगे 38वें खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान पर उतरते ही केएल राहुल कमाल करने वाले हैं. जानिए कैसे? Tue, 29 Sep 2026 13:42:23 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur: महंत Digvijaynath की 57वीं पुण्यतिथि पर CM Yogi ने उनके योगदान को याद किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T08:41:55+00:00

Bangladesh Rooppur Nuclear Power Plant: पाकिस्तान ने तो बांग्लादेश को भी नहीं छोड़ा | Nuclear Energy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T08:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers