Feng Shui Science से घर में बढ़ाएं Positive Energy, दूर होगी रोजमर्रा की चिंता
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और चिंता लगभग हर व्यक्ति के जीवन में शामिल हो गया है। पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता, काम का दबाव और आर्थिक चुनौतियां आदि जैसी परेशानियां मन की शांति को भंग करती हैं। वहीं फेंगशुई एक प्राचीन चीनी विज्ञान है, जो वातावरण में मौजूद ऊर्जा के संतुलन पर आधारित होती है। फेंगशुई की मान्यताओं के मुताबिक घर और ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बेहतर होने से मन को सुकून और शांति का एहसास हो सकता है।
अव्यवस्था न रखें
फेंगशुई में बिखरा और अव्यवस्थित घर ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करने वाला माना जाता है। घर में रखी अनावश्य चीजें, टूटे-फूटे सामान और लंबे समय से इस्तेमाल में न आने वाली चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं। इसलिए समय-समय पर घर की सफाई बेहद जरूरी होती है और जो चीजें इस्तेमाल लायक नहीं हैं, उनको घर से हटा देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल
प्राकृतिक प्रकाश
सूर्य का प्रकाश पॉजिटिव एनर्जी का स्त्रोत माना जाता है। इसलिए घर में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आने की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे वातावरण ऊर्जावान बना रहता है। कई बार प्राकृतिक रोशनी की कमी होने से उदासी और निगेटिविटी आ सकती है।
हरे-भरे पौधे लगाएं
फेंगशुई में पौधों को विकास और जीवन का प्रतीक माना जाता है। घर में हरे-भरे पौधों को लगाने से वातावरण में ताजगी और सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं पौधों की हरियाली मन को भी सुकून देती है। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
शांत रंगों का करें चयन
हमारे मन और भावनाओं पर रंगों का गहरा प्रभाव पड़ता है। फेंगशुई के मुताबिक हल्का हरा, सफेद, नीला और क्रीम जैसे रंग संतुलन और शांति का प्रतीक होते हैं। इन रंगों का इस्तेमाल परदों, घर की दीवारों और सजावटी वस्तुओं में करने से माहौल ज्यादा शांत और पॉजिटिव महसूस हो सकता है।
शांत और व्यवस्थित होना चाहिए बेडरूम
बेडरूम एक ऐसा स्थान है, जहां पर व्यक्ति दिनभर की थकान मिटाने के लिए आराम करता है। फेंगशुई के मुताबिक बेडरूम को शांत, साफ और व्यवस्थित होना चाहिए। कमरे में गैर-जरूरी सामान नहीं होना चाहिए। वहीं सोने की जगह ऐसी हो, जहां पर व्यक्ति आरामदायक और खुद को सेफ फील करे।
सुगंध से बढ़ाएं पॉजिटिविटी
सुगंधित वातावरण होने से मन प्रसन्न और शांत होता है। प्राकृतिक अगरबत्ती, धूप या फूलों की हल्की सुगंध घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करने में मदद करती है। सुगंध आपके मन की बेचैनी को कम करने में मददगार हो सकती है।
ताजी हवा आने का प्रवाह
फेंगशुई में हवा को ऊर्जा का वाहक माना जाता है। घर में ताजी हवा का आना जरूरी माना जाता है। नियमित खिड़कियां खोलने और सही वेंटिलेशन रखने से वातावरण सकारात्मक बना रहता है।
जल तत्व का महत्व
फेंगशुई में जल को शांति, समृद्धि और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। साफ जल का दृश्य हमारे मन को शांत करती है। इसी वजह से घर में जल से जुड़े सजावटी तत्वों को पॉजिटिव माना जाता है। लेकिन इसको साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए।
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में बड़ा बदलाव, तीन बार फेल हुए तो 60 दिन बाद मिलेगा नया मौका
Driving License Test: प्रयागराज में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट प्रक्रिया में बड़ा बदलाव. अब तीन बार असफल होने पर 60 दिन का इंतजार करना होगा. जानें नई नियम.
The post ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में बड़ा बदलाव, तीन बार फेल हुए तो 60 दिन बाद मिलेगा नया मौका appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








