Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में DJ बैन की मांग, गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के बाद कलेक्टर से मिला नागरिक उपभोक्ता मंच

MP में DJ की तेज आवाज को लेकर अब जबलपुर में पूरी तरह बैन की मांग उठी है। दरअसल बैतूल के जेएच कॉलेज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान 17 साल की छात्रा प्रतीक्षा वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में मौत के बाद नागरिक उपभोक्ता मंच ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मुलाकात की। नागरिक उपभोक्ता मंच ने कहा कि शहर से गांव तक तेज धमक के साथ बज रहे DJ अब सिर्फ शोर नहीं बल्कि लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

दरअसल बैतूल के जेएच कॉलेज में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा प्रतीक्षा वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि जुलूस में बज रहे DJ की तेज आवाज के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी। सोमवार को नागरिक उपभोक्ता मंच के पदाधिकारियों ने जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा।

कलेक्टर से क्या कहा?

दरअसल इस मामले को लेकर उपभोक्ता मंच ने कहा कि शहर हो या गांव, कई जगह किसी भी समय तेज आवाज में DJ बजते हैं। मंच के मुताबिक तेज DJ की धमक अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। इसी वजह से प्रशासन से DJ पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है। नागरिक उपभोक्ता मंच के संरक्षण डॉ. पीजी नाजपांडे ने कहा कि अभी तक यह माना जाता था कि DJ की तेज आवाज बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी पैदा कर सकती है। लेकिन हाल में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब बच्चों और युवाओं को लेकर भी चिंता सामने आ रही है।

DJ को तत्काल बंद कराने की मांग की

वहीं उपभोक्ता मंच ने इसी आधार पर कलेक्टर से DJ को तत्काल बंद कराने की मांग की। डॉ. नाजपांडे के मुताबिक DJ की तेज आवाज शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लगातार सुनाई देती है। मंच का कहना है कि धार्मिक और दूसरे आयोजनों के दौरान तेज आवाज में DJ बजने से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि पुलिस-प्रशासन और दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारियों की तत्काल बैठक बुलाकर DJ पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए जाएं। इसके साथ ही मंच ने यह भी कहा कि जबलपुर में प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगह साइलेंस जोन बनाए गए हैं, लेकिन इन जगहों पर भी भारी ध्वनि प्रदूषण होने की शिकायत है। मंच के सदस्यों का आरोप है कि इसके बावजूद DJ धड़ल्ले से बज रहे हैं। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दरअसल डॉ. पीजी नाजपांडे ने DJ पर रोक के लिए नागपुर के मॉडल का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि नागपुर जिलादंडाधिकारी ने नो DJ अभियान चलाया है। उनके मुताबिक हाल ही में गणेश विसर्जन के दौरान भी वहां DJ नहीं बजा और विसर्जन कार्यक्रम शोर मुक्त तरीके से हुआ।

वंदना झां, जबलपुर

Continue reading on the app

सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं को न समझने का द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ता है: जयशंकर

सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताओं को न समझने का द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ता है: जयशंकर

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका दौरा बीच में छोड़ा खिलाड़ी, ये तेज गेंदबाज भी बाहर, तीसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया परेशान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-0 से आगे है. अब क्लीन स्वीप से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा वनडे जीतना जरूरी है. Tue, 29 Sep 2026 14:22:39 +0530

  Videos
See all

Delhi में IAS के बेटे पर गंभीर आरोप! युवती ने लगाए दुष्कर्म-मारपीट के आरोप, FIR पर घमासान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:10:30+00:00

Breaking News: CM Rekha Gupta का ऐलान, दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले | BJP | Delhi News | Delhi NCR #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:13:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers