Responsive Scrollable Menu

'निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं', डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रहना चाहती हैं सिंगल?

Amrapali Dubey on Nirhua: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस बार भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है और वो अब तक अपने मुद्दों को सामने रखते और गेम को काफी अच्छे से खेलती नजर आ रही हैं. वहीं, शो के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें की. इस दौरान उन्होंने निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव संग अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी. साथ ही शादी न करने के पीछे की वजह भी बताई.

निरहुआ संग डेटिंग पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी   

दिनेश लाल यादव संग अपनी दोस्ती को लेकर आम्रपाली ने बिग बॉस में लव से कहा-  'भोजपूरी इंडस्ट्री में जब मैं आई तो मेरी पहली दोस्ती दिनेश जी के साथ हुई और हमारी दोस्ती ऐसी है कि 10 लोगों के बीच मुझे कुछ कहना होगा तो उनसे कुछ कहना नहीं होगा. बस मैं उनकी ओर देखूंगी और वो समझ जाएंगे. फिर हंसने लगेंगे.' वहीं, निरहुआ संग डेटिंग को लेकर उन्होंने आगे कहा- 'लोगों को लगता है कि हम डेट कर रहे हैं. उन्होंने मुझे कई बार समझाया कि शादी कर लो.'

क्यों शादी नहीं करना चाहती आम्रपाली?

आम्रपाली दुबे ने बातचीत में आगे ये भी बताया कि वो क्यों शादी नहीं करना चाहती हैं. उन्होंने कहा- 'लड़कों को बहुत आसान लगता है कि शादी कर लो. उनको ये समझ नहीं आता है कि हमें सब कुछ छोड़कर कहीं और जाना पड़ता है, जो हमने बनाया है.' बता दें, इससे पहले भी आम्रपाली कई बार कह चुकी हैं कि वो शादी नहीं करना चाहती हैं. भोजपुरी भवाल में भी निरहुआ ने उनसे शादी करने की बात कही थी, लेकिन एक्ट्रेस का कहना था कि वो बच्चे को गोद लेना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द पैराडाइज' या 'द वन'? कौन सी फिल्म निकली आगे, जानें कलेक्शन

निरहुआ और आम्रपाली का अफेयर!

बता दें, आम्रपाली और  भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव के अफेयर (Amrapali-Nirahua Affair) को लेकर अक्सर ही चर्चा होती रहती है. एक बार दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें निरहुआ एक्ट्रेस को ‘अर्धांगिनी’ बताते हुए नजर आए थे. इस वीडियो को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान का बताया गया था, जिसमें एक्टर ने संत रामभद्राचार्य महाराज को  आम्रपाली को ‘अर्धांगिनी’ बताया था. इसके बाद एक्ट्रेस को भी सरमाते हुए देखा गया था. हालांकि बाद में एक्टर ने कहा था कि आम्रपाली दुबे उनकी फिल्मों में कई बार पत्नी बन चुकी हैं, ऐसे में उन्होंने ऐसा कहा था.

दोनों ने इन फिल्मों में किया काम

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ियों में शामिल आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. आम्रपाली ने साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसमें वो निरहुआ के साथ नजर आई थीं. इसके बाद दोनों ने ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘राजा बाबू’, ‘आशिक आवारा’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और ‘फसल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया. इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्मों के गाने भी भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहते हैं और फैंस को इनकी जोड़ी भी काफी पसंद है.

बिग बॉस में नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

वहीं, बिग बॉस की बात करें तो लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेश का टास्क करवाया, जिसमें पेयर बनाया और उन्हें फैसला लेकर एक को नॉमिनेट करना था. पहला पेयर आम्रपाली दुबे-रीति तिवारी का था, इस दौरान वो किसी भी डिस्कशन पर नहीं पहुंच पाए थे और इस वजह से इस हफ्ते के लिए दोनों ही नॉमिनेट हो चुके हैं. वहीं,  इस हफ्ते के लिए आम्रपाली, रीति, माही, स्काउट, काजी, उदिति, अमन, कनिका, यंग और मैरी कॉम नॉमिनेट होते हैं, जिसे कम वोट मिलेगा उसकी एक लाइफ खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- कौन हैं सिवेट तोमर, शहजाद पूनावाला से बदसलूकी के बाद शो से हुए बाहर?

Continue reading on the app

पुराना टूथब्रश फेंकने से पहले जान लें ये 5 कमाल के इस्तेमाल, लास्ट वाले के बारे में नहीं जानते होंगे आप!

Old Toothbrush Uses: पुराना टूथब्रश फेंकने के बजाय घर की सफाई में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे नल और टाइल्स की दरारें, जूते, कंघी, गमले और जिप जैसे छोटे हिस्से साफ किए जा सकते हैं. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह रोजमर्रा की सफाई में उपयोगी साबित हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: जापान में एशियन गेम्स हो रहा है या मजाक! पाकिस्तानी टीम को मैच खेलने गलत वेन्यू पर भेजा

एशियन गेम्स 2026 में अव्यवस्था का एक और मामला सामने आया है. ये मसला पाकिस्तान की टीम के साथ घटी घटना से जुड़ा है. Tue, 29 Sep 2026 14:56:07 +0530

  Videos
See all

Republic Summit 2026 : 'देश की कुर्सी पर हिंदू के होने से ही सुरक्षित है सेक्युलरिज्म': मनोज मुंतशिर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:33:49+00:00

Republic Summit 2026 : "मुंबई मां जैसी है..." मनोज मुंतशिर का दिल जीतने वाला बयान | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T09:31:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers