Responsive Scrollable Menu

Pitru Paksha 2026: कैसे पता करें आपके ऊपर पितृदोष है या नहीं? इन छिपे संकेतों से जानें

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध व तर्पण किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए और कुंडली में ग्रहों की स्थिति को संतुलित करने के लिए पिंडदान करना चाहिए. इन दिनों पितृ पक्ष चल रहे हैं. ऐसे में यदि किसी के ऊपर पितृ दोष है या फिर कुंडली में पूर्वजों से कोई बाधाएं हैं, तो आपको इस अवधि में कुछ उपाय व तर्पण करना चाहिए. माना जाता है कि विवाह में बाधाएं, संतान से जुड़ी समस्या और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो, ये भी पितृ दोष का कारण होता है. ऐसे में आइए जानते हैं पितृ दोष कब लगता है और इसके संकेत क्या हैं.

पितृदोष कब लगता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब पितरों का अंतिम संस्कार, श्राद्ध या तर्पण उचित तरीके से नहीं किया जाता है, तब पितृदोष लग सकता है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में सूर्य-राहु, सूर्य-शनि की युति या नवम भाव में राहु का होना भी, पितृदोष से जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें- Matri Navami 2026: कब है पितृ पक्ष में मातृ नवमी? जानें तर्पण का महत्व और इस दिन किसका श्राद्ध होगा

पितृदोष लगने के कुछ संकेत इस प्रकार है

1.संतान और विवाह में आ रही बाधाएं

पितृदोष के संकेतों में संतान सुख भी शामिल है. यदि किसी को संतान का सुख नहीं मिल रहा है. संतान प्राप्ति में बार-बार अड़चने आ रही है या फिर संतान से जुड़ी अन्य परेशानियां हो रही हैं, तो ये सभी पितृ दोष लगने के संकेत हो सकते हैं. इसके अलावा, यदि किसी जातक का विवाह भी बार-बार अड़चनों से घिर रहा हों, या फिर शादी टूट रही हों और विवाह के बाद पति-पत्नी का रिश्ता खराब हो रहा है, तो इसे भी पितृदोष का संकेत माना जा सकता है.

2.आर्थिक संकट और कलह-कलेश

यदि किसी को मेहनत करने के बावजूद भी आर्थिक परेशानियां हो रही हैं और व्यापार में भी बार-बार नुकसान हो रहा है तो इसका कारण पितृदोष हो सकता है. वहीं, परिवार में छोटी-छोटी बातों पर कलेश होना, विवाद या लड़ाई-झगड़े होना भी पितृदोष का संकेत है. भाई-बहन के बीच जमीन-जायदाद को लेकर झगड़े होना और घर में अशांति का माहौल रहना भी पितृ दोष का कारण है.

3.सेहत से जुड़े संकेत

परिवार के किसी भी सदस्य को बार-बार इलाज की जरूरत पड़ना, बार-बार बीमार होना या किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से घिरे रहने का कारण पितृ दोष भी हो सकता है. 

इसके अलावा यदि किसी मनुष्य के सपने में बार-बार पूर्वजों का दिखाई देना, उन्हें असंतुष्ट देखना या डरावने सपने आना भी  पितृदोष के संकेत माने जाते हैं. खाना खाते समय बार-बार बाल निकलना और घर में अचानक पीपल का पौधा उगना भी पितृदोष से संबंधित माना जाता है.

पितृदोष से बचने के उपाय

  • पितृपक्ष के साथ हर माह की अमावस्या पर पितरों को तर्पण दे सकते हैं.
  • पितृपक्ष में पूर्वजों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना चाहिए.  
  • पूर्वजों की मृत्यु तिथि पता न होने पर पितृपक्ष में सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर श्राद्ध-दान करना चाहिए.
  • पितृपक्ष में कौवा, गाय, कुत्ता, चींटी और मछलियों को चावल के पिंड या रोटी खिला सकते हैं.  
  • अमावस्या और पितृपक्ष में पीपल के पेड़ पर जल, दूध और काला तिल अर्पित करें.
  • सर्वपितृ अमावस्या से अगली अमावस्या तक सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीया जलाएं. 
  • तांबे के पात्र में जल, लाल फूल और लाल चंदन डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और 'ऊं सूर्याय नमः' का जाप करें.
  • पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए आपको दुर्गा सप्तशती या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इसके साथ-साथ शिव मंदिर में 'ऊं नमः शिवाय' या 'ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्' का जाप कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- October 2026 Festivals List: नवरात्रि की सौगात, दशहरा से लेकर करवा चौथ तक, अक्टूबर में पड़ने वाले हैं कई पर्व-त्योहार, देखें लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

धामी सरकार का बड़ा फोकस! पहाड़ की इन 7 समस्याओं का विज्ञान-तकनीक से निकलेगा हल, उत्तराखंड को क्या-क्या होगा फायदा?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल में वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक कर नीति का विमोचन किया. इस दौरान ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) से जुड़ी वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 की तकनीकी रिपोर्ट भी जारी की गई. बैठक में प्राकृतिक संसाधनों की आर्थिक अहमियत, पर्यावरणीय सेवाओं और कार्बन क्रेडिट जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.

पहाड़ की समस्याओं का स्थानीय तकनीक से निकलेगा हल

उत्तराखंड के लिए इस नीति का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि वैज्ञानिक शोध को सीधे राज्य की स्थानीय जरूरतों से जोड़ने पर जोर दिया गया है. नीति में हिमनद विज्ञान, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और पलायन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है.

 जल स्रोतों के संरक्षण और कृषि में नई तकनीक का होगा इस्तेमाल

इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में शोध और तकनीकी समाधान उत्तराखंड की वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखकर विकसित किए जा सकते हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और आपदा की बेहतर निगरानी से लेकर जल स्रोतों के संरक्षण और कृषि में नई तकनीक के इस्तेमाल तक, कई क्षेत्रों में इसका उपयोग संभव है. 

पानी की समस्या पर भी तकनीक से काम

उत्तराखंड में जल स्रोतों और पानी की उपलब्धता से जुड़ी चुनौती को देखते हुए वाटर हार्वेस्टिंग को आम लोगों के लिए आसान और कम खर्चीला बनाने पर भी जोर दिया गया है. सरकार की कोशिश ऐसे मॉडल विकसित करने की है जिन्हें बड़े सरकारी प्रोजेक्ट के बजाय आम लोग अपने घर और आसपास के स्तर पर भी अपना सकें. इससे वर्षा जल के संरक्षण और स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है. 

जंगल और प्राकृतिक संपदा सिर्फ पर्यावरण नहीं, आर्थिक ताकत भी

GEP रिपोर्ट के जरिए उत्तराखंड के जंगल, जल, जैव विविधता, मिट्टी संरक्षण और कार्बन अवशोषण जैसी पर्यावरणीय सेवाओं का आर्थिक मूल्यांकन करने पर जोर दिया जा रहा है.यह पहल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में प्राकृतिक संसाधनों का योगदान केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है. जंगल और जल स्रोत पर्यटन, कृषि, स्थानीय आजीविका और अर्थव्यवस्था से भी जुड़े हैं. GEP के जरिए इन संसाधनों के आर्थिक योगदान को वैज्ञानिक तरीके से समझने का प्रयास किया जा रहा है. 

कार्बन क्रेडिट से उत्तराखंड को मिल सकता है नया आर्थिक अवसर

सीएम धामी ने विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति में कार्बन क्रेडिट को शामिल करने के निर्देश भी दिए हैं. उत्तराखंड की बड़ी वन संपदा और कार्बन अवशोषण की क्षमता को देखते हुए यह क्षेत्र भविष्य में राज्य के लिए आर्थिक अवसर पैदा कर सकता है. हालांकि कार्बन क्रेडिट से वास्तविक आर्थिक लाभ कितना होगा, यह आगे बनने वाली व्यवस्था, परियोजनाओं और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.फिलहाल सरकार ने इसे नीति का हिस्सा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. 

युवाओं और स्टार्टअप के लिए भी खुल सकते हैं नए रास्ते

विज्ञान एवं तकनीक नीति में अनुसंधान संस्थानों, नवाचार केंद्रों और स्थानीय स्तर पर शोध को मजबूत करने की बात कही गई है. नीति में AI, ड्रोन, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों को भी महत्व दिया गया है. इससे उत्तराखंड के युवाओं, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स के लिए स्थानीय समस्याओं पर आधारित तकनीकी समाधान विकसित करने के अवसर बढ़ सकते हैं. सरकार ने शोध, नवाचार और स्थानीय जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम करने की बात कही है. 

आपदा प्रबंधन से लेकर खेती तक, कई क्षेत्रों में असर

उत्तराखंड में हर साल प्राकृतिक आपदाएं बड़ी चुनौती बनती हैं.ऐसे में विज्ञान आधारित आपदा प्रबंधन, हिमनद अध्ययन और तकनीकी निगरानी का विस्तार महत्वपूर्ण हो सकता है.इसी तरह कृषि में नई तकनीक, जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल, स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी समाधान और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की चुनौतियों पर शोध से स्थानीय स्तर पर सुविधाओं को बेहतर बनाने की संभावना है.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Gulveer Singh: गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, लगातार 3 मेडल जीतकर लगाई हैट्रिक

गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अब 5000 मीटर रेस में भी मेडल जीत लिया है. Tue, 29 Sep 2026 17:17:15 +0530

  Videos
See all

20 हजार की रिश्वत लेते निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार,फैक्ट्री निरीक्षण में सौदे का आरोप |Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T11:46:14+00:00

UPI update: 2 अक्टूबर से UPI को लेकर बड़ा अपडेट! बदल जाएगा पेमेंट का तरीका? N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T11:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers