तेलंगाना CM बोले-राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान:भाजपा ने राम को चुराया; इसलिए कांग्रेस दक्षिण में सफल और उत्तर में पिछड़ी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि शिव गरीबों के भगवान हैं और राम अमीरों के। उनके मुताबिक, भाजपा अमीरों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दक्षिणी राज्यों में सफल है, लेकिन उत्तर भारत में कमजोर रही है। इसकी वजह भाजपा पर भगवान राम को ‘चुरा लेने’ का आरोप लगाकर बताई। सोमवार को दिल्ली में एक सम्मेलन में रेवंत रेड्डी से पूछा गया था कि कांग्रेस दक्षिण में लोकप्रिय है, लेकिन उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में उतनी मजबूत क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया- भाजपा ने राम को चुरा लिया है। यह भावना और आस्था का मामला है। मोदी जी हर हर महादेव क्यों नहीं कहते? क्या भाजपा के लोगों ने कभी मंच से ‘हर हर महादेव’ कहा है? वे सिर्फ ‘जय श्रीराम’ कहते हैं। जब हम ‘हर हर महादेव’ कहते हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। SIR के खिलाफ आंदोलन करेंगे उन्होंने SIR के खिलाफ देशभर में ‘SIR, गो बैक’ आंदोलन की बात कही। केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने उनके बयान पर पलटवार किया और कहा कि राम और शिव को उत्तर-दक्षिण में नहीं बांटना चाहिए। रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश में SIR के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन के समय हुए ‘साइमन, गो बैक’ आंदोलन जैसा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को इसके लिए एकजुट होना होगा। इनमें ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। रेवंत ने आरोप लगाया कि SIR का मकसद वोटों को हटाना और BJP को फायदा पहुंचाना है। उन्होंने BJP पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र के डिफेंस, होम और कॉमर्स जैसे अहम मंत्रालय उत्तर भारत के नेताओं के पास हैं। रेवंत रेड्डी ने अपनी सरकार के शिक्षा क्षेत्र पर फोकस की भी बात की। उन्होंने यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी का जिक्र किया। बंदी संजय कुमार ने किया पलटवार केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर रेवंत रेड्डी के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी पहले “मुस्लिम कांग्रेस है, कांग्रेस मुस्लिम है” कह चुके हैं। अब वे भगवान राम और भगवान शिव के बीच राजनीतिक सीमाएं खींच रहे हैं। संजय कुमार ने कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री के तौर पर रेवंत रेड्डी को बेहतर पता होना चाहिए। तेलंगाना में वेमुलावाड़ा में दक्षिण काशी और भद्राचलम में दक्षिण अयोध्या है।” उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी को भगवान राम और भगवान शिव को उत्तर और दक्षिण में नहीं बांटना चाहिए। संजय कुमार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके मुताबिक, काशी विश्वनाथ वाराणसी के आध्यात्मिक केंद्र में स्थित है।
गोरखपुर से सीधे असम-मेघालय! यूपी और पूर्वोत्तर को जोड़ेंगे हाई-स्पीड कॉरिडोर, जानिए 630 किमी के इस नए रूट का पूरा प्लान
केंद्र सरकार यूपी और पूर्वोत्तर के बीच सड़क संपर्क बेहतर करने के लिए 630 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने जा रही है। सिलीगुड़ी से गुवाहाटी और शिलांग तक बनने वाले इस कॉरिडोर पर करीब 61,500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच सफर तेज और आसान होने की उम्मीद है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Moneycontrol









