FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर का इनाम रखा
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 29 सितंबर अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने सोमवार को कुख्यात अपराधी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को 10 शीर्ष वांछित भगोड़े अपराधियों की सूची में शामिल किया और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की। एफबीआई ने कहा, ‘‘लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले संगठित अपराध गिरोह में कथित संलिप्तता के लिए सतिंदरजीत सिंह वांछित है। यह गिरोह दक्षिणी कैलिफोर्निया के साथ-साथ पूरे अमेरिका और कनाडा में कई तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल है।’’ जांच एजेंसी ने चेतावनी दी कि गोल्डी बराड़ खतरनाक और हथियारबंद अपराधी है।
एफबीआई के अनुसार, गोल्डी बराड़ राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की हत्या, गोलीबारी, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, मारपीट तथा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल है। एफबीआई ने कहा कि गोल्डी बराड़ अमेरिका में है और उत्तरी अमेरिका में इस गिरोह का कथित सरगना है। अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की डिस्ट्रिक्ट अदालत ने एक जुलाई को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
उसके खिलाफ ‘रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइजेशंस’ (आरआईसीओ) कानून के तहत आपराधिक साजिश, वसूली के जरिए कारोबार को प्रभावित करने और ऐसा करने का प्रयास करने की साजिश तथा मादक पदार्थों की तस्करी और उन्हें तस्करी के इरादे से अपने पास रखने की साजिश के आरोप लगाए गए हैं। गोल्डी बराड़ उन भगोड़े आरोपियों में शामिल है, जिनकी पहचान भारत से संचालित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ वर्षों तक चली संघीय जांच ‘ऑपरेशन हार्डबॉल’ के बाद हुई थी। अमेरिकी अधिकारियों ने जुलाई में ऐसे तीन समूहों से जुड़े 37 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे।
Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द पैराडाइज' या 'द वन'? कौन सी फिल्म निकली आगे, जानें कलेक्शन
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय‘द वन’ (The Vvaan) और ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींचा है. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब दोनों फिल्मों के लिए मंडे का दिन काफी अहम रहा. सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ जहां अपनी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, वहीं नानी की ‘द पैराडाइज’ भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में जानते हैं, पहले वीकडेज कमाई में किस फिल्म ने बाजी मारी.
'द पैराडाइज' ने की शानदार ओपनिंग
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और नानी की फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. रिलीज से पहले, इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें इसने 11.60 करोड़ की कमाई की थी. फिर फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी और इसने पहले दिन 34.65 करोड़ से खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 14.90 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन यानी शनिवार को 'द पैराडाइज' ने तेजी दिखाते हुए 15.25 करोड़ कमाए थे. फिर संडे को फिल्म ने 15.90 करोड़ का कलेक्शन किया था.
वीकडेज में एंट्री करते ही गिरी कमाई
हालांकि वीकडेज में एंट्री करते ही 'द पैराडाइज' के कलेक्शन में काफी मंदी आ गई है. सोमवार का दिन ये सिंगल डिजिट में सिमट गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने सोमवार यानि रिलीज के पांचवें दिन (The Paradise Box Office Collection Day 5) को महज 5 करोड़ कमाए, जो अब तक का इसका सबसे कम एक दिन का कलेक्शन रहा. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ हो गया है.
ये भी पढ़ें- कौन हैं सिवेट तोमर, शहजाद पूनावाला से बदसलूकी के बाद शो से हुए बाहर?
'द वन' को मिल रहा फैंस का प्यार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन अपनी लोककथाओं, भक्ति, एक्शन और सुपरनैचुरल ड्रामा की वजह से लोगों का ध्यान खिंच रही है. खासतौर पर बिहार के लोग इसे देखने जा रहे हैं. दरअसल, ये फिल्म पटना के पास बिहटा में स्थित वन देवी मंदिर की कहानी पर बेस्ड है. मेकर्स ने इसे पौराणिक कथाओं पर आधारित एक मेनस्ट्रीम एंटरटेनर के तौर पर पेश किया है. इसके चलते ही फिल्म की शुरुआत शानदार रही थी. इसने 8 करोड़ से खाता खोला था और फिर दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14 करोड़ की कमाई की थी.
मंडे को 'द वन' की गिरी कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म 'द वन' की पहले मंडे को कमाई में मंदी देखी गई है. हालांकि ये नानी की पैराडाइज से थोड़ा आगे निकली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'द वन ' ने रिलीज के चौथे दिन(The Vvaan Box Office Collection Day 4) यानी पहले मंडे को 5.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.85 करोड़ रुपये हो गई है.
दोनों फिल्मों में नजर आए ये स्टार्स
पहले नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ की बात करे तो फिल्म में नानी के साथ राघव जुयाल, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू और ईश्वरी राव जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं, इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. दूसरी ओर ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. इनके अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी अहम किरदार निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: एडवांस बुकिंग में छाई 'Drishyam 3', 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' की झलक आई सामने
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation










