Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द पैराडाइज' या 'द वन'? कौन सी फिल्म निकली आगे, जानें कलेक्शन

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय‘द वन’ (The Vvaan) और ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींचा है. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब दोनों फिल्मों के लिए मंडे का दिन काफी अहम रहा. सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ जहां अपनी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, वहीं नानी की ‘द पैराडाइज’ भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में जानते हैं, पहले वीकडेज कमाई में किस फिल्म ने बाजी मारी. 

 'द पैराडाइज' ने की शानदार ओपनिंग

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की और नानी की फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. रिलीज से पहले, इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें इसने 11.60 करोड़ की कमाई की थी. फिर फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी और इसने पहले दिन 34.65 करोड़ से खाता खोला था. वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई 14.90 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन यानी शनिवार को 'द पैराडाइज' ने तेजी दिखाते हुए 15.25 करोड़ कमाए थे. फिर संडे को फिल्म ने 15.90 करोड़ का कलेक्शन किया था.

वीकडेज में एंट्री करते ही गिरी कमाई

हालांकि वीकडेज में एंट्री करते ही  'द पैराडाइज' के कलेक्शन में काफी मंदी आ गई है. सोमवार का दिन ये सिंगल डिजिट में सिमट गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने सोमवार यानि रिलीज के पांचवें दिन (The Paradise Box Office Collection Day 5) को महज  5 करोड़ कमाए, जो अब तक का इसका सबसे कम एक दिन का कलेक्शन रहा. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 97.10 करोड़ हो गया है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं सिवेट तोमर, शहजाद पूनावाला से बदसलूकी के बाद शो से हुए बाहर?

 'द वन' को मिल रहा फैंस का प्यार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की द वन अपनी  लोककथाओं, भक्ति, एक्शन और सुपरनैचुरल ड्रामा की वजह से लोगों का ध्यान खिंच रही है. खासतौर पर बिहार के लोग इसे देखने जा रहे हैं. दरअसल, ये फिल्म पटना के पास बिहटा में स्थित वन देवी मंदिर की कहानी पर बेस्ड है. मेकर्स ने इसे पौराणिक कथाओं पर आधारित एक मेनस्ट्रीम एंटरटेनर के तौर पर पेश किया है. इसके चलते ही फिल्म की शुरुआत शानदार रही थी. इसने 8 करोड़ से खाता खोला था और फिर दूसरे दिन 11.25 करोड़ और तीसरे दिन 14 करोड़ की कमाई की थी.

मंडे को  'द वन' की गिरी कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) ​​और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म 'द वन' की पहले मंडे को कमाई में मंदी देखी गई है. हालांकि ये नानी की पैराडाइज से थोड़ा आगे निकली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'द वन ' ने रिलीज के चौथे दिन(The Vvaan Box Office Collection Day 4)  यानी पहले मंडे को 5.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.85 करोड़ रुपये हो गई है.

दोनों फिल्मों में नजर आए ये स्टार्स

पहले नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ की बात करे तो फिल्म में नानी के साथ राघव जुयाल, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू और ईश्वरी राव जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं, इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. दूसरी ओर ‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. इनके अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, अनूप सोनी और मनीष पॉल भी अहम किरदार निभा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: एडवांस बुकिंग में छाई 'Drishyam 3', 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' की झलक आई सामने

Continue reading on the app

Patna Vigilance Raid: एडीएम और सब रजिस्ट्रार के घर विजिलेंस की Raid, नोटों का ढेर और 35 महंगी घड़ियां बरामद

Patna Vigilance Raid: बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने पटना के एडीएम और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों पर एक साथ धावा बोला. इस छापेमारी के दौरान सरकारी आवास और पैतृक ठिकानों से अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. घर के कमरों से इतनी भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं कि अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं. नकदी के साथ-साथ अफसरों के घर से 35 से अधिक बेहद महंगी और विदेशी ब्रांड की घड़ियों का जखीरा भी हाथ लगा है. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

अफसर दंपती के ठिकानों पर एक साथ छापा

निगरानी ब्यूरो की टीम को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अधिकारी दंपती ने अपने पद का दुरुपयोग करके भारी मात्रा में अवैध धन इकट्ठा किया है. पुख्ता सबूत जुटाने के बाद कोर्ट से विधिवत सर्च वारंट हासिल किया गया. इसके बाद विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने एक साथ पटना के दानापुर और उनके पैतृक आवास पर दबिश दी. जैसे ही जांच टीम ने घर का दरवाजा खुलवाया और कमरों की तलाशी शुरू की, वहां का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. अलमारियों, बक्सों और यहां तक कि बिस्तर के गद्दों के नीचे 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां छिपाकर रखी गई थीं.

नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

तलाशी अभियान के दौरान घर से बरामद नकदी का आंकड़ा इतना बड़ा था कि हाथ से नोट गिनना मुमकिन नहीं था. तत्काल बैंक कर्मियों और नोट गिनने वाली मशीनों को मौके पर बुलाया गया. शुरुआती जांच में करीब 75 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की नकद राशि बरामद की गई है. नोटों की गड्डियों के ढेर का मिलान देर शाम तक चलता रहा. इसके अलावा घर से भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं. आभूषणों का वजन कराने और उनके सही मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है.

यह भी पढ़ें: जयपुर में जेप्‍टो डार्क स्टोर पर छापा, 1550 डेयरी पैकेट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नष्ट

Continue reading on the app

  Sports

गुरुग्राम में VanVivaha 2026 का जलवा, 6000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे, अगले साल होगा मचेगी बड़ी धूम

शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि फैशन, ज्वेलरी, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, डेकोर और एंटरटेनमेंट का अनुभव बन चुकी है. गुरुग्राम में हुए VanVivaha 2026 ने इसी बदलती तस्वीर की झलक दिखाई. 24-25 सितंबर को गुरुग्राम में हुए एक खास कार्यक्रम में 6000 से ज्यादा लोग पहुंचे, जबकि 100 से ज्यादा ब्रांड और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे. यहां परिवारों को शादी के लिए विकल्प मिले तो कारोबारियों को ग्राहकों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से जुड़ने का मौका मिला. Tue, 29 Sep 2026 09:20:29 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: Angarki Sankashti पर Ganpati मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, देखें Visuals #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T05:02:25+00:00

CM Yogi ने जनता दर्शन में लोगों की Problems सुनी l Gorakhpur l UP news update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T05:02:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers