Responsive Scrollable Menu

म्यांमार ने रखाइन राज्य में एयरस्ट्राइक की, 49 की मौत:सेना ने बाजार के पास बम गिराए; विद्रोही गुट के कब्जे में है यह इलाका, 58 लोग घायल

म्यांमार की सेना ने सोमवार को पश्चिमी रखाइन राज्य में एक बाजार के पास एयरस्ट्राइक की। इसमें कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 58 लोग घायल हुए हैं। यह इलाका ताकतवर विद्रोही संगठन अराकान आर्मी के कब्जे में है। हमले के वक्त बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों की भीड़ थी। अराकान आर्मी ने हमले में लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है अराकान आर्मी के मुताबिक, सेना के लड़ाकू विमान ने बाजार के पास दो बम गिराए। घायलों में 22 की हालत गंभीर है। हालांकि, म्यांमार की सेना ने हमले पर कोई बयान नहीं दिया है। अराकान आर्मी ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी अराकान आर्मी ने मंगलवार तड़के जारी बयान में कहा कि वह हमले के लिए जिम्मेदार लोगों और संगठनों के खिलाफ जल्द जवाबी कार्रवाई करेगी। संगठन ने आरोप लगाया कि जानबूझकर किए गए हवाई हमलों में बड़ी संख्या में आम लोगों की जान गई है। म्यांमार की सेना ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, सेना पहले कहती रही है कि उसके हवाई हमलों का निशाना केवल सैन्य ठिकाने होते हैं। वह सैन्य शासन का विरोध करने वाले संगठनों पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप भी लगाती रही है। 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से संघर्ष जारी म्यांमार में 1 फरवरी 2021 को सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को सत्ता से हटा दिया था। इसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबाया, जिसके बाद सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए। तब से देश के बड़े हिस्से में संघर्ष जारी है। अराकान आर्मी रखाइन के जातीय अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक स्वायत्तता दिलाने की मांग करने वाले आंदोलन का सशस्त्र संगठन है। इसने नवंबर 2023 में रखाइन में सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद संगठन ने राज्य के 17 में से 14 टाउनशिप और एक अहम क्षेत्रीय सैन्य मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। सेना की पाबंदियों से खाने-पीने की चीजों की कमी रखाइन में लड़ाई तेज होने के बाद म्यांमार की सेना ने व्यापारिक रास्तों पर कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। इससे इलाके में खाने-पीने की चीजों की कमी बढ़ गई है। इससे पहले दिसंबर में रखाइन के म्राउक-यू टाउनशिप में एक अस्पताल पर हुए हवाई हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हुई थी और 80 लोग घायल हुए थे।

Continue reading on the app

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ विवाद पर AAP MLA और पार्षदों संग हिरासत में Saurabh Bharadwaj। Video

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ विवाद पर AAP MLA और पार्षदों संग हिरासत में Saurabh Bharadwaj। Video दिल्ली की सियासत में 'थप्पड़कांड' को लेकर भारी बवाल मच गया है! दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा पर निरीक्षण के दौरान सवाल पूछने पर हाथ उठाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। #ParveshVerma #DelhiNews #ThappadbaazMantri #DelhiPolitics #BJPDelhi #PWDMinister #BreakingNews #DelhiControversy #AAPvsBJP #ViralVideo ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

श्री चरणी ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना की भी टॉप-5 में वापसी

record in icc ranking: चरणी ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुट्ट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग अंक हासिल किए थे. चरणी के खाते में अब उनसे 11 अंक ज्यादा हैं. एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चरणी ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. इस प्रदर्शन ने उन्हें नंबर-1 स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ नया रिकॉर्ड बनाने में मदद की. Tue, 29 Sep 2026 15:43:18 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दाम अचानक धड़ाम? | Sharad Kohli | Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:03:42+00:00

Republic Summit : सीएम योगी की कार्यशैली पर फिदा हुए मनोज मुंतशिर | Manoj Muntashir | Love jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:06:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers