सेंसेक्स 600 अंक की गिरावट, 72100 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 200 अंक नीचे आया, लगातार आठवें हफ्ते गिरावट जारी
शेयर बाजार में आज यानी 29 सितंबर को लगातार आठवें हफ्ते गिरावट है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 22,600 पर आ गया है। ऑटो, मेटल और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। आज 4 IPO में निवेश का आखिरी मौका रनवाल एंटरप्राइजेज, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर, ओरिएंट केबल्स और एसवेक्टर के IPO में बोली लगाने का आज आखिरी मौका है। इन कंपनियों के IPO 25 सितंबर को ओपन हुए थे। रनवाल एंटरप्राइजेज इस IPO के जरिए 499.83 करोड़ रुपए, जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर 303.90 करोड़ रुपए, ओरिएंट केबल्स 552 करोड़ रुपए और एसवेक्टर 420 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट अमेरिकी बाजार में 28 सितंबर को गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 5,353 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 28 सितंबर को भी शेयर बाजार में गिरावट थी। सेंसेक्स 1124 अंक की गिरावट के साथ 72,772 पर बंद हुआ। निफ्टी में 360 अंक की गिरावट रही, ये 22,780 पर बंद हुआ था।
दीदियों से सीखी रेसिपी, किरण गुप्ता ने घर पर बनाना शुरू किया केमिकल-फ्री गाजर अचार, 3 साल में बिजनेस खड़ा
Woman Success Story: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की किरण गुप्ता ने अपनी दीदियों से देसी स्टाइल में गाजर का अचार बनाने की रेसिपी सीखी. शिक्षिका बहन ममता गुप्ता के सुझाव पर उन्होंने होम-मेड अचार का कारोबार शुरू किया. बिना सिरके और केमिकल के शुद्ध मसालों से बना उनका अचार अब काफी पसंद किया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18







