Responsive Scrollable Menu

‘तेरे ही भरोसे हनुमान’ सिंगर की आंखो का इलाज होगा:हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया करेंगी मदद; गायक सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भजन गाकर फेमस हुए सुनील लोधी की आंखो का इलाज होगा। फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील के इलाज में मदद करने की पहल की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अनुप्रिया ने बताया कि सुनील के मुंबई आने पर उनकी आंखों की विशेषज्ञ से जांच कराई जाएगी और नवंबर से उनके ट्रीटमेंट की शुरुआत होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी अस्पताल और इलाज की पूरी प्रक्रिया तय नहीं हुई है। सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने बताया कि सुनील जब पिछली बार मुंबई आए थे, तब उन्होंने उनके लिए आई-स्पेशलिस्ट से अपॉइंटमेंट भी लिया था, लेकिन वह जांच नहीं हो पाई। ‘मैं चाहती हूं कि सुनील प्यार को महसूस ही नहीं, देख भी सकें’ सुनील लोधी बचपन से दृष्टिबाधित हैं। अनुप्रिया ने कहा कि सुनील से बातचीत के दौरान उन्हें उनकी सोच और आस्था ने बहुत प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद सुनील अपनी सफलता और जीवन में मिले प्यार का श्रेय हनुमान जी को देते हैं। अनुप्रिया ने कहा, “जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, तो मैं ये महसूस करती हूं कि लोगों में इतना फ्रस्ट्रेशन रहता है। वो कभी-कभी भगवान को भी बोलते हैं कि आप मेरे साथ नहीं हो, आप मेरे अगेंस्ट हो। लेकिन जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, वो हमेशा अपना पूरा क्रेडिट महाराज जी, हनुमान जी को देते हैं।” इसी भावना ने उन्हें सुनील के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया। अनुप्रिया के शब्दों में, “वो बचपन से विजुअली इम्पेयर्ड हैं, नेत्रहीन हैं। मैं चाहती थी कि अगर वो प्यार को महसूस कर सकते हैं, तो मैं चाहती हूं कि वो प्यार को देख भी सकें।” ‘बहन होने के नाते मैं उन्हें अपना भाई मानती हूं’ अनुप्रिया ने कहा कि वह सुनील को सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कहा, “बहन होने के नाते मैं तो उनको अपना भाई ही मानती हूं। वो खुद एक यंगस्टर हैं और उनमें इतना टैलेंट कूट-कूटकर भरा है। मुझे लगा कि क्यों न हम उनकी मदद करें।” उन्होंने बताया कि अब सुनील के अगले मुंबई दौरे पर उनकी मेडिकल जांच कराने की तैयारी है। नवंबर में ट्रीटमेंट शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन डॉक्टर की जांच के बाद ही इलाज की वास्तविक दिशा और संभावनाएं स्पष्ट होंगी। ‘MP सरकार भी उनके साथ है’ सुनील के इलाज में मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका का भी अनुप्रिया ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भी उन्हें सहयोग मिल रहा है और यह बात उन्हें खास तौर पर खुशी देती है। अनुप्रिया ने कहा, “इस बार मुझे बहुत खुशी है कि भैया के साथ ना ही मैं हूं, बल्कि पूरा का पूरा गवर्नमेंट है। भारत पूरा उनके साथ है।” हालांकि, अभी किस अस्पताल में इलाज होगा, यह तय नहीं हुआ है। अनुप्रिया ने इस बारे में कहा कि अस्पताल का फैसला फिलहाल नहीं हुआ है और इस संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पहले सुनील की विशेषज्ञ से जांच होगी और उसके बाद डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। इस बीच, सुनील लोधी के चाहने वालों के लिए उनकी मेडिकल जांच और प्रस्तावित उपचार एक उम्मीद की खबर है। हालांकि, इलाज के बाद उनकी दृष्टि में कितना सुधार संभव है, इसका जवाब डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगा। ये खबर भी पढ़ें हनुमान अंश ने वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़:52वें दिन में कमाई का रिकॉर्ड बनाया, 2026 की तीसरी बड़ी फिल्म; जानिए कैसी रही दूसरी फिल्मों की कमाई महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 52 दिनों में 400 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने 52वें दिन यानी रविवार को रिकॉर्ड 9 करोड़ रुपए की कमाई की है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

क्या गुलवीर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक लगा पाएंगे:5000 मीटर में साबले के साथ फाइनल में उतरेंगे, आज भारत के 9 मेडल मुकाबले

भारत एशियन गेम्स के 10वें दिन 9 मेडल इवेंट में उतरेगा। शूटिंग में पुरुष और महिला ट्रैप टीम फाइनल होंगे। बॉक्सिंग में परवीन, अंकुश पंघाल और नरेंद्र सेमीफाइनल खेलेंगे। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और अविनाश साबले 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। गुलवीर के पास गेम्स में तीसरा मेडल जीतकर हैट्रिक पूरी करने का मौका है। उन्होंने 10 हजार मीटर और 1500 मीटर रेस में सिल्वर जीता है। सुबह 4:54 बजे शुरू होंगे भारत के मुकाबले दिन की शुरुआत सुबह 4:54 बजे सर्फिंग से होगी। किशोर कुमार अनबरासु पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन के खिलाफ उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर उनका सेमीफाइनल 7:47 बजे, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 9:26 बजे और गोल्ड मेडल मुकाबला 10:35 बजे होगा। आर्चरी में धीरज बोम्मदेवरा से उम्मीद कुराश में विपिन कुमार विपिन कुमार पुरुष 66 किग्रा कुराश में राउंड ऑफ-16 से अभियान शुरू करेंगे। मुकाबला जीतने पर वे 8 बजे क्वार्टर फाइनल, 10:50 बजे सेमीफाइनल और 11:45 बजे फाइनल खेल सकते हैं। कुराश उज्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आर्ट का खेल है। सुबह 6:30 बजे शूटिंग में मेडल का मौका ट्रैक साइक्लिंग में भी मेडल रेस सुबह 6:30 बजे स्क्वॉश में ईरान से मुकाबला बॉक्सिंग में परवीन, अंकुश और नरेंद्र के सेमीफाइनल टेनिस में कई मुकाबले सुबह 10 बजे धक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष सिंगल्स के सेकंड राउंड में इंडोनेशिया के गुनावान त्रिस्मुवंतारा से खेलेंगे। इसके बाद सुमित नागल दक्षिण कोरिया के हांग सेओंगचान से पुरुष सिंगल्स सेकंड राउंड में भिड़ेंगे। पुरुष डबल्स में युकी भांबरी/धक्षिणेश्वर सुरेश की जोड़ी कजाकिस्तान की डेनिस येवसेयेव/बेइबिट झुकायेव की जोड़ी से खेलेगी। अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन. श्रीराम बालाजी नेपाल के अभिषेक बस्तोला/प्रदीप खड़का के खिलाफ उतरेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद एन. श्रीराम बालाजी/अंकिता रैना मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में हांगकांग की कैरन थॉम्पसन/यूडिस चोंग से खेलेंगे। युकी भांबरी/रुतुजा भोसले का मिक्स्ड डबल्स सेकंड राउंड मुकाबला भी होना है, लेकिन उसका समय तय नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

35 की उम्र के बाद और खूंखार हुए विराट कोहली, 27 पारियों में ठोक डाले 1555 रन और सात वनडे शतक

Vitrat Kohli records: कई क्रिकेटर्स अपने करियर में 55 मैच नहीं खेल पाते, ऐसे में 55 वनडे शतक किसी सामान्य बल्लेबाज के बस की बात नहीं. वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे कितने खिलाड़ी आए, जिनकी तुलना 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से होती होगी. 37 की उम्र में भी विराट कोहली जिस बेताबी से रन बना रहे हैं, लगता है कि 2027 का वर्ल्ड कप जीतकर ही मानेंगे. Tue, 29 Sep 2026 07:24:10 +0530

  Videos
See all

US Iran War | दुनिया में आएगा तेल संकट? Crude Oil Crisis | Oil Price Hike | Strait of Hormuz Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T02:45:11+00:00

Aaj ki TOP 25 News: यूपी की 25 बड़ी खबरें | Crime News | Weather News | Morning News | UP News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T02:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers