बरसात में बनाएं भुट्टे और चुकंदर की दोरंगी बर्फी, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत, बच्चों से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद
Bhutte aur Chukandar ki Barfi Recipe: बरसात के मौसम में बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद भुट्टे और चुकंदर की दोरंगी बर्फी. यह अनोखी मिठाई प्राकृतिक रंगों और भरपूर पोषण से भरपूर है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है जो बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आएगी. इसमें भुट्टे का पीला और चुकंदर का लाल रंग बिना किसी कृत्रिम रंग के दोरंगी खूबसूरती देता है.
3 दिन का इंतजार! 6 अगस्त को भारत में एंट्री मारेगा Vivo S2, 50MP कैमरा और 7050mAh बैटरी से होगा लैस
वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo S2 भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने हैंडसेट के लॉन्च से पहले ही इसकी कई अहम जानकारियां आधिकारिक तौर पर शेयर कर दी हैं। कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस स्मार्टफोन को टीज कर रही थी, लेकिन अब Vivo ने इसके कलर ऑप्शन के साथ-साथ डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स भी सामने रख दी हैं। Vivo S2 को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 6 अगस्त को होने वाली है।
Vivo S2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo S2 को स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm होगी और इसमें Iconic Camera Design देखने को मिलेगा। फोन में 6.83 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। Vivo S2 को Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इसके अलावा कैमरा फीचर्स में Aura Light Portrait और Dual View Video शामिल होंगे, जिसकी मदद से यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च: 25 हजार से कम है कीमत, No Shake कैमरा और 6000mAh बैटरी से है लैस
Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 7050mAh बैटरी
Vivo S2 में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर AnTuTu बेंचमार्क पर करीब 970,000 स्कोर हासिल करता है। स्मार्टफोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी।
OriginOS 6 और AI फीचर्स से होगा लैस
Vivo S2 में कंपनी का नया OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसके साथ कई AI आधारित फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें AI Creation, AI Transcript Assist और Vivo Office Kit शामिल हैं। फोन में Circle to Search 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद किसी भी कंटेंट को आसान जेस्चर के जरिए सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा Shake and Share फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल डेटा का इस्तेमाल किए फोटो और 4K वीडियो को दूसरे कंपेटिबल डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकेंगे।
Vivo S2 की लॉन्च डेट और कीमत
Vivo S2 को कंपनी 6 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। इसी दिन फोन की कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi




















