Responsive Scrollable Menu

PoK के लोग बोले-हमें भारत का रास्ता दो, तारबंदी हटाओ:115 दिन से जारी ‘आजादी आंदोलन’ तेज, प्रदर्शनकारी एलओसी के पास जमा

पीओके (पाक के कब्जे वाले कश्मीर) में आजादी की आवाजें तेज हो गई हैं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) से लगभग 7 किमी दूर मंधोल में 25 हजार लोगों का हुजूम आंदोलन पर बैठा है। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पाक पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ नारे गूंज रहे हैं। जॉइंट अवामी लीग (जेएएल) के नेता अब आर-पार के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने दो टूक ऐलान किया है कि पाक सरकार को पुंछ और मेंढर का रास्ता खोलना होगा। ये रास्ता भारत की ओर जाता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम भारत से मिलना चाहते हैं। पाक हुकूमत ने प्रदर्शनों के कारण पीओके की सप्लाई लाइन को काट दिया है। लोगों के पास आटा और खाने का सामान नहीं है। 5 जून से पीओके में जारी आंदोलन के 115वें दिन सोमवार को मंधोल के इलाके में खासी गहमागहमी रही। पीओके के मुजफ्फराबाद से अब लोग एलओसी के पास जमा होने लगे हैं। जेएएल के नेताओं की अपील पर रोज एलओसी पर हुजूम बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि पाक हुकूमत का दमन अब उनके इरादों को डिगा नहीं पाएगा। पाकिस्तान ने बरसों तक उनके हकों को दबाया है, लेकिन अब इंतेहा हो चुकी है। फैसला होकर रहेगा। आईएसआई की ‘डाला ब्रिगेड’ की जीपें अब पीओके में फेल हो रही हैं पीओके में अब क्या हालात? खुफिया एजेंसी आईएसआई की डाला ब्रिगेड यानी वो जीपें जिनमें लोगों को गिरफ्तार कर डाला जाता था, वो अब फेल हो रही हैं। हालात ये हो गए हैं कि आईएसआई के एजेंट इन्हें लेकर जाने से घबराने लगे हैं। पीओके के प्रदर्शनकारी इन पर पथराव करते हैं। आर्मी चीफ मुनीर क्या करेंगे? पाक आर्मी चीफ मुनीर के लिए पीओके को कब्जे में रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे गुपचुप पीओके में अपने फौजियों को भेज रहे हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत पाक आर्मी अपने सैनिकों को पीओके में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं उतार सकती है। क्या पीओके खुल पाएगा? पाक आर्मी जेएएल के आंदोलन को कुचलने में विफल रही है। लेकिन पीओके के हालात ऐसे है कि वहां के लोग अब पाक हुकूमत के जुल्मों को और ज्यादा नहीं सहने वाले हैं। पीओके का खुल पाना काफी हद तक लोगों के आंदोलन की तीव्रता पर निर्भर करेगा। 1948 के कबाइली हमले के दौरान बने पीओके के दौर को बदला भी जा सकता है। पीओके सरकार क्या करेगी? पीओके में 27 जुलाई को स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद चुनाव कराए गए। पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन आर्मी के साथ सांठगांठ कर सरकार बनाने में कामयाब रही है। लेकिन हालात ये है कि यहां की कैबिनेट के लोग आंदोलनकारियों के सामने जाने से कतरा रहे हैं। विरोध के बाद भी चुनाव, नवाज शरीफ की पार्टी जीती ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ट्रम्प को रेयर-अर्थ मिनरल नहीं भेज पा रहा पाकिस्तान:बलूच हमलों से अमेरिकी कंपनी का काम बंद; मुनीर ने वॉशिंगटन में दिखाए थे सैंपल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ड्रीम प्रोजेक्ट अटक गया है। पाकिस्तान से रेयर अर्थ मिनरल (दुर्लभ खनिज) की अगस्त में प्रस्तावित खेप अमेरिका नहीं भेजी जा सकी। इसके बाद कराची और इस्लामाबाद में अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रेटेजिक मेटल्स (USSM) के दफ्तरों में काम बंद हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Punjab News | LPU में बवाल के बाद सियासत गरम.. छात्रों पर Action को लेकर आमने-सामने AAP-BJP

पंजाब के फगवाड़ा स्थित Lovely Professional University यानी LPU में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हुआ, जिसके बाद पुलिस पर छात्रों पर लाठीचार्ज यानी बल प्रयोग करने के आरोप लगे। सामने आए वीडियो को लेकर विपक्षी नेताओं ने पंजाब की AAP सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। BJP नेताओं ने आरोप लगाया है कि छात्रों पर कार्रवाई सरकार के इशारे पर हुई, जबकि पुलिस और प्रशासन की ओर से इसे प्रदर्शनकारियों द्वारा NH-44 जाम किए जाने और हिंसा के बीच स्थिति नियंत्रित करने की कार्रवाई बताया गया है। इन राजनीतिक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। #lpu #lpunews #lpprotest #lpuviolence #lathicharge #lovelyprofessionaluniversity #phagwara #punjabnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

35 की उम्र के बाद और खूंखार हुए विराट कोहली, 27 पारियों में ठोक डाले 1555 रन और सात वनडे शतक

Vitrat Kohli records: कई क्रिकेटर्स अपने करियर में 55 मैच नहीं खेल पाते, ऐसे में 55 वनडे शतक किसी सामान्य बल्लेबाज के बस की बात नहीं. वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे कितने खिलाड़ी आए, जिनकी तुलना 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से होती होगी. 37 की उम्र में भी विराट कोहली जिस बेताबी से रन बना रहे हैं, लगता है कि 2027 का वर्ल्ड कप जीतकर ही मानेंगे. Tue, 29 Sep 2026 07:24:10 +0530

  Videos
See all

US Iran War | दुनिया में आएगा तेल संकट? Crude Oil Crisis | Oil Price Hike | Strait of Hormuz Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T02:45:11+00:00

Aaj ki TOP 25 News: यूपी की 25 बड़ी खबरें | Crime News | Weather News | Morning News | UP News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T02:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers