Responsive Scrollable Menu

संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर चुके हैं प्रशांत किशोर, जानें जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने कहां से की है पढ़ाई

Prashant Kishor: बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. आज उसके नतीजे आ रहे हैं. अब तक आए रुझानों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बीजेपी को चुनौती देते नजर आ रहा है. जहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को काफी पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि पीके यानी प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच जाएंगे.

  • बता दें कि प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं और पहली ही बार में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. चलिए ऐसे में जानते हैं कि प्रशांत किशोर कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई की है.

राजनीति में आने से पहले क्या करते थे प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर को राजनीति में पीके के नाम से जाना जाता है. उनकी गिनती बिहार ही नहीं बल्कि देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे नेताओं में की जाती है. उन्होंने राजनीति में आने से पहले कई अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया है. प्रशांत किशोर संयु्क्त राष्ट्र (United Nations) के फंडिड कार्यक्रमों में कई साल तक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के रूप में काम कर चुके हैं.

प्रशांत किशोर ने कहां से की है पढ़ाई?

प्रशांत किशोर का जन्म 1977 में बिहार के रोहतास जिले में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बिहार से ही हासिल की. साल 1991 में उन्होंने बक्सर के एमपी हाई स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास की. उसके बाद वह 12वीं की पढ़ाई के लिए पटना के साइंस कॉलेज चले गए. जहां से उन्होंने 1993 में 12वीं पास कर ली.

  • उसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) में स्नातक किया. स्नातक के बाद उन्होंने हैदराबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI) में एडमिशन लिया. जहां से उन्होंने मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) में परास्नातक की डिग्री हासिल की.

विदेश में भी पढ़ाई कर चुके हैं पीके

प्रशांत किशोर ने साल 2010 में फ्रेंच भाषा सीखने के लिए फ्रांस के कैविलाम विची में एडमिशन लिया. बता दें कि ये संस्थान क्लेरमॉन्ट फेरांड यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है. इसके बाद उन्होंने कई साल तक संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के फंडेड प्रोग्राम में भी काम किया.

  • इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया और कंसल्टिंग एजेंसी की शुरुआत की. जहां वे राजनीतिक दलों को परामर्श देने लगे. इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए काम किया.

गांधी जयंती के अवसर पर नई पार्टी का किया एलान

प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर अपनी राजनीतिक पार्टी 'जन सुराज पार्टी' (Jan Suraaj Party) की आधिकारिक स्थापना का एलान किया. इसके बाद वे राजनीति में एक राजनेता के तौर पर उतरे.

  • हालांकि उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लगा, बिहार के बांकीपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव में वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं और पहली ही बार में जीत की ओर बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: '3 अगस्त को सम्राट चौधरी का रास्ता साफ', बांकीपुर रिजल्ट से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा चुनावों के लिए दाखिल किए गए अपने नामांकन में चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. जिसके मुताबिक, प्रशांत किशोर के पास कुल 96.19 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. इसमें उनके पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, और 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

ये भी पढ़ें: Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव के नतीजों से इस पार्टी के नेता को पड़ा दिल का दौरा, मौत से पसरा मातम

बांकीपुर उपचुनाव का ताजा अपडेट

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. यहां कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है. अब तक 22 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. जिसमें प्रशांत किशोर 44525 वोट हासिल कर 12809 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं. जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार 31716 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी 10562 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं.

Continue reading on the app

Viral Video | शिमला में बादलों का अद्भुत नज़ारा | #shorts #viralvideo #viralnews

Viral Video | शिमला में बादलों का अद्भुत नज़ारा | #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

जोस बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड... पोलार्ड का वर्षों पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा, टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Jos Buttler most runs in t20: जोस बटलर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कायरन पोलार्ड के सबसे अधिक रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. बटलर के नाम अब 522 मैचों में 14,833 रन दर्ज हैं. इस लिस्ट में पोलार्ड दूसरे और क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं. वहीं विराट कोहली छठे स्थान पर मौजूद हैं. Wed, 5 Aug 2026 22:39:18 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: 06 August 2026 | Prashant Kishor | PM Modi | Rahul Gandhi | taaza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T17:39:11+00:00

UP Vidhansabha: विधानसभा में सपा विधायकों के बवाल पर Bhupendra Chaudhray का जवाब| Ayodhya Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T17:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers