Responsive Scrollable Menu

सैनिकों के सम्मान में दौड़ेगा अहमदाबाद, मैराथन को मिला हर्ष संघवी का समर्थन

सैनिकों के सम्मान में दौड़ेगा अहमदाबाद, मैराथन को मिला हर्ष संघवी का समर्थन

Continue reading on the app

जॉइंट होम लोन से बढ़ेगी आपकी लोन लिमिट:दोनों को मिलेगा टैक्स बेनिफिट; लेकिन किस्त बाउंस हुई तो दोनों का सिबिल स्कोर गिरेगा

लोन लेकर पहला घर खरीदना एक बड़ा फैसला है, क्योंकि इसमें लंबे समय तक हर महीने ईएमआई चुकाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। यही वजह है कि कई लोग 'जॉइंट होम लोन' लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ जॉइंट होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी एलिजिबिलिटी, टैक्स में छूट, फायदे और सावधानियों को आसान शब्दों में समझें… सवाल 1: जॉइंट होम लोन क्या होता है और इससे लोन एलिजिबिलिटी कैसे बढ़ती है? जवाब: जब दो लोग जैसे पति और पत्नी मिलकर होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो इसे 'जॉइंट होम लोन' कहते हैं। इसमें बैंक दोनों की कमाई और लोन चुकाने की क्षमता को एक साथ जोड़कर देखता है। मिसाल के तौर पर, अगर सिर्फ एक व्यक्ति की सैलरी पर 30 लाख रुपए तक का लोन मिल रहा है, तो दोनों की इनकम मिलने पर यह लिमिट बढ़कर 50 से 60 लाख रुपए तक हो सकती है। सवाल 2: क्या जॉइंट होम लोन लेने पर ज्यादा लोन अमाउंट लेना सही फैसला होता है? जवाब: बिल्कुल नहीं। हायर एलिजिबिलिटी का मतलब यह नहीं है कि आप बैंक की ओर से ऑफर की जा रही पूरी रकम का लोन ले लें। कपल को लोन अमाउंट तय करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि घर के बाकी खर्चों, पुराने लोन पर असर डाले बिना वे हर महीने कितनी EMI आराम से दे सकते हैं। सवाल 3: जॉइंट होम लोन लेने के मुख्य फायदे क्या-क्या हैं? जवाब: इसके तीन मुख्य फायदे हैं: जॉइंट होम लोन लेने के तीन मुख्य फायदे हैं: सवाल 4: जॉइंट लोन में रीपेमेंट और क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है? जवाब: जॉइंट होम लोन दोनों पति-पत्नी की मिली-जुली जिम्मेदारी होती है। भले ही आपस में यह तय हो कि ईएमआई कौन भरेगा, लेकिन बैंक के लिए दोनों बराबर के जिम्मेदार होते हैं। अगर किसी भी वजह से किस्त बाउंस होती है, तो इसका बुरा असर पति और पत्नी दोनों के सिबिल स्कोर पर पड़ता है। सवाल 5: जॉइंट लोन लेने से पहले प्रॉपर्टी के ओनरशिप स्ट्रक्चर पर क्या ध्यान देना चाहिए? जवाब: जॉइंट लोन लेने से पहले पति-पत्नी को आपस में ये बातें साफ कर लेनी चाहिए: सवाल 6: अगर भविष्य में किसी एक की इनकम रुक जाए, तो इसकी तैयारी कैसे करें? जवाब: अचानक कमाई रुकने, नौकरी छूटने या बिजनेस में नुकसान होने पर दो कदम उठाना जरूरी है: सवाल 7: बैंक जॉइंट लोन की अंतिम मंजूरी देने से पहले किन चीजों की जांच करते हैं? जवाब: होम लोन की मंजूरी से पहले बैंक मुख्य रूप से ये 4 बातें जांचते हैं:

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर की जगह ये पूर्व क्रिकेटर बना टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर, न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनेगा टीम

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाया गया है. अजीत अगरकर 4 अक्टूबर को अपना पद छोड़ देंगे. Tue, 29 Sep 2026 22:59:04 +0530

  Videos
See all

India vs Brazil Match: Kolkata में होगा ऐतिहासिक फीफा फ्रेंडली! 5 बार की चैंपिय से भिड़ेगा India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T17:45:45+00:00

PoJK Breaking News LIVE | PoJK की हुंकार...'भारत का रास्ता दो, तारबंदी हटाओ'! | Shehbaz | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T17:48:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers