Responsive Scrollable Menu

VIDEO: सुनील पाल को स्टेज पर बुलाया... फिर किया बेइज्जत, माइक के लिए गिड़गिड़ाते रहे कॉमेडियन; फैंस भड़के

Sunil Pal Video: कॉमेडियन सुनील पाल अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देते थे। आज वो कहीं गुम से हो गए हैं। हाल ही में उन्हें एक कार्यक्रम में शिरतक करने बुलाया गया जहां उनके साथ अपमान भरा रवैया किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसके बाद फैंस भड़क उठे। 

स्टेज पर बुलाकर नहीं दिया माइक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल को सम्मान के तौर पर स्टेज पर बुलाया गया और उन्हें बुके भी दिया गया। लेकिन जैसे ही वह धन्यवाद देने के लिए आगे बढ़े, आयोजक ने उन्हें माइक देने से इनकार कर दिया और वापस अपनी सीट पर बैठने का इशारा किया।

इस दौरान सुनील पाल थोड़ा हैरान नजर आए और उन्होंने विनम्रता से कहा, “कम से कम मुझे धन्यवाद तो कहने दीजिए।” बावजूद इसके, उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला और बार-बार बैठने के लिए कहा गया।

 

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आयोजकों के व्यवहार की आलोचना की है। कई लोगों ने इसे कलाकार का अपमान बताया। एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत ही बदतमीजी है।” दूसरे ने कहा, “अगर बुलाया है तो सम्मान भी देना चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “किसी भी कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।”

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे सुनील पाल

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह फैसला जानबूझकर लिया गया हो सकता है, और इसे सुनील पाल के पहले दिए गए कुछ विवादित बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, आयोजकों की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

‘लाफ्टर चैलेंज’ से मिली थी पहचान

सुनील पाल को असली पहचान साल 2005 में मिली, जब उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीता था। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के दम पर उन्होंने टीवी और लाइव शो में खास जगह बनाई।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में वह मुख्यधारा के कॉमेडी शोज़ में कम नजर आए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी सक्रिय रहते हैं और अपने विचार साझा करते रहते हैं।

Continue reading on the app

Dhurandhar Viral Exam paper: क्लासरूम जा पहुंचा 'धुरंधर' फीवर... एग्जाम पेपर में छाया रहमान डकैत, हमजा का नाम, स्टूडेंट्स रह गए हैरान!

Dhurandhar Viral Exam paper: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। हर तरफ फिल्म का चर्चा है और अब ये केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि क्लासरूम तक पहुंच गई है। हाल ही में एक अकाउंट्स एग्जाम पेपर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के मशहूर किरदारों के नाम शामिल किए गए हैं।

एग्जाम पेपर में छाया धुरंधर का क्रेज

वायरल हो रहे इस पेपर में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमज़ा अली माजरी’ और अक्षय खन्ना के ‘रहमान डकैत’ जैसे नामों का इस्तेमाल सवालों में किया गया है। इसके अलावा आर. माधवन के किरदार ‘अजय सान्याल’ सहित ‘जमील जमाली’, ‘एसपी चौधरी’ और ‘यालिना जमाली’ जैसे नाम भी पेपर का हिस्सा बने।

dhurandhar exam question paper

इस अनोखे एग्जाम पेपर ने छात्रों के बीच पढ़ाई को थोड़ा दिलचस्प बना दिया। आमतौर पर जहां सवालों में सामान्य नामों का इस्तेमाल होता है, वहीं फिल्मी किरदारों के जरिए सवाल तैयार करना छात्रों के लिए नया और मजेदार अनुभव साबित हुआ। यही वजह है कि यह पेपर देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस क्रिएटिव आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग पढ़ाई के माहौल को हल्का बनाते हैं और छात्रों का ध्यान बेहतर तरीके से आकर्षित करते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे “जीनियस आइडिया” बताते हुए शिक्षा में ऐसे बदलावों की जरूरत पर जोर दिया।

comments

'धुरंधर 2' ने 1000 करोड़ का किया कलेक्शन

गौरतलब है कि धुरंधर के पहले पार्ट के बाद से ही इसके किरदारों की जबरदस्त लोकप्रियता बनी हुई है। 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट- धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हुआ जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। फिल्म ने जवान, पठान, कल्कि जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया। 
 

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी. Thu, 1 Oct 2026 23:44:46 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 48 घंटे होगी तबाही वाली बारिश? IMD का बड़ा अलर्ट | Weather News | Rain Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:15:30+00:00

Salman Khan: स्टाइलिश लुक में नजर आए सलमान खान #salmankhan #shorts #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T01:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers