Akash Ambani Photo: आकाश अंबानी के मेकओवर ने इंटरनेट पर लगाई आग! नई हेयरस्टाइल और ब्लू-टिंटेड चश्मे में छाया स्टाइल
Akash Ambani Photo: देश के प्रमुख उद्योगपति परिवार से जुड़े आकाश अंबानी हाल ही में अपने नए स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के हालिया नए लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें आकाश बिल्कुल नए अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में उनका फ्रेश हेयरकट और स्टाइलिश ब्लू-टिंटेड चश्मा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है।
नईप्ट हेयरस्टाइल ने बदला पूरा लुक
इस मेकओवर में आकाश अंबानी ने एक साफ-सुथरा और मॉडर्न हेयरस्टाइल अपनाया है। उनके बालों को साइड-स्वेप्ट फ्रिंज स्टाइल में सेट किया गया है, जो उनके चेहरे की बनावट को और बेहतर तरीके से उभारता है।
सिंपल सफेद टी-शर्ट के साथ उन्होंने अपने लुक को बेहद मिनिमल रखा, जिससे उनका नया हेयरकट और एक्सेसरीज ज्यादा आकर्षक नजर आए।
ब्लू-टिंटेड चश्मे ने जोड़ा स्टाइल का नया तड़का
आकाश अंबानी के इस नए अवतार की सबसे खास बात उनका स्टाइलिश चश्मा रहा। उन्होंने आलिम हकीम के नए आईवियर कलेक्शन का हिस्सा "द कट" नामक फ्रेम पहना, जिसने उनके पूरे लुक को और भी ट्रेंडी बना दिया।
नीले रंग के टिंटेड लेंस और मॉडर्न डिजाइन वाले इस चश्मे ने उनके व्यक्तित्व को एक अलग और फैशनेबल पहचान दी।
आलिम हकीम के लिए भी रहा खास मौका
आलिम हकीम ने इस मौके को अपने करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि बालों की दुनिया से आगे बढ़कर अब उन्होंने आईवियर के क्षेत्र में भी कदम रखा है और आकाश अंबानी को उनके डिजाइन किए गए चश्मे में देखना उनके लिए गर्व की बात है।
Viral Video: माधुरी और करिश्मा ने रीक्रिएट किया 'ले गई ले गई' पर डांस, वीडियो देख फैंस बोले- 'आइकॉनिक!'
Madhuri-Karisma Dance Video: बॉलीवुड की दो सदाबहार एक्ट्रेसेस माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गईं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' के फेमस गाने 'ले गई' के मशहूर हुक स्टेप को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने दर्शकों को सीधे 90 के दशक की यादों में पहुंचा दिया है।
स्टेज पर दिखी शानदार केमिस्ट्री
हाल ही में दोनों अभिनेत्रियां सोनी टीवी के डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' में शामिल हुईं। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती और फन किया। सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर इस शो का बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया जिसमें माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर 'ले गई' के आइकॉनिक हूक स्टेप रीक्रिएट करती दिख रही हैं।
डांस के बाद दोनों अभिनेत्रियों ने एक-दूसरे को गले लगा लेती हैं। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने पैंस को पयोर नॉस्टैल्जिया दे दिया।
सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दीं। किसी ने दोनों को "आइकॉनिक जोड़ी" बताया, तो किसी ने लिखा कि माधुरी का आकर्षण और करिश्मा की एनर्जी आज भी वैसी ही है। कई फैंस ने तो फिल्म दिल तो पागल है के सीक्वल की मांग तक कर डाली। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब 'दिल तो पागल है 2' बन ही जानी चाहिए।"
'ले गई' आज भी है दर्शकों का पसंदीदा गाना
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म दिल तो पागल है का गीत 'ले गई' आज भी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय डांस नंबरों में गिना जाता है। इस गाने में करिश्मा कपूर और शाहरुख खान की शानदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा था। गाने को आशा भोसले और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी, जबकि संगीत उत्तम सिंह ने तैयार किया था। इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।
फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई थी और इसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

