Responsive Scrollable Menu

अब ट्रैफिक चालान न भरना पड़ सकता है भारी, बकाया राशि वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिया गजब का आईडिया,

आपका ट्रैफिक चालान अगर लंबे वक्त से पेंडिंग है तो आने वाले वक्त में उसकी वसूली के लिए एक नया तरीक अपनाया जा सकता है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लंबित ई-चालानों की वसूली की सुनवाई में सुझाव दिया कि बकाया ट्रैफिक चालान को बिजली बिल से जोड़ने की संभावना पर विचार किया जाए. हालांकि, कोर्ट का सुझाव है, कोई लागू आदेश या देशभर में नया नियम नहीं.

45 हजार करोड़ रुपये के चालान पेंडिंग

सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 45,000 करोड़ रुपये के ई-चालान अभी लंबित है. इनमें करीब 25 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ चालान काटना पर्याप्त नहीं है. बल्कि जुर्माने की प्रभावी वसूली भी आवश्यक है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ के सामने यह मामला आया है. जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि पुलिस हजारों या फिर लाखों ई-चालान जारी कर सकती है. हालांकि, असल सवाल यह है कि वसूली होगी कैसी.

बिजली बिल में जोड़ने का सुझाव

सप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि अगर कोई व्यक्ति लगातार ट्रैफिक चालान नहीं भरता है तो बकाया राशि को उसके बिजली बिल से जोड़ने का तरीका खोजा जा सकता है. कोर्ट ने अधिकारियों से इस व्यवस्था को व्यवहारिक रूप से तैयार करने पर विचार करने के लिए कहा है.  कोर्ट ने अधिकारियों से इस व्यवस्था को व्यावहारिक रूप से तैयार करने पर विचार करने को कहा. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि अभी से हर बकाया ट्रैफिक चालान बिजली बिल में जोड़ा जाएगा या बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा. फिलहाल यह सुनवाई के दौरान दिया गया एक सुझाव है और इसे लागू करने के लिए संबंधित प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया की जरूरत होगी.

वाहन से जुड़े काम भी रोके जा सकते हैं

कोर्ट ने लंबित चालानों की वसूली के लिए कई दूसरे विकल्पों पर भी चर्चा की. इनमें बकाया चालान वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के रिन्यूअल पर रोक लगाने का सुझाव शामिल है. ऐसे वाहनों के डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने और वाहन का मालिकाना हक ट्रांसफर करने पर भी रोक लगाने की बात कही गई.

इसके अलावा वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने और PUC सर्टिफिकेट देने को भी लंबित चालान से जोड़ने पर विचार किया गया. कोर्ट ने ऐसे वाहनों को परिवहन विभाग के Parivahan पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने का सुझाव भी दिया.

इसेंस सस्पेंड और वाहन जब्त करने पर भी चर्चा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बकाया ई-चालान वाले मामलों में पहले से जारी ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड करने और उसके रिन्यूअल पर रोक लगाने जैसे कदम भी अपनाए जा सकते हैं. कोर्ट ने सड़कों पर रैंडम वाहन जांच का सुझाव देते हुए कहा कि अगर जांच के दौरान किसी वाहन पर लंबित ई-चालान पाया जाता है, तो जरूरत पड़ने पर वाहन को जब्त करने की कार्रवाई पर भी विचार किया जा सकता है.

कोर्ट ने कहा- जमीनी स्तर पर लागू हो व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि केवल कागजों पर नियम बनाने से समस्या हल नहीं होगी. अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था तैयार करनी होगी जो जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से काम करें. फिलहाल कोर्ट के सामने मुख्य मुद्दा लंबित ई-चालानों की वसूली को प्रभावी बनाना है. बिजली बिल से जोड़ने समेत अन्य उपायों पर अंतिम फैसला या देशभर में लागू होने वाला कोई नया नियम अभी सामने नहीं आया है.

 

 

Continue reading on the app

मजाक-मजाक में बढ़ी बात और फिर हाथापाई? शहजाद के वायरल वीडियो ने मचाई चर्चा

मजाक-मजाक में बढ़ी बात और फिर हाथापाई? शहजाद के वायरल वीडियो ने मचाई चर्चा

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs WI Ranchi T20: रांची मैच के टिकटों की दरें जारी, 1600 से ₹18000 तक की रेंज, देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies Ranchi T20 Ticket Price: रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I होगा. टिकट की कीमतें ₹1600 से ₹18000 तक हैं. आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की तारीख जल्द घोषित होगी. Mon, 28 Sep 2026 23:44:25 +0530

  Videos
See all

Protests in India over alleged sexual assaults against women. #India #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:00+00:00

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers