Responsive Scrollable Menu

EV Bike: ओबेन इलेक्ट्रिक की बड़ी उपलब्धि, अब तक 10 हजार बाइक लॉन्च; बढ़ेगा प्रोडक्शन

EV Bike: ओबेन इलेक्ट्रिक ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने बेंगलुरु स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी से 10 हजार वीं इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह उपलब्धि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग और उसके बढ़ते उत्पादन को दर्शाती है। कंपनी का कहना है कि उसकी RoR Evo इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस मॉडल की अब तक 25,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। RoR Evo का प्रोडक्शन शुरू हो गया है और कंपनी ने देशभर में इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

सालाना 1 लाख इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की क्षमता
ओबेन इलेक्ट्रिक की बेंगलुरु में 3.5 एकड़ में फैली वर्टिकली इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। कंपनी के अनुसार, इस प्लांट में हर साल 1 लाख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने की क्षमता है। खास बात यह है कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल होने वाले कई प्रमुख कंपोनेंट्स का निर्माण खुद करती है।

इनमें LFP बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर, व्हीकल कंट्रोल यूनिट (VCU), चार्जर और सॉफ्टवेयर जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट शामिल हैं। इससे कंपनी को अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के उत्पादन और तकनीक पर अधिक नियंत्रण मिलता है।

18 राज्यों में मौजूद है कंपनी का नेटवर्क
ओबेन इलेक्ट्रिक ने बिक्री और सर्विस नेटवर्क के विस्तार पर भी फोकस किया है। कंपनी के मुताबिक, फिलहाल उसका नेटवर्क 18 राज्यों के 90 से ज्यादा शहरों में फैला हुआ है। इन शहरों में कंपनी के 150 से अधिक शोरूम और डेडिकेटेड सर्विस सेंटर मौजूद हैं।

कंपनी की योजना FY27 के अंत तक देशभर में 200 और एक्सक्लूसिव शोरूम जोड़ने की है। नेटवर्क के विस्तार के साथ कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की बिक्री और आफ्टर-सेल्स सर्विस पहुंच को भी बढ़ाने की योजना है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Upcoming Bikes: बजाज पल्सर NS 125 का अपडेटेड मॉडल जल्द होगा लॉन्च, जानें बदलाव

Upcoming Bikes: भारतीय बाजार में बजाज की ओर से कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 125 सीसी सेगमेंट में Bajaj Pulsar NS 125 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जल्‍द ही इस मोटरसाइकिल को निर्माता की ओर से अपडेट किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं और कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है।

अपडेट होगी मोटरसाइकिल
बजाज की ओर से पल्‍सर एनएस 125 को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को जल्‍द ही अपडेट किया जा सकता है।

कैसे मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल के अपडेटेड वर्जन को हाल में ही एक डीलरशिप पर देखा गया है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि इस मोटरसाइकिल को भी जल्‍द अपडेट किया जाएगा।

क्‍या मिली जानकारी
जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल के मूल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में ही बदलाव किया गया है। जिसमें नया डिस्‍प्‍ले मिलेगा। इसमें गियर पोजिशन इंडीकेटर, टैकोमीटर, घड़ी, फ्यूल गेज, रिफ्यूल वॉर्निंग, फ्यूल इकोनॉमी डिस्‍प्‍ले भी दिखाई देंगे। इसे रंगीन डिस्‍प्‍ले के साथ ऑफर किया जाएगा।

कब तक होगी लॉन्‍च
बजाज की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इसे डीलरशिप पर पहुंचाया जा रहा है, तो इसका लॉन्‍च भी काफी जल्‍द किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत
निर्माता की ओर से अभी इस मोटरसाइकिल की एक्‍स शोरूम कीमत 99 हजार रुपये है। अपडेट के बाद भी इसकी कीमत में ज्‍यादा बदलाव होने की उम्‍मीद नहीं है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs WI Ranchi T20: रांची मैच के टिकटों की दरें जारी, 1600 से ₹18000 तक की रेंज, देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies Ranchi T20 Ticket Price: रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I होगा. टिकट की कीमतें ₹1600 से ₹18000 तक हैं. आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की तारीख जल्द घोषित होगी. Mon, 28 Sep 2026 23:44:25 +0530

  Videos
See all

Final Cut: क्यों फैली हिंसा? | Ujjain Shahi Masjid Violence | Mohan Yadav | Owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:07:34+00:00

CM Vijay का खास अंदाज! Selfie लेते दिखे Thalapathy | Tamil Nadu | Madurai | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:10:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers