Responsive Scrollable Menu

AAP के चंदे में 68 फीसदी गिरावट, 2025-26 में मिले 12.10 करोड़ रुपये

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2025-26 में 12.10 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त होने का खुलासा किया है जो इसके पिछले साल के मुकाबले 68 प्रतिशत कम है। इस राशि का लगभग 83 प्रतिशत हिस्सा ‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ और ‘ट्राइडेंट लिमिटेड’ से आया है। ट्राइडेंट लिमिटेड कंपनी की स्थापना आप के पूर्व सांसद राजिंदर गुप्ता ने की थी।

निर्वाचन आयोग को सौंपी गई आप की रिपोर्ट के अनुसार, आशुतोष रांका, जो पूर्व में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं और अब कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक हैं, ने पार्टी (आप) को 21,100 रुपये चंदा दिया था। कॉजपा में अपनी भूमिका संभालने से पहले, 2025-26 के दौरान रांका ने यह चंदा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रूडेंट और ट्राइडेंट ने आप को 5-5 करोड़ रुपये दिए।

बाकी अंशदान कुल मिलाकर लगभग 2.10 करोड़ रुपये का था। गुप्ता को अक्टूबर 2025 में आप के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुना गया था। ट्राइडेंट का पांच करोड़ रुपये का चेक नौ जनवरी 2026 का है।

यह चेक उस सम का है, जब गुप्ता अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी में थे। वह इस साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हो गए। आप ने 2024-25 में 38.10 करोड़ रुपये का चंदा मिलने की जानकारी दी, जो 2023-24 के 11.06 करोड़ रुपये से तीन गुना से भी अधिक है।

2024-25 में प्रूडेंट ने पार्टी को सर्वाधिक 16.40 करोड़ रुपये चंदा दिया था। यह ताजा रिपोर्ट दिल्ली में आप के सत्ता गंवाने के बाद, पहले पूर्ण वित्तीय वर्ष की है। पार्टी अभी भी पंजाब में सत्ता में है, जहां ट्राइडेंट कंपनी है।

पार्टी की रिपोर्ट में 1,202 प्रविष्टियां हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नाम 10,000 रुपये के तीन अंशदान दर्ज हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने 3,500 रुपये के 12 भुगतान किए थे, जो कुल मिलाकर 42,000 रुपये होते हैं।

वहीं, आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा का नाम 10,000 रुपये के 12 भुगतान के सामने है, जो कुल मिलाकर 1.20 लाख रुपये होते हैं। तीन अन्य क्षेत्रीय पार्टियों द्वारा दाखिल रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद से उनके द्वारा खुलासा किये गए चंदे में क्या बदलाव आया है। आंध्र प्रदेश में सत्ता में आई तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने 2025-26 के लिए 58.25 करोड़ रुपये चंदा मिलने की जानकारी दी है, जो इसके पिछले साल के 83.03 करोड़ रुपये से कम है।

‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने पार्टी को 45 करोड़ रुपये का अंशदान दिया, जो 2024-25 में दिये गए 40 करोड़ रुपये से अधिक है। तेदेपा के हाथों सत्ता गंवाने वाली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने 24.31 करोड़ रुपये चंदा मिलने की जानकारी दी है, जो 2024-25 में मिले लगभग 140.04 करोड़ रुपये से कम है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी को सबसे अधिक चंदा गुडवुड सैंक्चुअरी प्राइवेट लिमिटेड से मिला और यह रकम 10 करोड़ रुपये बताई गई है।

ओडिशा में 2024 में सत्ता गंवाने वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में 20,000 रुपये से अधिक के किसी भी चंदे का उल्लेख नहीं किया है। पार्टी ने 2024-25 में 60 करोड़ रुपये अंशदान प्राप्त होने की जानकारी दी थी जो अप्रैल और मई 2024 में, यानी चुनाव के नतीजे आने से पहले मिला था। पार्टी ने 2022-23 और 2023-24 में भी इस तरह का शून्य अंशदान प्राप्त होने की रिपोर्ट दाखिल की थी, जबकि उस समय चुनावी बॉण्ड उपलब्ध थे।

नियमों के तहत, किसी वित्तीय वर्ष में 20,000 रुपये से अधिक चंदा देने वालों की राजनीतिक दलों को पहचान जाहिर करनी होती है। हालांकि, अंशदान की ये रिपोर्ट पार्टी की कुल वार्षिक आय नहीं दर्शाती। कुल आय की जानकारी अलग से उसके ऑडिट किये गए खातों में दी जाती है।

Continue reading on the app

SING Forum 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, CM Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में दल जाएगा सिंगापुर

विदेश मंत्रालय ने ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (एसआईएनजी) फोरम-2026’ के लिए देश के दो राज्यों छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ अब अपनी औद्योगिक प्रगति और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि साय विदेश मंत्रालय द्वारा नामित किए जाने के बाद सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित एसआईएनजी फोरम के पहले संस्करण में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए सिंगापुर का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तीन से छह अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेगा और ‘एसआईएनजी फोरम-2026’ में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण फोरम में छत्तीसगढ़ की भागीदारी राज्य को अपनी उपलब्धियों, औद्योगिक विकास और निवेश की व्यापक संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर देगी।

साथ ही सिंगापुर के व्यापार जगत, उद्यमियों, निवेश संस्थानों और वैश्विक कंपनियों के साथ दीर्घकालिक आर्थिक संबंध स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल होगी। उन्होंने बताया कि ‘एसआईएनजी फोरम’ का यह पहला संस्करण है, जिसका आयोजन ‘सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन’ द्वारा किया जा रहा है। फोरम में सिंगापुर और भारत के वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रमुख और निवेशक एक मंच पर आएंगे।

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश और भविष्य के सहयोग के नए अवसर विकसित करना है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री साय सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों, निवेश संस्थानों और वैश्विक कारोबारी समूहों के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति के प्रावधानों, निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं, ‘वनक्लिक एकल खिड़की प्रणाली’ तथा उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए विकसित अनुकूल कारोबारी वातावरण की जानकारी देंगे।

वे वैश्विक निवेशकों को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की बैठकों में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, आईटी एवं आईटीईएस, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और फार्मास्युटिकल्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर विशेष फोकस रहेगा। ये क्षेत्र बड़े निवेश के साथ तकनीक आधारित औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए व्यापक रोजगार के अवसर सृजित करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मंडई वाइल्डलाइफ रिजर्व और गार्डन्स बाय द बे के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा। इन बैठकों में कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और हरित विकास के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में सिंगापुर के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ में कुशल कार्यबल तैयार करने, प्राकृतिक विरासत के संरक्षण तथा सतत एवं हरित विकास को आगे बढ़ाने में उपयोगी हो सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ को दुनिया के बड़े साझेदारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय द्वारा एसआईएनजी फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। सिंगापुर प्रवास के माध्यम से राज्य में निवेश आकर्षित करने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और वैश्विक विशेषज्ञता एवं नवाचार से जुड़कर विकास के नए रास्ते खोलने का प्रयास किया जाएगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के साथ राज्य के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Live Updates: भारतीय मुक्केबाजों के लिए बड़ा दिन, मेंस क्रिकेट का एक और मैच चढ़ा बारिश की भेंट

Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत को किन-किन खेलों में मिलेंगे मेडल? क्या भारत को एथलेटिक्स, बॉक्सर्स दिलाएंगे मेडल? Tue, 29 Sep 2026 06:32:06 +0530

  Videos
See all

Trump Vs Iran : Trump ने Iran के युद्धविराम प्रस्ताव को क्यों खारिज किया ? #shorts #ytshorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:06:56+00:00

मस्जिद कमिटी की याचिका खारिज #shorts #viral #ytshots #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:06:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers