कोल्डड्रिंक में जहर देकर किक बॉक्सर की हत्या:2 दोस्तों पर शक, परिवार ने पलवल पुलिस को मौत से पहले का VIDEO दिखाया; इकलौता बेटा था
हरियाणा के पलवल जिले में 21 साल के किक बॉक्सर गौरव तंवर की हत्या कर दी गई। परिवार के मुताबिक, बेटा कंप्यूटर क्लास जाने की कहकर घर से निकला था। जब लौटा तो उल्टियां करने लगा। मां के पूछने पर बताया कि दो दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया है। हालत बिगड़ने पर परिवार ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, हालत सीरियस देखते हुए उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। फिलहाल, पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है। किक बॉक्सर कैसे हुई हत्या, पिता ने बताईं ये बातें… 2024 में गौरव का लास्ट इवेंट हुआ था जन स्वास्थ्य विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा गौरव किक बॉक्सर था। उसका लास्ट इवेंट 2024 में हुआ था। गौरव अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो और वीडियो डालता रहता था। उसने बॉक्सर गौरव के नाम से अपनी आईडी बनाई हुई थी। इसमें उसके 90 फोटो और वीडियो डाल रखे थे। पुलिस बोलीं- हत्या का केस दर्ज किया गया गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओ से दिए गए मृतक के मौत से पहले के वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहन को कॉल कर कहा- वापस नहीं आऊंगी:यमुनानगर की नहर में मिला छात्रा का शव; बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर निकली थी यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में 16 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। यूपी के सहारनपुर की रहने वाली जिया 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 23 सितंबर को घर पर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर अकेली निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)
UP में बड़ा हादसा, फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, 4 परिजनों की मौत
Fatehpur Cylinder Explosion: यूपी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. फतेहपुर के मलवां कस्बे में सोमवार को एक दो मंजिला मकान में आग लगने के बाद रसोई गैस के दो सिलेंडर फट गए. तेज धमाके के बाद मकान की छत और कुछ हिस्सा ढह गया. हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के कई लोग मलबे में दब गए. अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने मलबे में करीब पांच-छह लोगों के दबे होने की बात कही है. वहीं, दो लोगों की मौत की आशंका भी जताई गई है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
फतेहपुर के मलवा कस्बे में गैस सिलिंडर फटने से घर का हिस्सा गिरा। मलबे से 4 लोग निकाल अस्पताल में दाखिल कराए गए। 3 की मौत की सूचना। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। #Fatehpur #Accident @NBTLucknow pic.twitter.com/944OAem9DS
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) September 28, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








