ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में:पहले टेस्ट में 213 रन की बढ़त ली, लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद 210 रन बनाए
भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए।,जवाब में भारत ने सोमवार को 8 विकेट पर 430 रन बना लिए। भारत को 213 रन की बढ़त मिल चुकी है। राजकोट में ओपनर लक्ष्य रायचंदानी ने 256 गेंदों पर नाबाद 210 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके साथ नंबर-10 बल्लेबाज मोहित उलवा 56 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उलवा ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। रायचंदानी ने संभाला एक छोर, चौहान के साथ 124 रन जोड़े अयान अकरम के साथ 51 रन की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम पहली पारी में 86.5 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेक कैटल ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 198 गेंदों पर 102 रन बनाए और 14 चौके लगाए। जेड हॉलिक ने 160 गेंदों पर 59 रन बनाए। एली ब्रेन 25 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से इशान ओम ने 5 विकेट लिए। उन्होंने 24.5 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। मोहित उलवा ने 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान यशवर्धन चौहान ने 2 विकेट झटके। ------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
कोल्डड्रिंक में जहर देकर किक बॉक्सर की हत्या:2 दोस्तों पर शक, परिवार ने पलवल पुलिस को मौत से पहले का VIDEO दिखाया; इकलौता बेटा था
हरियाणा के पलवल जिले में 21 साल के किक बॉक्सर गौरव तंवर की हत्या कर दी गई। परिवार के मुताबिक, बेटा कंप्यूटर क्लास जाने की कहकर घर से निकला था। जब लौटा तो उल्टियां करने लगा। मां के पूछने पर बताया कि दो दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया है। हालत बिगड़ने पर परिवार ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, हालत सीरियस देखते हुए उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। फिलहाल, पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है। किक बॉक्सर कैसे हुई हत्या, पिता ने बताईं ये बातें… 2024 में गौरव का लास्ट इवेंट हुआ था जन स्वास्थ्य विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा गौरव किक बॉक्सर था। उसका लास्ट इवेंट 2024 में हुआ था। गौरव अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो और वीडियो डालता रहता था। उसने बॉक्सर गौरव के नाम से अपनी आईडी बनाई हुई थी। इसमें उसके 90 फोटो और वीडियो डाल रखे थे। पुलिस बोलीं- हत्या का केस दर्ज किया गया गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओ से दिए गए मृतक के मौत से पहले के वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहन को कॉल कर कहा- वापस नहीं आऊंगी:यमुनानगर की नहर में मिला छात्रा का शव; बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर निकली थी यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में 16 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। यूपी के सहारनपुर की रहने वाली जिया 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 23 सितंबर को घर पर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर अकेली निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others









