Responsive Scrollable Menu

Jennifer Winget: ग्रीन लहंगे में छाईं जेनिफर विंगेट, हल्दी सेरेमनी में दोस्तों के साथ झूम-झूमकर किया डांस, देखें Photos

Jennifer Winget pics: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें साझा कर फैंस को सरप्राइज दिया था। अब अभिनेत्री ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में दिखा खुशियों से भरा माहौल
जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी में हुई हल्द सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं जिसमें फैमिली, फ्रेंड्स के साथ खुशनुमा पल देखने को मिला। इस खास मौके पर अभिनेत्री हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जबकि उनके पति विलियम इश्माएल सफेद शेरवानी में बेहद हैंडसम दिखे।

तस्वीरों में जेनिफर कभी दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं, तो कभी हल्दी की रस्म का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। पूरे समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया।

दोस्तों के नाम लिखा इमोशनल मैसेज
फ्रेंडशिप डे के मौके पर तस्वीरें साझा करते हुए जेनिफर ने अपने दोस्तों के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा कि उनकी हल्दी सिर्फ एक रस्म नहीं थी, बल्कि प्यार और अपनापन से भरा एक खूबसूरत पल था। एक्ट्रेस ने अपने करीबी दोस्तों को टैग किया जिसमें एक्टर करण वाही का नाम भी था।

16 जुलाई को हुई थी जेनिफर और विलियम की शादी
जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को ब्रिटेन के वेस्ट वेल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में विलियम इश्माएल से शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरें साझा कर फैंस को अपनी नई जिंदगी की झलक दिखाई थी।

कौन हैं जेनिफर विंगेट के पति विलियम इश्माएल?
विलियम इश्माएल मनोरंजन जगत से नहीं जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सिंगापुर में फाइनेंस सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल हैं और ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में लंबे समय से काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह MHC Digital Group में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि विलियम से शादी से पहले जेनिफर विंगेट की शादी टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से हुई थी। दोनों ने 2014 में अलग होने का फैसला लिया था और 2016 में उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।

Continue reading on the app

  Sports

'प्रेमानंद महाराज के पास जाने में दिक्कत क्या है?', विराट-अनुष्‍का के सपोर्ट में खुलकर बोले मोहम्मद शमी

mohammed shami defend virat anushka for premanand maharaj visit: इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलने के बाद विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. यह पहली बार नहीं था, जब कोहली को प्रेमानंद महाराज की शरण में दिखे, बल्कि पहले भी कई बार वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाराज जी का आशीर्वाद लेने जा चुके हैं. Tue, 4 Aug 2026 22:32:39 +0530

  Videos
See all

Azamgarh ODOP: आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी-रेशमी साड़ी उद्योग को ODOP से मिली रफ्तार | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:35:14+00:00

Breaking News Madhya Pradesh के दतिया उपचुनाव में बड़ा फेरबदल | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:32:32+00:00

Lakh Take ki Baat: चढ़ावा चोरी पर विधानसभा में हंगामा | CM Yogi | Satish Mahana | Ayodhya Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:46:46+00:00

Breaking News | लाल सागर में भारतीय जहाज पर Drone Boat Attack! 14 Crew Members सुरक्षित | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:36:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers