CM Yogi Mission Rojgar: CM योगी के मिशन रोजगार पर UP की जनता की बात सुन लो! | UP News | Latest
CM Yogi Mission Rojgar: CM योगी के मिशन रोजगार पर UP की जनता की बात सुन लो! | UP News | Latest #cmyogi #missionrozgar #upnews #latestnews यूपी में युवा प्रतिभा और ऊर्जा को सही दिशा दे रही है उत्तर प्रदेश सरकार -1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित - सीएम योगी का मिशन रोजगार 2027 के विधानसभा चुनाव में कितना होगा कारगर? news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, satyam vihar illegal construction, saharanpur mosque demolition, up rajya sabha election, cbse three language policy, iit bombay case, pm modi chintan baithak, sukesh chandrashekhar 200 crore case, shikohpur land scam, abhishek banerjee supreme court case, azamgarh triple murder, dhenkanal tourist harassment
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'प्रहार-सीटी' सम्मेलन का उद्घाटन किया, नया प्रत्यर्पण पोर्टल लॉन्च
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में ‘प्रहार-CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया. सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ देश की रणनीति को और मजबूत करने, एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और आतंकवाद की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुईR
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है. उन्होंने कहा कि बदलते आतंकी खतरों को देखते हुए देश की आतंकवाद-रोधी व्यवस्था को लगातार मजबूत करने की जरूरत है.
‘प्रहार’ रणनीति के सात प्रमुख स्तंभ
सम्मेलन में ‘प्रहार’ रणनीति के सात प्रमुख स्तंभों पर चर्चा की गई. इनमें रोकथाम, प्रतिक्रिया, आंतरिक क्षमताओं का एकीकरण, मानवाधिकारों का संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में तालमेल, Whole-of-Society Approach और रिकवरी एवं लचीलापन शामिल हैं.
अमित शाह ने कहा कि पिछले वर्षों में हुई आतंकी घटनाओं का गहराई से विश्लेषण कर अगले 10 वर्षों के लिए एक मजबूत और ठोस ‘प्रहार’ तंत्र तैयार किया जाना चाहिए. इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर की सभी संबंधित एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय जरूरी है.
थाना स्तर तक पहुंचे ‘प्रहार’ रणनीति
गृह मंत्री ने ‘प्रहार’ रणनीति को केवल उच्च स्तर तक सीमित रखने के बजाय थाना स्तर तक लागू करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जुड़ी किसी भी सूचना पर कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने ‘प्रहार’ फ्रेमवर्क के प्रत्येक स्तर पर आतंकवाद-रोधी स्वचालित प्रतिक्रिया प्रणाली को संस्थागत बनाने की आवश्यकता बताई. इसका उद्देश्य आतंकी खतरे की सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों के बीच तत्काल सूचना साझा करना और तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करना है.
भगोड़ों को भारत लाने के लिए नया प्रत्यर्पण पोर्टल
सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने एक नया प्रत्यर्पण पोर्टल भी लॉन्च किया. इस पोर्टल का उद्देश्य विदेशों में मौजूद भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और प्रत्यर्पण की कार्रवाई में तेजी लाना है. सरकार के अनुसार, 2019 से 2026 के बीच 36 देशों से 288 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया है.
शहज़ाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सम्मेलन में एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से हासिल की गई कार्रवाई का उदाहरण शहज़ाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ अभियान के रूप में सामने रखा गया. सरकार के मुताबिक, सीमापार हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल इस नेटवर्क के 40 से अधिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. इस कार्रवाई के दौरान 15 राज्यों में 100 से अधिक FIR दर्ज की गईं और 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. केंद्र सरकार ने UAPA के तहत शहज़ाद भट्टी नेटवर्क को आतंकवादी घोषित किया है.
राज्यों को विशेष टीम बनाने का निर्देश
अमित शाह ने राज्य पुलिस बलों से कहा कि विदेशों में मौजूद भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाए. ये टीमें केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें, ताकि भगोड़ों की पहचान, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में बेहतर समन्वय हो सके.
गृह मंत्री ने जोर दिया कि ‘प्रहार’ को परिणाम आधारित बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच तेज और प्रभावी समन्वय जरूरी है. आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर देरी न हो, इसके लिए एक मजबूत और संस्थागत व्यवस्था विकसित करनी होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
News Nation








