Ranbir Kapoor Birthday: 44 के हुए रणबीर कपूर, पैप्स के साथ केक काटकर बनाया बर्थडे, आलिया ने दिया ऐसा रिएक्शन, Video
Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर रणबीर कपूर 44 साल के हो गए हैं। 28 ितंबर को उन्होंने अपना 44वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। अभिनेता अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में पैपराजी और फैंस से मिले। इस दौरान उन्होंने सभी की विशेज के लिए धन्यवाद कहा और एक साथ तीन बड़े केक काटे। रणबीर के जन्मदिन सेलिब्रेशन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
पैपराजी के साथ रणबीर ने काटे केक
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रणबीर कपूर मुंबई में पैपराजी के बीच नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर वहां मौजूद पैपराजी ने जोर-जोर से तालियां बजाईं और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रणबीर ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और उन्हें शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा।
इसके बाद अभिनेता ने सामने रखे तीन बड़े केक काटे। इनमें एक चॉकलेट केक था, जबकि दूसरे केक पर 44 का डिजाइन बना हुआ था। तीसरा केक भी उनके सामने रखा गया था। रणबीर ने तीनों केक काटे और इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियों और चीयर के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।
फैंस से भी मिले रणबीर कपूर, आलिया भी आईं नजर
रणबीर के जन्मदिन पर उनके फैंस भी बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे थे। सामने आए एक अन्य वीडियो में अभिनेता के आसपास फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। कई लोग उनके लिए फूल और गिफ्ट लेकर पहुंचे थे।
इस दौरान एक महिला फैन रणबीर को देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वह अभिनेता के लिए एक छोटा सा केक भी लेकर पहुंची थीं। एक अन्य वीडियो में रणबीर अपने घर की बालकनी में नजर आए, जहां उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री Alia Bhatt भी दिखाई दीं।
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंतजार
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित दो भागों वाली फिल्म है।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश को रावण के किरदार में देखा जाएगा। साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस साल रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला भाग
‘रामायण’ का पहला भाग इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। वहीं, फिल्म के दूसरे भाग को अगले साल दिवाली से पहले रिलीज करने की योजना है।
हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी जारी किया गया था। गणेश चतुर्थी के मौके पर गाने के साथ फिल्म का नया मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आए।
नेपाल में फ्लैश फ्लड की तबाही, सेकंडों में ढहा मकान! | Nepal | Flood | Rain |
#nepal #flashflood #flood #floodalert #nepalnews #heavyrain #weathernewslive #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sudarshan News











