इजराइली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद से की मुलाकात, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Israeli PM Netanyahu: ईरान अमेरिका के बीच लगातार संघर्ष हो रहा है. वहीं ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है. साथ ही ईरान समर्थित हूती सऊदी अरब पर हमला कर रहा है. इसी बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने यूएई का सीक्रेट दौरा किया है.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कथित गुप्त दौरे की खबर सामने आई है. सीएनएन ने मामले से परिचित एक इजराइली सूत्र के हवाले से बताया कि नेतन्याहू ने रविवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बातचीत में मुख्य रूप से ईरान से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. हालांकि, नेतन्याहू के इस कथित दौरे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और यूएई के नेतृत्व की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: चीन-अमेरिका के बीच बड़ी डील, 60 अरब डॉलर के सामान पर टैरिफ घटाने पर बनी सहमति
ईरान को लेकर क्षेत्रीय चिंताओं पर चर्चा
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति के बीच बातचीत का प्रमुख मुद्दा ईरान से जुड़ी क्षेत्रीय चिंताएं थीं. ऐसे समय में हुई यह कथित मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब मध्य पूर्व में ईरान को लेकर इजराइल और अन्य देशों के बीच सुरक्षा संबंधी चिंताएं बनी हुई हैं. रिपोर्ट में बैठक से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच किन विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा हुई.
पहले भी जाने की हो चुकी है चर्चा
नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबर पहले भी सामने आ चुकी है. इस साल की शुरुआत में इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था कि नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजराइली सैन्य कार्रवाई के दौरान यूएई का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की थी. इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने उस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम बताया था. कार्यालय के मुताबिक, इस मुलाकात से इजराइल और यूएई के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिली थी.
UAE ने किया था खंडन
इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से नेतन्याहू के यूएई दौरे की जानकारी दिए जाने के कुछ समय बाद ही यूएई ने इन खबरों का खंडन कर दिया था. यूएई ने इजराइली प्रधानमंत्री या किसी इजराइली सैन्य प्रतिनिधिमंडल के दौरे से जुड़ी खबरों को गलत बताया. यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजराइल के साथ उसके संबंध सार्वजनिक हैं और अब्राहम समझौते के तहत आधिकारिक तौर पर घोषित किए गए हैं. मंत्रालय ने साफ किया कि बिना आधिकारिक जानकारी के किसी गुप्त यात्रा या समझौते की खबर पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. यूएई के मुताबिक, ऐसी किसी भी यात्रा या समझौते की जानकारी तभी सही मानी जाएगी, जब संबंधित अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाए.
क्यों अहम है दौरा?
शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन हादसा: एक महिला की मौके पर मौत, दो महिलाएं गंभीर, 15 बकरियों की भी गई जान
शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में 3 महिलाएं आ गयी. इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो की हातल गंभीर है.
The post शाहजहांपुर में वंदे भारत ट्रेन हादसा: एक महिला की मौके पर मौत, दो महिलाएं गंभीर, 15 बकरियों की भी गई जान appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







