Responsive Scrollable Menu

स्थानीय से वैश्विक स्तर की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्थानीय आर्थिक शक्ति से आगे बढ़कर वैश्विक विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के कारण उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्योगों और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिल रही है। इससे राज्य के निर्यातकों, कारीगरों, किसानों और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्यमों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश स्थानीय से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा किए गए व्यापार समझौते राज्य के उत्पादों और उद्योगों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन समझौतों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रमुख विनिर्माण और पारंपरिक उद्योगों को निर्यात बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं।

गोयल ने बताया कि कानपुर का प्रसिद्ध चमड़ा उद्योग, जो लंबे समय से राज्य की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रहा है, अब भारत के व्यापारिक समझौतों के माध्यम से विदेशी बाजारों में अपनी पहुंच और मजबूत कर सकेगा।

उन्होंने नोएडा के तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों से प्राप्त वैश्विक बाजारों की पहुंच इस क्षेत्र के निर्यातकों और निर्माताओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। आज नोएडा देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन केंद्रों में शामिल है और भारत के निर्यात तंत्र में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।

औद्योगिक उत्पादों के साथ-साथ सहारनपुर की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग का लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक बाधाएं कम होने से हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े कारीगरों और लघु उद्यमों को विदेशों में नए बाजार उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादकों को भी बदलते वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य का लाभ मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों के लिए भी निर्यात के नए अवसर तेजी से विकसित हो रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा, मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से कानपुर का चमड़ा उद्योग, नोएडा का इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र, सहारनपुर का हस्तशिल्प तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पाद वैश्विक बाजारों में नई संभावनाएं प्राप्त कर रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UP Vidhansabha में सपा विधायकों का प्रदर्शन #aajtak #shorts #upvidhansabha #samajwadiparty #bjp

UP Vidhansabha में सपा विधायकों का प्रदर्शन #aajtak #shorts #upvidhansabha #samajwadiparty #bjp #latestnews #viralvideo आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

कॉमनवेल्थ 2026 में मेडलों की बारिश, मगर LA 2028 में क्यों बढ़ जाएगी भारत की मुश्किल? जानिए पूरा गणित

India CWG 2026 vs Olympics 2028: भारत ने कॉमनवेल्थ में 39 पदक जीते, लेकिन क्या यह ओलंपिक सफलता की गारंटी है? जानें क्यों असल चुनौती अलग है और भारत का असली खेल कहां है.

The post कॉमनवेल्थ 2026 में मेडलों की बारिश, मगर LA 2028 में क्यों बढ़ जाएगी भारत की मुश्किल? जानिए पूरा गणित appeared first on Prabhat Khabar.

Tue, 04 Aug 2026 02:17:06

  Videos
See all

CWG 2026: भारत के लिए Gold जीतकर लौटीं जैस्मिन, अरुंधति, साक्षी और प्रीति का Delhi Airport पर स्वागत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:31:37+00:00

Bankipur By Election Result 2026: जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान! | Prashant Kishore | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:39:26+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Bankipur By-election: प्रशांत किशोर ने जीत ली बांकीपुर की बाजी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:31:10+00:00

Train Fire Viral Video: आग की लपटों में घिरी पूरी ट्रेन | Kolkata | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers