Responsive Scrollable Menu

'मुझे बचाओ...', दिव्या भारती को लेकर अनीस बज्मी ने किया बड़ा खुलासा, बताया मौत से एक दिन पहले क्या बोली थीं एक्ट्रेस

Anees Bazmee on Divya Bharti: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे ब्रिलियंट और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. बेहद कम उम्र में उन्होंने जो सफलता हासिल की वो आज भी मिसाल मानी जाती है. महज 19 साल की उम्र में उनका असमय निधन हो गया था, जिसने पूरे फिल्म जगत को सदमे में डाल दिया था. उनकी मौत के बाद कई फिल्में अधूरी रह गईं जिनमें सबसे चर्चित फिल्म 'लाडला' थी. अब फिल्म के राइटर और निर्देशक अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू में दिव्या भारती के साथ बिताए आखिरी शूटिंग के दिन को याद करते हुए कई भावुक बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि दिव्या की अचानक मौत ने सिर्फ उनकी जिंदगी ही नहीं, बल्कि फिल्म 'लाडला' की पूरी दिशा भी बदल दी थी.

दिव्या भारती की मौत से सदमे में था फिल्म जगत

दिव्या भारती ने 1990 में तमिल फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 1992 में उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'विश्वात्मा' से बॉलीवुड में कदम रखा. इसी साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं और वो रातोंरात इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. लेकिन 5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा स्थित अपने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी. इस खबर ने उनके परिवार, फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया.

लगभग पूरी हो चुकी थी 'लाडला' की शूटिंग 

अनीस बज्मी ने बताया कि दिव्या भारती के निधन के समय फिल्म 'लाडला' का लगभग 90 से 95 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका था. सिर्फ कुछ महत्वपूर्ण सीन और क्लाइमैक्स की शूटिंग बाकी थी. उन्होंने कहा, "दिव्या ने फिल्म में शानदार काम किया था. हमें भरोसा था कि ये फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट साबित होगी. लेकिन क्लाइमैक्स की शूटिंग से पहले ही उनका निधन हो गया. इसके बाद हम सब समझ ही नहीं पाए कि आगे क्या किया जाए."

'दो महीने तक सेट पर किसी ने काम नहीं किया'

अनीस बज्मी ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि दिव्या की मौत के बाद पूरी यूनिट गहरे सदमे में थी. उन्होंने कहा, "करीब दो महीने तक किसी ने सेट पर काम नहीं किया. हर कोई बेहद दुखी था. हमारे निर्माता नितिन मनमोहन भी काफी परेशान थे, क्योंकि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी थी. काफी समय बाद हमने ये स्वीकार किया कि अब पूरी फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ेगा."

मौत से एक दिन पहले हुई थी आखिरी शूटिंग

अनीस बज्मी ने बताया कि 4 अप्रैल 1993 को चेन्नई में दिव्या भारती के साथ उनकी आखिरी शूटिंग हुई थी. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही दिन इतनी दुखद खबर मिलने वाली है. उन्होंने कहा, "4 अप्रैल को हम चेन्नई में 'अंगरक्षक' की शूटिंग कर रहे थे. दिव्या के साथ वो  हमारी आखिरी मुलाकात थी. अगले दिन सुबह उनके निधन की खबर मिली. हम सब स्तब्ध रह गए थे."

आखिरी सीन का डायलॉग था- 'मुझे बचाओ'

अनीस बज्मी ने दिव्या भारती के आखिरी शूट किए गए सीन को याद करते हुए बताया कि वो पल आज भी उन्हें भावुक कर देता है. उन्होंने कहा, "उस सीन में दिव्या कैमरे से दूर जाती हैं और कुछ नकाबपोश लोग उन्हें पकड़कर ले जाते हैं. उस सीन में उनका आखिरी डायलॉग था - 'मुझे बचाओ.' अगले ही दिन उनके निधन की खबर मिल गई. आज भी जब वो सीन याद आता है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं."

'लाडला' के लिए चुनी गईं श्रीदेवी

दिव्या भारती के निधन के बाद फिल्म अधूरी रह गई. ऐसे में मेकर्स ने फैसला किया कि पूरी फिल्म दोबारा बनाई जाएगी और मेन रोल के लिए श्रीदेवी को चुना गया. हालांकि, श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए मनाना आसान नहीं था. उन्होंने पहले इसी कहानी पर बनी तमिल फिल्म 'मन्नन' और तेलुगू फिल्म 'घराना मोगुडु' में काम करने से इनकार कर दिया था. अनीस बज्मी ने बताया कि उन्होंने कहानी और किरदार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए ताकि श्रीदेवी को ये फिल्म पसंद आए.

स्क्रीनप्ले में किए गए बदलाव

अनीस बज्मी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले ये समझने की कोशिश की कि आखिर श्रीदेवी ने पहले इस कहानी को क्यों ठुकराया था. उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि जरूर कोई वजह होगी. इसलिए मैंने स्क्रीनप्ले और किरदार में कुछ बदलाव किए. जब मैंने उन्हें नई कहानी सुनाई तो उन्होंने कहा कि ये पहले से काफी बेहतर है और तुरंत फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं."

श्रीदेवी के फैसले से खुश हो गए थे मेकर्स

अनीस बज्मी के मुताबिक, जब श्रीदेवी फिल्म के लिए राजी हुईं तो निर्देशक राज कंवर और निर्माता नितिन मनमोहन बेहद खुश हो गए. उन्होंने याद करते हुए कहा, "दोनों ने मुझे गले लगा लिया और पूछा कि आखिर तुमने ऐसा क्या किया कि श्रीदेवी मान गईं. मैंने उनसे कहा कि मैंने सिर्फ कहानी को उनके नजरिए से समझते हुए कुछ बदलाव किए हैं."

1994 में रिलीज हुई थी 'लाडला'

दिव्या भारती की मौत के बाद पूरी फिल्म दोबारा शूट की गई और 1994 में 'लाडला' रिलीज हुई. फिल्म में श्रीदेवी, अनिल कपूर और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. रिलीज के बाद ये फिल्म साल की सबसे बड़ी सक्सेसफुल फिल्मों में शामिल हुई और श्रीदेवी की दमदार एक्टिंग की भी खूब सराहना हुई.

ये भी पढ़ें: Gen Z को लेकर फिर बोलीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर कर कहा- ‘अपनी मर्जी से जीने के लिए…’,

Continue reading on the app

देहरादून में BJP संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, केंद्रीय नेतृत्व करेगा अंतिम फैसला

Uttarakhand News: उत्तराखंड बीजेपी में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर हलचल तेज हो गई है. देहरादून में पार्टी नेताओं के बीच लगातार मंथन का दौर जारी है और नए पदाधिकारियों को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं. हालांकि, संगठन में होने वाले किसी भी बदलाव पर अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा. माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई पदों पर बदलाव किए जा सकते हैं. फिलहाल सभी की नजरें केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हैं, जिसके बाद नए संगठन की तस्वीर साफ होगी. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

  Sports

ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban

अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी को भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में आठ साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण ने जांच के बाद उन्हें तीन गंभीर मामलों में दोषी पाया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2025 में खेले गए अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट से जुड़ा है। इस प्रतियोगिता के दौरान आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड की ओर से भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी की भूमिका निभाई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अखिलेश रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

बता दें कि अखिलेश को मैच के परिणाम, खेल की प्रगति या मुकाबले के किसी भी पहलू को गलत तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करने के नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके अलावा उन पर एक अन्य खिलाड़ी को भी भ्रष्टाचार रोधी नियम तोड़ने के लिए प्रेरित करने, उकसाने या मदद करने का आरोप साबित हुआ है।

आईसीसी न्यायाधिकरण ने अखिलेश को जांच में बाधा डालने का भी दोषी माना है। आरोप है कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से कुछ जरूरी संदेश और आंकड़े हटा दिए थे, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण हो सकते थे। इसी कारण उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी नियमों की एक और धारा के तहत कार्रवाई की गई।

यह प्रतिबंध 21 नवंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा। इसी तारीख को अखिलेश को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। अब यह प्रतिबंध नवंबर 2033 तक जारी रहेगा। इस दौरान वह किसी भी स्तर के आधिकारिक क्रिकेट मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

गौरतलब है कि बोडुगुम अखिलेश रेड्डी ने अमेरिका की राष्ट्रीय टीम के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। ये सभी मुकाबले उन्होंने अप्रैल 2025 में खेले थे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं हो पाया और अब भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में उन पर कड़ी कार्रवाई हुई है।

अमेरिकी क्रिकेट के लिए यह इस साल का दूसरा बड़ा मामला है, जब किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर भ्रष्टाचार रोधी नियमों के तहत कार्रवाई हुई है। इससे पहले अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को भी निलंबन और सजा का सामना करना पड़ा था। उन पर बारबाडोस के बिम10 टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी आचार संहिता के पांच उल्लंघनों का आरोप लगा था।

आईसीसी लगातार क्रिकेट में भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है और खिलाड़ियों को साफ संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Mon, 03 Aug 2026 21:58:25 +0530

  Videos
See all

Kanwar में Dadi Maa को बैठाकर निकला शिवभक्त! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:01:50+00:00

Sanatan Dharma News: सनातन का नाम 'बदनाम'.. पप्पू यादव पर 'संग्राम'! | Pappu Yadav | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:00:03+00:00

251 फीट तिरंगे संग निकले कांवड़िये | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:00:15+00:00

Guwahati Flood : भारी बारिश से पंजाबारी में जलभराव, लोगों की बढ़ी मुश्किलें | Assam Rain | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T21:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers