Responsive Scrollable Menu

GST छूट का फायदा खा गईं कंपन‍ियां, फ‍िर पुराने दाम पर म‍िलने लगीं लग्‍जरी कारें

GST कटौती का फायदा लग्जरी कार खरीदारों के लिए ज्यादा दिन नहीं टिक पाया. मर्सिडीज और BMW जैसी कंपनियों ने कीमतें बढ़ाकर करीब एक साल में GST से मिली बचत को काफी हद तक खत्म कर दिया. रुपये की कमजोरी से बाहर से आने वाले पुर्जों और कारों की लागत बढ़ी, जिसका असर कीमतों पर पड़ा. वहीं Audi ने भी दो बार कीमतें बढ़ाईं. यानी टैक्स घटा तो कार सस्ती हुई, लेकिन बाद में कंपनियों की कीमत बढ़ोतरी ने वह फायदा वापस ले लिया.

Continue reading on the app

गणपति विसर्जन विवाद: इंदौर होलकर साइंस कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, FIR वापस लेने की मांग, कॉलेज प्रबंधन पर उठाए सवाल

इंदौर: होलकर साइंस महाविद्यालय में बीते दिन गणपति विसर्जन के दौरान दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद के बाद सोमवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर नाराजगी जाहिर की और कॉलेज प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुये प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को घेरा। छात्रों का आरोप है कि पूरे मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है जिसे लेकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे छात्र ने दी पूरी जानकारी

प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने बताया कि उनका प्रदर्शन न्याय के लिए और अन्याय के खिलाफ है। छात्र ने दो दिन पहले हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान जुलूस निकाला गया था। ढोल बज रहे थे और छात्र हर्षोल्लास के साथ जुलूस में शामिल होकर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

कॉलेज प्रबंधन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

छात्र का आरोप है कि विवाद के दौरान एबीवीपी से जुड़े लोगों ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की जिसके बाद उन्होंने सेल्फ डिफेंस में जवाब दिया। छात्र ने कहा कि विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सभी के नाम एफआईआर में दर्ज कर दी गई है। इसके अलावा, छात्र ने कॉलेज के प्राचार्य पर भी कई आरोप लगाये। उसने कहा कि जिन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है वे अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करते हैं और कुछ छात्र तो घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं थे। छात्र ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुये कॉलेज प्रबंधन की कार्रवाई पर सवाल उठाये।

प्रदर्शनकारी छात्रों की क्या हैं मांगें?

प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि मामले को लेकर एक अनुशासन समिति गठित की जाये। साथ ही निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की जाये। छात्र का कहना है कि जो विवाद में शामिल है उसको सजा मिलनी चाहिये। छात्र ने कॉलेज की एक मैडम पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया। छात्र ने बताया कि उनकी मांग है कि जिन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जायें। साथ ही, जो लोग वास्तव में घटना के दौरान मौके पर मौजूद थे और विवाद में शामिल थे, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Viral Video: मजदूरी विवाद पर भिड़ीं महिलाएं , VIDEO वायरल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:08:30+00:00

Nepalपूरा का पूरा पहाड़ काली गंडकी नदी में समा गया। #Nepal #Kaligandakiriver #collapse #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T15:09:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers