Responsive Scrollable Menu

इंदौर राजवाड़ा बस हादसा, तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य पर FIR दर्ज

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रविवार को एक सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) ने तीन लोगों को कुचल दिया था। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो लोग घायल हो गये थे। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बस पर पथराव कर दिया एवं बस के शीशों को क्षति पहुंचाई थी।

बता दें कि अब हादसे के बाद मौके पर बस पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने बस में तोड़फोड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी अनुसार, फरियादी की शिकायत के बाद जांच कर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि हादसे के बाद कानून हाथ में लेकर हिंसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस रविवार दोपहर को अचानक अनियंत्रित बस से हुए हादसे में तीन लोग चपेट में आ गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर कानून अपने हाथ में ले लिया और बस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद फरियादी ने एमजी रोड थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की जिस पर मामले में तीन नामजद आरोपी ओर अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया।

तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

बताया गया कि आरोपियों ने जानबूझकर बस के आगे का कांच, दोनों साइड की खिड़कियों के कांच, आगे की बॉडी समेत अन्य हिस्सों में जमकर तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

बता दें कि राजवाड़ा में हुए बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। CCTV फुटेज में चौराहे पर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक ऑटो रिक्शा भी खड़ा है। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक बस आती है और तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। बस की टक्कर से ऑटो चालक नीचे गिरता दिखाई देता है जबकि दो अन्य लोग बस के पिछले हिस्से की चपेट में आते नजर आ रहे हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 1 और मेडल, पारुल चौधरी ने महिलाओं के 5000 मीटर में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत को एक और मेडल मिल गया है. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में पारुल चौधरी ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है. एशियन गेम्स 2026 में पारुल का यह दूसरा ब्रॉन्ड मेडल है. इससे पहले उन्होंने 3000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ड मेडल पर कब्जा किया था. 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानिए कौन कब उतरेगा मैदान में और कब है मेडल मैच?

Asian Games 2026 India Schedule Today: भारत का एशियाई खेलों में आज यानी मंगलवार 29 सितंबर का कार्यक्रम किस प्रकार है? इसके बारे में जान लीजिए। तीरंदाज आज अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे।  Tue, 29 Sep 2026 05:39:11 +0530

  Videos
See all

Netanyahu UN Speech | UN में नेतन्याहू की फजीहत? Israel Palestine War | UN News | Iran US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:45:33+00:00

Gold Rate Today: भरभराकर गिरा सोना...1 लाख के नीचे आएगी कीमतें | Sharad Kohli | Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T01:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers