Responsive Scrollable Menu

Lucknow में CM Yogi Adityanath का बयान, विपक्ष नकारात्मकता छोड़े

लखनऊ, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि वे नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाते हुए सदन में सार्थक चर्चा में योगदान दें। राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मैं सभी जनप्रतिनिधियों से कहूंगा कि वे सदन में स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा को बनाए रखने के लिए कार्य करें। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश के हित में विधानमंडल की इस कार्यवाही को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए विपक्षी दलों के साथी नकारात्मकता की राजनीति को छोड़कर सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाएं और उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि में योगदान दें।

आदित्यनाथ ने कहा कि विधायिका आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होती है, जहां हर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रख सकता है और सरकार से उसके समाधान का रास्ता निकलवा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मंच का बेहतर उपयोग हो, यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की सदैव प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री ने सत्र से पहले विधानभवन परिसर में सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किये जाने पर उनकी आलोचना भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों के समय में किसानों के हितों पर कुठाराघात हुआ था, जिन्होंने किसानों को खेत की सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया था, जिन्होंने किसानों के हक पर बिचौलियों का वर्चस्व स्थापित कराया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों को असुरक्षित करते हुए उनके जीवन में बदहाली लाने का पाप किया था, आज उनका दोहरा चरित्र देखिये... वह आज किसान की बात कह कर उनके जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।’’ समाजवादी पार्टी द्वारा अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को उठाए जाने पर सवाल करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, आज वे लोग अयोध्या के मुद्दे को उठा रहे हैं, जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, जो जय श्री राम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे, जिन्होंने श्री राम मंदिर के निर्माण में वकीलों की अपनी फौज न्यायालय में खड़ी करके इस पूरे कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया था।’’ उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

नेपाल के स्नो लेपर्ड भारत और चीन में घूमते मिले! इस नई स्टडी ने चौंकाया और GPS ट्रैकिंग में हुआ बड़ा खुलासा

रिसर्चर्स ने पाया कि स्नो लेपर्ड का होम रेंज पुराने वैज्ञानिक अनुमानों की तुलना में 97 गुना तक बड़ा है। इस स्टडी से यह भी साफ हो गया है कि सीमाओं और राष्ट्रीय उद्यानों के निश्चित दायरों तक सीमित मौजूदा संरक्षण नीतियां इस लुप्तप्राय जीव को बचाने के लिए काफी नहीं हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट, फिर 70 ओवर का मैराथन स्पेल, विरोधी टीम ने ठोंके 952 रन, एक मैदान दो रिकॉर्ड

cricket record: दुनिया के चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में भारत का सिर्फ एक ही ऐसा नाम शामिल है, जिसने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखते ही अपनी पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. यह ऐतिहासिक कारनामा करने वाले खिलाड़ी हैं भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर निलेश कुलकर्णी. Mon, 3 Aug 2026 15:49:22 +0530

  Videos
See all

Bankipur में Prashant Kishor आगे, दतिया में Congress की बढ़त, गुजरात में BJP मजबूत | Bankipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T10:16:36+00:00

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब | Sawan | Shiv Bhakt #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T10:15:21+00:00

Bankipur By Election 2026: अभी बांकीपुर में पलट गया पूरा खेल? Prashant Kishor | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T10:09:05+00:00

Bankipur Upchunav 2026 Result News: करीब 12 हजार वोट से आगे निकले Prashant Kishor | BJP | Jan Suraaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T10:10:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers