सेंसेक्स 1,124 अंक का गोता लगाकर छह महीने के निचले स्तर पर
सेंसेक्स 1,124 अंक का गोता लगाकर छह महीने के निचले स्तर परFlipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 17 और iPhone 15 पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर
Flipkart की सालाना Big Billion Days 2026 Sale अगले महीने शुरू होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन, फैशन, एसेसरीज समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर्स मिलेंगे। यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, Plus और Black मेंबर्स के साथ Flipkart क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
सेल से पहले Flipkart ने कई स्मार्टफोन्स का डिस्काउंट प्राइस का खुलासा करना शुरू कर दिया है। अब कंपनी ने iPhone 17 और iPhone 15 का सेल प्राइस की रिवील किया है। देखिए ऑफर प्राइस, फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।
Flipkart BBD Sale 2026: iPhone 17 की कीमत
iPhone 17 की मौजूदा कीमत 99,900 रुपए है, लेकिन Big Billion Days Sale में Apple iPhone 17 की कीमत 84,999 रुपए होगी। इसके अलावा ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद iPhone 17 की कीमत 79,999 रुपये तक आ जाएगी।
Flipkart Big Billion Days 2026: iPhone 15 की कीमत
Apple का iPhone 15, जो मौजूदा समय में 74,900 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है, Flipkart BBD Sale में 67,999 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट और पुराने फोन के एक्सचेंज पर 3,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। इन ऑफर्स का लाभ लेने के बाद फोन की प्रभावी कीमत और 64,000 रुपए से कम हो सकती है।
iPhone Air और दूसरे मॉडल्स पर भी मिलेंगे ऑफर्स
Flipkart ने अभी iPhone Air की सटीक सेल कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Bank कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा iPhone 18 Pro सीरीज पर भी बैंक डिस्काउंट उपलब्ध होगा। Flipkart ने अभी दूसरे iPhone मॉडल्स की कीमतों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्टॉक उपलब्धता के आधार पर अन्य मॉडल्स पर भी ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Haribhoomi











