Responsive Scrollable Menu

SIR पर झूठ का पर्दाफाश होने के बाद भी विपक्ष फैला रहा भ्रम: JP Nadda

(फाइल फोटो के साथ जारी) नयी दिल्ली, 28 सितंबर केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के झूठ का निर्वाचन आयोग के सदस्यों द्वारा पर्दाफाश किए जाने के बावजूद विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। नड्डा ने यहां पत्रकारों से कहा कि देश की प्रगति से हताश और निराश विपक्षी ‘‘इंडी गठबंधन’’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) ‘‘भ्रम और अराजकता’’ फैलाने के नए तरीके तलाश रहा है। भाजपा के नेता ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘इंडी गठबंधन’ कह कर संबोधित करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा कि कुछ ही दिन पहले एक मनगढ़ंत कहानी को लेकर पूरे देश में किस तरह हंगामा किया गया। अब जब निर्वाचन आयोग के सदस्यों ने हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया है तो वे (विपक्षी दल) एक बार फिर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही ‘‘टूलकिट वाली मानसिकता’’ (तयशुदा रणनीति के तहत काम करने की सोच) है जो देश के विकास को रोकने के लिए हर सुबह एक नयी साजिश रचती है। नड्डा ने कहा, ‘‘आरोप लगाओ, देश का माहौल खराब करो और फिर भाग जाओ-यह विपक्ष के काम करने का तरीका बन गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई ठोस नीति या दूरदृष्टि नहीं होने के कारण वे अब पूरे देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के नए तरीके तलाश रहे हैं।’’ ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने 25 सितंबर को खबर दी थी कि निर्वाचन आयोग के भीतर कार्य आवंटन से संबंधित एक आदेश जारी होने के बाद निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखे थे।

खबर के अनुसार, इस आदेश से राज्य स्तर के अधिकारियों के बजाय मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने और रिकॉर्ड अपडेट करने की शक्तियां केंद्रीय स्तर पर आयोग में केंद्रित होने की आशंका जताई गई थी। नड्डा ने आरोप लगाया कि देश की स्वायत्त एवं संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम और कमजोर करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एकमात्र एजेंडा बन गया है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्हें न राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता है, न जनकल्याण की और न ही देश के सम्मान एवं गरिमा की।

उनका एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करना है और वह भी जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने और निजी लाभ उठाने के लिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी, ध्यान से सुनिए: किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता।’’ नड्डा ने कहा कि देश की जनता विपक्ष के दोहरे मापदंड और उसकी नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वाली ताकतों को जनता ने पहले भी करारा सबक सिखाया है और वह भविष्य में भी ऐसा ही करेगी।’’ नड्डा ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता ऐशो-आराम का साधन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्कि यह ‘अंत्योदय’ (समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान) और 1.40 करोड़ नागरिकों की सेवा का एक पवित्र माध्यम है।

उनकी साजिशें और भ्रम फैलाने की कोशिशें जनता की अदालत में चकनाचूर हो जाएंगी।’’ नड्डा ने कहा कि भारत अपने 1.40 करोड़ लोगों के अथक प्रयासों से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में जुटा है और वैश्विक मंच पर भी अपनी पहचान बना रहा है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से कांग्रेस और पूरा ‘इंडी गठबंधन’ इस प्रगति से हताश और निराश है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष द्वारा लगाए गए सभी मनगढ़ंत आरोप तथ्यों की कसौटी पर बार-बार धराशायी हुए हैं। निर्वाचन आयोग से लेकर देश की शीर्ष अदालतों तक, उनके फैलाए हर झूठ का पर्दाफाश हुआ है।

Continue reading on the app

Delhi-NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, जल्द लागू होगा सख्त No PUCC No Fuel नियम

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में 28 सितंबर को हुई बैठक के बाद, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण से निपटने के लिए कई उपायों की घोषणा की। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश वर्मा भी शामिल हुए। सिरसा ने कहा कि बैठक में प्रदूषण कम करने के लिए ठोस कार्रवाई वाली योजना और दिल्ली व NCR की भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसे भी पढ़ें: बस और पार्क High Risk Zone नहीं बन सकते, Supreme Court ने Delhi Police से मांगा जवाब

सिरसा ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में दिल्ली और NCR में प्रदूषण पर एक बैठक हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और मैं शामिल हुए। इसमें ठोस कार्रवाई वाली योजना पर चर्चा हुई। हमने NCR में प्रदूषण को कम करने के तरीकों और इस प्रयास में दिल्ली व NCR की भूमिकाओं पर बातचीत की। उन्होंने कन्फर्म किया कि तय किए गए कामों के तहत "नो PUCC, नो फ्यूल" पॉलिसी को और सख़्त किया जाएगा।

सिरसा ने सड़कों की हर दो हफ़्ते में अच्छी तरह सफ़ाई करने और ठंड से राहत देने के लिए खास "हीटिंग स्पॉट" बनाने की योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि योजना यह है कि हर दो हफ़्ते में सड़कों की अच्छी तरह सफ़ाई की जाए ताकि सारी मिट्टी और धूल हटाई जा सके। हमारी टीमों में हर गाड़ी पर चार लोग होंगे, जिनमें DPCC और MCD के प्रतिनिधि शामिल होंगे—और हम दिल्ली पुलिस के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution: 10 दिसंबर से कंस्ट्रक्शन पर पूर्ण रोक, MCD और GNCTD दफ्तरों के बदले समय, पार्किंग फीस दोगुनी

सर्दियों में गर्माहट देने के बारे में उन्होंने कहा कि 'ज़ीरो बर्निंग' पहल के तहत, हमने पिछली बार हीटर बांटे थे। इस बार, 'हीटिंग स्पॉट' बनाए जाएंगे। हीटिंग की सुविधा वाले अस्थायी शेल्टर बनाए जाएंगे। अंदर ठंड से बचाव के इंतज़ाम किए जाएंगे। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बारे में सिरसा ने बताया कि दिल्ली में अभी 588 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और 150 और बसें शामिल की जानी हैं। उन्होंने एक व्यापक सरकारी योजना के ज़रिए प्रदूषण और ट्रैफ़िक जाम वाले हॉटस्पॉट की समस्या से निपटने की कोशिशों पर ज़ोर दिया। वे इन हॉटस्पॉट के तीन किलोमीटर के दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों का जायज़ा लेने के लिए सभी 11 ज़िला मजिस्ट्रेट के दफ़्तरों का दौरा कर रहे हैं। वे श्मशान घाट, डंपिंग यार्ड और कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन वेस्ट साइट्स जैसी जगहों पर खास ध्यान दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

नीरू ढांडा ने भारत की खातिर गोल्ड तो जीता ही है. उसके अलावा अपने निशाने से नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बना डाला है. ये 20वें एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का जीता दूसरा मेडल है. Tue, 29 Sep 2026 11:25:00 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: उज्जैन बवाल पर क्या बोले Giriraj Singh? #shorts | Breaking News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:14:34+00:00

Premanand Maharaj's Disciple Suicide LIVE: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में बड़े खुलासे | Deepak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:10:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers