Patna में चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरे वामपंथी दल, पुलिस ने दागी पानी की बौछारें
CEC Gyanesh Kumar Controversy: राजधानी पटना की सड़कों पर उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया जब वामपंथी दलों, छात्र संगठनों और महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोल दिया. गांधी मैदान से निकला यह विशाल मार्च जैसे ही जेपी गोलंबर के पास पहुंचा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सीधा टकराव शुरू हो गया. हालात को काबू में करने और भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल ने वाटर कैनन का सहारा लिया. पानी की जोरदार बौछारें चलते ही इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. लोग इधर उधर भागते दिखे लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे.
गांधी मैदान से मार्च और सड़क पर उतरा जनसैलाब
प्रदर्शन की शुरुआत पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से हुई. वामपंथी छात्र संगठनों और महिला मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में युवा, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. उनके हाथों में लाल झंडे, तख्तियां और बैनर थे जिन पर चुनाव आयोग और सरकार विरोधी नारे लिखे हुए थे. यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों और वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने की कथित कार्रवाई के विरोध में निकाला गया था. प्रदर्शनकारियों का इरादा गांधी मैदान से आगे बढ़ते हुए राजभवन और लोक भवन तक पहुंचने का था ताकि अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जा सके.
UP-MP से लेकर बिहार-राजस्थान तक सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 8 राज्यों में सोमवार को भी प्रदर्शन हो रहे हैं. मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं. सभी की एक ही मांग है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.
उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.
#WATCH | Uttar Pradesh: Congress workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Lucknow. pic.twitter.com/KCSbn8c9Jd
— ANI (@ANI) September 28, 2026
राजस्थान में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
वहीं, राजस्थान की राजधानी जयपुर में शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला. पुलिस ने बैरेकेडिंग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया. पुलिस ने पूर्व सीएम अशोख गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सभी कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन चलाई. शहीद स्मार के बाद कांग्रेसी चुनाव आयोग के ऑफिस तक पैदल मार्च कर रहे हैं.
#WATCH | Rajasthan: Congress leaders and workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Jaipur. pic.twitter.com/GrwdwOWyus
— ANI (@ANI) September 28, 2026
मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
एसआईआर के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई. कुछ कार्यकर्ता विरोध स्वरुप बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए.
#WATCH | Madhya Pradesh: Congress leaders and workers protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, in Bhopal. pic.twitter.com/ge1EGzJtkl
— ANI (@ANI) September 28, 2026
बिहार में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
देश के बाकी राज्यों की तरह ही बिहार के भी हर जिलों में कांग्रेस आक्रोस मार्च निकाल रही है. पटना महानगर कांग्रेस कमेटी ने कदमकुं से आक्रोश मार्च निकाला.
छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले, इसी कड़ी में दुर्ग में कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर रैली की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








